हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 जून 2018

1. हाल ही में किस देश के स्कूलों में मोबाइल फ़ोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है?
फ़्रांस के स्कूलों में मोबाइल फ़ोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है| यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है ताकि टॉपर्स टॉप पर रहे| फ़्रांस स्कूलों में मोबाइल फ़ोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश है|
2. हाल ही वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मैनेजिंग बोर्ड में किसे चुना गया है?
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मैनेजिंग बोर्ड में सरिता नायर को चुना गया है| वर्तमान में सरिता नायर ब्ल्यूईएफ एलएलसी के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत है| सरिता नायर फोरम के सेंटर फॉर फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय विस्तार के तहत भारत, जापान और चीन आदि में खुलने वाले नए सेंटर्स का नेतृत्व करेंगी|
3. ललितेश्वर प्रसाद शाही कौन थे?
ललितेश्वर प्रसाद शाही कांग्रेस के नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री थे| ललितेश्वर प्रसाद केंद्र में शिक्षा मंत्री के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. मारिया ब्यूनो कौन थी?
मारिया ब्यूनो ब्राज़ील की टेनिस खिलाडी थी| इन्हें ब्राज़ील की टेनिस ‘क्वीन’ के नाम से जाना जाता था| इन्होनें 3 विम्बलडन और 4 अमेरिकी चैम्पियनशिप एकल के ख़िताब जीते थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. शांताराम नाईक कौन थे?
शांताराम नाईक गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद थे| इन्होनें 30 मई 1987 में गोवा को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए बिल पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “अनलिमिटेड पावर” पुस्तक के लेखक कौन है?
“अनलिमिटेड पावर” पुस्तक के लेखक एंथनी रॉबिन्स है| इस पुस्तक में बताया गया है कि सफलता संकेत देती है, जिस संकेत पर आपको कार्य करना होता है|
7. हाल ही में महिला एशिया कप टी20 का ख़िताब किस टीम ने जीता है?
महिला एशिया कप टी20 का ख़िताब बांग्लादेश ने जीता है| बांग्लादेश ने महिला एशिया कप टी20 के फाइनल मुकाबले में भारत को 3 विकेट से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह टूर्नामेंट का सातवां सीजन था। ऐसा पहली बार हुआ, जब भारतीय महिलाएं चैंपियन नहीं बनी है| बांग्लादेश ने पहली महिला एशिया कप टी20 का ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में फ्रेंच ओपन का ख़िताब किसने जीता है?
फ्रेंच ओपन का ख़िताब रोमानिया की सिमोन हालेप ने जीता है| सिमोन ने फ्रेंच ओपन के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर यह ख़िताब जीता है| हालेप इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचीं थीं। यह 1978 के बाद रोमानिया की किसी खिलाड़ी का पहला फ्रेंच ओपन है। 40 साल पहले वर्जीनिया रुजिची चैंपियन बनीं थीं। हालेप रैंकिंग में नंबर-1 रहते हुए फ्रेंच ओपन जीतने वाली चौथी महिला खिलाड़ी हैं।
9. येरूशलम पर इजरायल ने कब्जा कर युद्ध कब समाप्त किया था?
येरूशलम पर इजरायल ने 10 जून 1967 को कब्जा कर युद्ध समाप्त किया था| यह युद्ध 6 दिन तक चला था| इन छह दिन में इजरायल ने अपने मूल क्षेत्रफल से कहीं ज्यादा भूमि पर कब्जा कर लिया था। इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री लेवी एश्कोल ने मिस्र पर हमला करने और जॉर्डन व सीरिया के साथ युद्ध करने को जायज ठहराया था|
10. “द टोड किंग म्यूजियम” कहाँ पर स्थित है?
“द टोड किंग म्यूजियम” थाईलैंड में स्थित है| यह म्यूजियम थाईलैंड के एक राजा की याद में बनाया गया था, जिसने आसमान के देवता के युद्ध करके बारिश करवाई थी|