हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 जून 2018

1. हाल ही में किस राज्य में दो महिला बटालियनों के गठन को मंजूरी दी गई है?
जम्मू कश्मीर में दो महिला बटालियनों के गठन को मंजूरी दी गई है| महिला बटालियनों के गठन को मंजूरी जम्मू कश्मीर पुलिस में महिलाओं के प्रतिनिधत्व को बढ़ाने के लिए दी गई है|
2. हाल ही में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मेयर के रूप के किसे नियुक्त किया गया है?
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मेयर के रूप में लंदन ब्रीड को नियुक्त किया गया है| लंदन ब्रीड अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में मेयर के रूप में नियुक्त होने वाली पहली अश्वेत महिला है| लंदन ब्रीड अपने साधारण पालन-पोषण और शहर में श्वेत तथा हिस्पैनिक लोगों के आवासीय संकट से निपटने के संकल्प के साथ चुनाव प्रचार अभियान चलाया था।
3. “अटसनमोबाइल” क्या है?
“अटसनमोबाइल” रेल सूचना प्रणाली केंद्र द्वारा विकसित किया गया मोबाइल एप है| इस मोबाइल एप को रेल सूचना प्रणाली केंद्र ने कैशलैस टिकट के लिए विकसित किया है|
4. “लिम्फेटिक फाइलेरिया” क्या है?
“लिम्फेटिक फाइलेरिया” परजीवी कृमियों द्वारा फ़ैलने वाला मानव रोग है| इस रोग को हाथी पाँव के नाम से भी जाना जाता है|
5. मारग्रेट थैचर कौन थे?
मारग्रेट थैचर ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री थे| इन्होनें ब्रिटेन के स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव 15 जून 1971 में रखा था|
6. मामून अब्दुल गयूम कौन है?
मामून अब्दुल गयूम मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति है| हाल ही में मालदीव की एक अदालत ने मामून अब्दुल गयूम को पुलिस की जाँच में सहयोग नही करने पर 19 महीने की जेल की सजा सुनाई है| गयूम पर सरकार को अपदस्थ करने का प्रयास करने का आरोप है| ग्यूम मालदीव के दूसरे पूर्व राष्ट्रपति है, जिन्हें कारवास की सजा सुनाई गई है|
7. हाल ही में भारत-कोरिया व्यापार सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया है?
भारत-कोरिया व्यापार सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया है| इस वर्ष भारत-कोरिया सम्मेलन का विषय “इंडिया-कोरिया: व्यापार और निवेश के माध्यम से विशेष रणनीतिक रिश्ते को ऊपर उठाना” रखा गया है|
8. हाल ही में पाइपर प्रोफ़ेसर पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
पाइपर प्रोफ़ेसर पुरस्कार से भारतीय अमेरिकी प्रोफ़ेसर सलेहा खुमावाला को सम्मानित किया गया है| यह विश्वविद्यालय की 12वीं सदस्य है, जिन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार महाविद्यालय स्तर के बेहतरीन शिक्षकों को दिया जाता है|
9. “डी-8” नामक संगठन किन देशों का संगठन है?
“डी-8” नामक संगठन 8 मुस्लिम देशों का संगठन है| इस संगठन का गठन 15 जून 1997 में किया गया था|
10. कोसोवा का युद्ध किन देशों के मध्य हुआ था?
कोसोवा का युद्ध 15 जून 1389 में तुर्की और सर्बिया के मध्य हुआ था| इस युद्ध में तुर्की ने सर्बिया को हराया था|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *