हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जून 2018

1. हाल ही में कोलंबिया के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
कोलंबिया के राष्ट्रपति के रूप में इवान ड्यूक को नियुक्त किया गया है| इवान ने यह चुनाव कोलंबियाई गृहयुद्ध में गोरिल्ला विद्रोहियों के खिलाफ हुए शांति समझौते में बदलाव करने को लेकर लड़ा था| इन्होनें अपने चुनावी प्रचार के दौरान टैक्स में कटौती तथा निवेश में बढ़ोतरी के लिए कहा था| इवान ड्यूक कोलंबिया के राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त होने वाले सबसे युवा व्यक्ति है|
2. हाल ही में ‘धनुष तोप’ किस देश द्वारा विकसित की गई है?
‘धनुष तोप’ भारत द्वारा विकसित की गई है| ‘धनुष तोप’ ने अंतिम परीक्षण में 6 तोपों ने 300 गोलें निशाने पर दागे| हर तोप ने बराबर 50-50 गोले दागे| हाल ही में “धनुष तोप” ने अपना अंतिम परीक्षण भी पास कर लिया है|
3. हाल ही नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक कहाँ पर आयोजित की गई है?
नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई है| इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में प्रमुख नीतियों को लागू किये जाने पर विचार-विमर्श किया गया है| यह शासी परिषद की बैठक का चौथा संस्करण है|
4. ‘ग्लोनस-एम पोजिशनिंग” क्या है?
‘ग्लोनस-एम पोजिशनिंग” रूस द्वारा लांच किया गया उपग्रह है| हाल ही में ‘ग्लोनस-एम पोजिशनिंग” उपग्रह का सफल परीक्षण किया गया है|
5. डैनी फॉरे कौन है?
डैनी फॉरे सेशेल्स के राष्ट्रपति है| हाल ही में इन्होनें असम्पशन द्वीप पर भारत की मदद से सैन्य अड्डा बनाने की परियोजना को रद्द कर दिया है|
6. स्मृति मंधाना का संबंध किस खेल से है?
स्मृति मंधाना का संबंध महिला क्रिकेट से है| स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट की सलामी बल्लेबाज है| हाल ही में स्मृति मंधाना इंग्लैंड की महिला ‘किया सुपर लीग’ में उपस्थित होने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी है|
7. सार्क विकास कोष की स्थापना कब की गई थी?
सार्क विकास कोष की स्थापना अप्रैल, 2010 में की गई थी| सार्क विकास कोष भारत सहित 8 अन्य देशों के लिए सामाजिक उद्यम विकास कार्यक्रम आयोजित करता है| इसके तहत कोष सालाना आधार पर 80 इकाइयों का वित्त पोषण भी करता है|
8. यहूदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फरमान कब जारी किया गया था?
यहूदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फरमान 19 जून 1269 में जारी किया गया था| यह फरमान फ़्रांस के राजा लुई ने जारी किया था|
9. अन्तर्राष्ट्रीय सूखा दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय सूखा दिवस प्रतिवर्ष 17 जून को मनाया जाता है| यह दिवस विशेष रूप से अफ्रीका में गंभीर रेगिस्तान और सूखे का सामना करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|
10. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व शरणार्थी दिवस प्रतिवर्ष 20 जून को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व भर में शरणार्थियों की स्थिति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *