हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7 जून 2018
1. हाल ही में किस राज्य में “गोपबंधु संसद स्वास्थ्य बीमा योजना” शुरू की गई है?
ओडिशा में “गोपबंधु संसद स्वास्थ्य बीमा योजना” शुरू की गई है| यह योजना पत्रकारों के हित के लिए शुरू की गई है| इस योजना के तहत पत्रकारों को 2 लाख रुँपये तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज दिया जायेगा|
2. हाल ही में किस राज्य के शिक्षा विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए दिशानिर्देश जारी किये है?
महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने स्कूलों और कॉलेजों के लिए दिशानिर्देश जारी किये है| इन दिशानिर्देशों के तहत छात्रों के हित में सुरक्षा उपायों को अनिवार्य किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र के सभी स्कूलों और कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है|
3. “अग्नि-5” क्या है?
“अग्नि-5” भारत में निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल है| यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है| यह मिसाइल डेढ़ टन तक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है| इस मिसाइल का वजन करीब 20 टन है| हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया गया है| इस मिसाइल का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा किया गया है|
4. “गाओफेन-6” क्या है?
“गाओफेन-6” चीन द्वारा लांच किया पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है| इस उपग्रह को मुख्य रूप से कृषि संसाधन अनुसंधान और आपदा निगरानी के उपयोग में लिया जायेगा| इसे उत्तर पश्चिमी चीन में जिउक्वान सैटेलाइट लांच सेंटर द्वारा लांच किया गया है|
5. “वीटो” क्या है?
“वीटो” एक लैटिन शब्द है| जिसका अर्थ है “मैं निषेध करता हूँ”, किसी देश के अधिकारी को एकतरफ़ा रूप से किसी कानून को रोक लेने का यह एक अधिकार है| संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद में इसके स्थायी सदस्य किसी भी प्रस्ताव को रोक सकते है या सीमित भी कर सकते है|
6. कैगिसो रबाड़ा का संबंध किस खेल से है?
कैगिसो रबाड़ा का संबंध क्रिकेट से है| कैगिसो रबाड़ा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम में महत्वपूर्ण गेंदबाज की भूमिका निभाते है| हाल ही में इन्हें दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट ऑफ़ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| रबाड़ा को दूसरी बार इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| इससे पहले रबाड़ा को 2016 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| रबाडा दो बार यह अवॉर्ड पाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी हैं। इन्होनें पुरुषों के 9 में से 6 पुरस्कार जीते है| रबाडा को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेट ऑफ द ईयर, साउथ अफ्रीका प्लेयर ऑफ द ईयर, फैंस प्लेयर ऑफ़ द ईयर, बेस्ट डिलिवरी (बेस्ट गेंद) ऑफ द ईयर भी चुना गया है|
7. हाल ही में बेबी जंपिंग फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
बेबी जंपिंग फेस्टिवल स्पेन में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग शैतान जैसे तैयार होकर बच्चों के ऊपर कूदकर आशीर्वाद देते हैं ताकि वे पुरे वर्ष स्वस्थ रहे|
8. अन्तर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस प्रतिवर्ष 1 जून को मनाया जाता है| यह दिवस बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता की और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
9. तेलंगाना दिवस कब मनाया जाता है?
तेलंगाना दिवस प्रतिवर्ष 2 जून को मनाया जाता है| 2014 में आंध्रप्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना की स्थापना की गई थी| वर्तमान में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव है|
10. विश्व साइकिल दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व साइकिल दिवस प्रतिवर्ष 3 जून को मनाया जाता है| यह दिवस साइकिल के फायदों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
Thanxxx for thsse all que my current affairs portion is totally depend on this section only……
Thanks sir ji