हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 17-18 जून 2018

1. हाल ही में किस राज्य के स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है?
हरियाणा के स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस प्रतिबंध के तहत स्कूल में एंट्री करते ही शिक्षकों को मोबाइल स्कूल हेड के पास जमा करवाने होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल मुखिया को स्टाफ के मोबाइल प्रयोग न करने का सर्टिफिकेट देना होगा। अगर सर्टिफिकेट देने के बाद भी स्कूल में कोई शिक्षक मोबाइल का प्रयोग करता मिलता है तो स्कूल मुखिया के खिलाफ विभाग एक्शन ले सकता है।
2. हाल ही में भारत का पहला इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर कहाँ पर शुरू किया गया है?
भारत का पहला इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर रायपुर में शुरू किया गया है| ये देश का पहला ऐसा कमांड सेंटर है, जिससे पूरे शहर की निगरानी रखी जायेगी|
3. हाल ही में किस भारतीय ने गौडेन स्पाइक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है?
गावित मुरली कुमार ने गौडेन स्पाइक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| गावित मुरली कुमार ने पुरुषों की 10,000 मीटर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| मुरली कुमार ने यह रेस 28 मिनट 43.44 सेकंड में पूरी की है| मुरली कुमार 10,000 मीटर की रेस को सबसे कम समय में पूरा करने वाले दूसरे भारतीय है|
4. सविटी बूरा का संबंध किस खेल से है?
सविटी बूरा का संबंध मुक्केबाजी है| हाल ही में सविटी बूरा ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग की उमाखनोव मेमोरियल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है| सविटी बूरा ने उमाखनोव मेमोरियल मुक्केबाजी के फाइनल मुकाबले में रूस की अन्ना अन्फिनो-जिनोवा को हराकर स्वर्ण पदक जीता है|
5. हाल ही में ड्रैगन बोट फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के पांचवें महीने के पांचवें दिन चाइनीज विद्वान कु युआन की याद में मनाया जाता है।
6. डॉ. सी.वी रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
डॉ. सी.वी रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से 14 जून 1958 को सम्मानित किया गया था| डॉ. सी.वी रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से क्रेमलिन में सम्मानित किया गया था|
7. जापान में इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी कब आई थी?
जापान में इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी 15 जून 1896 में आई थी| इस सुनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई थी| इस सुनामी की लहरें 80 फिट से 125 फिट तक ऊँची थी|
8. सेंट एंथोनी डे कब मनाया जाता है?
सेंट एंथोनी डे प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है| यह दिवस पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में मनाया जाता है| यह दिवस लिस्बन के संरक्षक संत एंथोनी की याद में मनाया जाता है|
9. विश्व रक्तदान दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व रक्तदान दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को मनाया जाता है| यह दिवस सुरक्षित रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारें में जागरूकता बढ़ाने और रक्तदाताओं के सुरक्षित जीवन रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. अमेरिका ने नीली सतह पर 13 सफेद तारों का चित्रण वाला झंडा कब अपनाया था?
अमेरिका ने नीली सतह पर 13 सफेद तारों का चित्रण वाला झंडा 14 जून 1774 में अपनाया था| अमेरिकी क्रांति के दौरान ब्रिटेन के वो उपनिवेश जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका कहलाए, वे साल 1774 में एकजुट हुए। जिससे कॉन्टिनेंटल कांग्रेस का गठन हुआ था| इसमें एक प्रस्ताव पारित किया गया, उसके मुताबिक झंडे में 13 लाल और सफेद पट्टियां होनी थीं। इसके अलावा संयुक्त राज्य के प्रतीक के तौर पर नीली सतह पर 13 सफेद तारों का चित्रण तय किया गया। इसका आशय था कि ये तारे एक नए नक्षत्र का आगाज करेंगे। इसके बाद झंडे में लकीरों और तारों की संख्या में कई बार तब्दीली की गई। 1818 में अमेरिकी कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित किया कि पट्टियों की संख्या में इजाफा नहीं होगा, यानी वो हमेशा 13 ही रहेंगी। पर नया राज्य जुड़ने पर तो झंडे में एक नया तारा जोड़ दिया जाएगा|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *