हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 जून 2018

1. हाल ही में किस राज्य में ‘आई-हरियाली’ मोबाइल एप लांच किया गया है?
पंजाब में ‘आई-हरियाली’ मोबाइल एप लांच किया गया है| ‘आई-हरियाली’ मोबाइल एप को लांच करने का उद्देश्य प्रदूषण से पर्यावरण को बचाना तथा लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है|
2. हाल ही में विश्व का पहला मानवतावादी फोरेंसिक केंद्र कहाँ पर शुरू किया गया है?
विश्व का पहला मानवतावादी फोरेंसिक केंद्र गुजरात के गांधीनगर में शुरू किया गया है| यह भारत, भूटान, नेपाल, मालदीव और गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडल का संयुक्त उद्यम है| मानवतावादी फोरेंसिक केंद्र को शुरू करने का उद्देश्य आवश्यकता पड़ने पर देश और दुनिया की सेवा करना है|
3. “PARAS स्पेक्टोग्राफर ” क्या है?
“PARAS स्पेक्टोग्राफर ” एशिया का पहला ऐसा स्पेक्टोग्राफर है, जो तारे के आस-पास घूमने वाले ग्रह का द्रव्यमान माप सकता है| विश्व में ऐसे बहुत कम स्पेक्टोग्राफर मौजूद हैं, जो इस प्रकार की सटीक भविष्यवाणी कर सकते हैं|
4. चार्ल्स क्रौथमर कौन थे?
चार्ल्स क्रौथमर संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनीतिक टिप्पणीकार थे| क्रौथमर का स्तंभ 1984 से वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित हुआ था, और वह नियमित रूप से फॉक्स न्यूज पर राजनीतिक विश्लेषक के रूप में प्रस्तुत हुए थे| क्रौथमर को पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. जमशेद मार्कर कौन थे?
जमशेद मार्कर अनुभवी पाकिस्तानी राजनयिक थे| जमशेद तीन दशकों तक अलग-अलग देशों में पाकिस्तानी विशेष राजदूत के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| इन्हें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री “मुहम्मद खान जूनजो” और “बेनजीर भुट्टो” के कार्यकाल के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. जस्ट फोंटेन कौन है?
जस्ट फोंटेन फ़्रांस के फुटबॉल खिलाडी है| जस्ट फोंटेन एक फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाडी है| इन्होनें 1958 विश्व कप के 6 मैचों में 13 गोल किये थे| फ्रांस के लिए इन्होनें 21 मैच खेले और कुल 30 गोल किए तथा साल 1958 में इन्होनें कुल 12 मैचों में शिरकत की और 18 गोल किए थे।
7. हाल ही में विश्व के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर कौन बने है?
विश्व के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर चेन्नई के आर.प्रगनंदा बने है| प्रगनंदा ने यह मुकाम 12 साल, 10 महीने और 13 दिन की उम्र में हासिल किया है। सबसे कम उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने का रिकॉर्ड यूक्रेन के सर्जेई कर्जाकिन के नाम है।
8. 2002 में फीफा विश्व कप की मेजबानी किस देश को सौंपी गई थी?
2002 में फीफा विश्व कप की मेजबानी जापान को सौंपी गई थी| जापान फीफा विश्व कप की मेजबानी करने वाला पहला एशियाई देश था| फीफा विश्व का फाइनल मुकाबला जापान के योकोहामा में खेला गया था| इस मुकाबलें में ब्राज़ील चैम्पियन बना था| ब्राज़ील 5वीं बार चैम्पियन बना था|
9. इंदिरा गाँधी की सरकार ने किसकी सलाह पर भारत में आपातकाल लागू किया था?
इंदिरा गाँधी की सरकार ने भारत के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की सलाह पर 25 जून 1975 में आपातकाल लागू किया था| इसके साथ ही देश में लोगों के जनतांत्रिक और मूलभूत अधिकार निलंबित कर दिए गए थे। अखबारों और समाचार के सभी माध्यमों के ऊपर सेंसरशिप लागू कर दी गई थी। देश के सभी विपक्षी दलों के नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, जयप्रकाश नारायण, जॉर्ज फर्नांडिस, जेबी कृपलानी, और चरण सिंह सहित कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था। यह आपातकाल जनवरी 1977 में समाप्त किया गया था|
10. नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 26 जून को मनाया जाता है| यह दिवस अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नशीली दवाओं से मुक्ति पाने, समाज में सशक्तिकरण लाने और मानव जाति के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *