हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 जून 2018
1. हाल ही में म्यांमार ने किस देश के साथ शिक्षा के क्षेत्र में समझौता किया है?
म्यांमार ने इजरायल के साथ शिक्षा के क्षेत्र में समझौता किया है| इस समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे देशों की इतिहास की किताबों में सुधार करेंगे|
2. हाल ही में यूएस पैसिफिक कमांड के कमांडर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
यूएस पैसिफिक कमांड के कमांडर के रूप में फिल डेविडसन को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में फिल डेविडसन अमेरिका में एडमिरल के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे है|
3. मारियानो राजॉय कौन है?
मारियानो राजॉय स्पेन के प्रधानमंत्री है| हाल ही में मारियानो राजॉय संसद में अविश्वास प्रस्ताव हार गए है और उनकी सरकार गिर गई है| मारियानो राजॉय ने भ्रष्टाचार मामले में फंसने के बाद पीएम राजॉय ने अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही अपनी हार मान ली है। कंजरवेटिव पीपल्स पार्टी का नेतृत्व कर रहे राजॉय 7 साल तक स्पेन के प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
4. शंकराचार्य चंद्रशेखर सरस्वती कौन थे?
शंकराचार्य चंद्रशेखर सरस्वती कांची कमकोटि पीठ के पीठाधिपति थे| इन्हें 1954 में तत्कालीन कांची कमकोटि पीठ के पीठाधिपति के रूप में घोषित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. हाल ही में किस भारतवंशी ने ‘स्क्राइप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता जीती है?
‘स्क्राइप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता अमेरिका में रह रहे भारतवंशी छात्र कार्तिक नेन्मानी ने जीता है| कार्तिक ने ‘कोईनोनिया’ की सही स्पेलिंग बताकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर यह प्रतियोगिता जीती है| कोईनोनिया का अर्थ ईसाई मेलजोल या समागम होता है। यह लगातार 11वां साल है, जब भारतवंशी छात्र ने यह प्रतियोगिता जीती है।
6. संजीता चानू का संबंध किस खेल से है?
संजीता चानू का संबंध वेटलिफ्टिंग से है| हाल ही में संजीता चानू को डोप टेस्ट में फेल होने के कारण अन्तर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने इन्हें अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है| संजीता चानू 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है|
7. डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर कब किये गये थे?
डच विरोधी गोपनीय संधि पर 1 जून 1670 में हस्ताक्षर किये गये थे| इस संधि पर इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ़्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने हस्ताक्षर किये थे|
8. एयर फ़्रांस विमान-447 कब दुर्धटनाग्रस्त हुआ था?
एयर फ़्रांस विमान-447 1 जून 2009 में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था| यह विमान ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहा था| इस विमान में चालक दल सहित 228 लोगों की मौत हो गई थी|
9. बेगल हाउस कहाँ पर स्थित है?
बेगल हाउस रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित है| इसे सोवियत संघ के प्रसिद्ध इंजिनियर एलेक्जेंडर मार्केलो ने तैयार किया है| बेगल हाउस में हरियाली के बीच खेल का मैदान और व्यवस्थित कार पार्किंग के कारण था, जिससे यह रूस की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है| 150 मीटर क्षेत्र में फैली इस इमारत में 900 परिवारों के रहने के लिए फ्लैट बनाए गए थे। इसमें सभी जरूरी सेवाएं एवं सुविधाएं दी गई है|
10. विश्व दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व दुग्ध दिवस प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है| यह दिवस प्राकृतिक दुध के सभी पहलूओं के बारे में आम जनता में जागरुकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|