हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 मई 2018

1. हाल ही में पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नासिर उल मुल्क को नियुक्त किया गया है| नासिर उल मुल्क पाकिस्तान के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
2. हाल ही में किस देश में हिंदू विधवा महिलाओं को दोबारा शादी करने का बिल पास किया गया है?
पाकिस्तान में हिंदू विधवा महिलाओं को दोबारा शादी करने का बिल पास किया गया है| पाकिस्तान में हिंदू महिलाएं पति की मृत्यु के 6 महीने बाद दूसरी शादी कर सकती हैं।
3. हाल ही में राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष के रूप में आरके अग्रवाल को नियुक्त किया गया है| आरके अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज है| जस्टिस आरके अग्रवाल ने ही अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति को जब्त करने के निर्देश दिये थे|
4. सिद्धू बी. न्यामगौड़ा कौन थे?
सिद्धू बी. न्यामगौड़ा कर्नाटक के जामखंडी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में आईपीएल-11 का ख़िताब किस टीम ने जीता है?
आईपीएल-11 का ख़िताब चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता है| चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-11 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| सनराइजर्स हैदराबाद ने छह विकेट खोकर 178 रन बनाए तथा चेन्नई ने 18.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया है।
6. हाल ही में “द लॉर्ड ऑफ़ ग्रेट पावर परेड” किस देश में निकाली जा रही है?
“द लॉर्ड ऑफ़ ग्रेट पावर परेड” बोलीविया में निकाली जा रही है| यह परेड प्रतिवर्ष मई महीने के अंत में तथा जून महीने के शुरू में निकाली जाती है| इस परेड में लोग भगवान का शुक्रिया अदा करने के आते है|
7. भारत ने परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण कब किया था?
भारत ने परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण 27 मई 2010 में किया था| ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर के बालसोरा जिले में किया गया था|
8. आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान कब दुर्घटनाग्रस्त हुआ था?
आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान 27 मई 1991 में थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था| इस विमान में 223 लोग सवार थे, इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी|
9. नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत कब हुआ था?
नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अंत 29 मई 2008 में हुआ था| दस साल तक चले गृहयुद्ध के बाद देश में शाह राजवंश के हाथों से देश की सत्ता छूट गई। माओवादी हथियार छोड़ देश की राजनीति में उतर आए। नेपाल के वामपंथी दल को चुनाव में जीत मिली। तब तत्कालीन नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र को अपदस्थ कर देश को गणतंत्र घोषित कर दिया था। देश में दोबारा शांति स्थापित करने के प्रयास शुरू हुए। नेपाल के लोग चाहते हैं कि देश गणराज्य बनने के साथ साथ धर्म निरपेक्ष भी बने। नेपाल की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी हिंदू है। इससे पहले राजा ज्ञानेंद्र उस समय सत्ता में आए थे, जब उनके भतीजे दीपेंद्र ने अपने पूरे परिवार को गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। ज्ञानेंद्र की लोकप्रियता में उस समय से कमी आने लगी जब उन्होंने 2005 में चुनी हुई सरकार को बर्खास्त कर अपना शासन स्थापित कर लिया था| नेपाल की अधिकतर आबादी खेती पर निर्ब्हत है और 40% जनसँख्या गरीबी रेखा से नीचे रहती है|
10. वर्ल्ड मेंस्ट्रल हाइजीन डे कब मनाया जाता है?
वर्ल्ड मेंस्ट्रल हाइजीन डे प्रतिवर्ष 28 मई को मनाया जाता है| यह दिवस लोगों को मेंस्ट्रल हाइजीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *