हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 30 जून 2018
1. हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में रजब तैयब एर्दोगन को नियुक्त किया गया है| तैयब पिछले 15 वर्षों से तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं|
2. हाल ही में किस राज्य में ‘सूर्य शक्ति योजना’ प्रारंभ की गई है?
गुजरात में ‘सूर्य शक्ति योजना’ प्रारंभ की गई है| यह योजना सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है| यह योजना उन किसानों हेतु प्रारंभ की गई है, जो बिजली कंपनियों के मौजूदा उपभोक्ता हैं|
3. जोस बतिस्ता कौन है?
जोस बतिस्ता उरुग्वे के फुटबॉल खिलाडी है| इन्हें फीफा विश्व कप में सबसे तेज रेड कार्ड दिखाया गया था। 1986 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ इन्हें मैच के पहले ही मिनट में रेड कार्ड दिखा कर बाहर कर दिया गया था और उरुग्वे की टीम को पूरे मैच में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा था। बतिस्ता को यह रेड कार्ड स्कॉटलैंड के फुटबॉलर गोर्डन स्ट्राचैन को गिराने के लिए दिखाया गया था।
4. “ऐसे बनेगा विश्व-गुरु भारत” पुस्तक के लेखक कौन है?
“ऐसे बनेगा विश्व-गुरु भारत” पुस्तक के लेखक विनोद कुमार है| इस पुस्तक में समाज से जुड़े ज्वलनशील मुद्दों एवं उनके सम्भावित समाधानों का वर्णन किया गया है|
5. हाल ही में ‘आईफा अवॉर्ड्स 2018’ में बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘आईफा अवॉर्ड्स 2018’ में बेस्ट एक्टर के पुरस्कार से इरफ़ान खान को सम्मानित किया गया है| इरफ़ान खान को यह पुरस्कार ‘हिंदी मीडियम’ फिल्म में किये गये बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है|
6. हाल ही में फ्रेंच ग्रां प्री का खिताब किसने जीता है?
फ्रेंच ग्रां प्री का खिताब ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राईवर लुइस लेमिल्टन ने जीता है| लुईस हेमिल्टन ने एक घंटे 30 मिनट 11.385 सेकेंड में यह रेस पूरी की है| लुइस ने प्रत्येक सीजन में एक रेस जीती है, लुइस ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं| लुइस फार्मूला वन चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी थे| इन्हें वर्ष 2014 में बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ़ द इयर ख़िताब से सम्मानित किया गया था|
7. हाल ही में हेल ओपन टूर्नामेंट का ख़िताब किसने जीता है?
हेल ओपन टूर्नामेंट का ख़िताब बोर्ना कोरिच ने जीता है| कोरिच ने हेल ओपन टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रोजर फेडरर को हराकर यह ख़िताब जीता है|
8. ‘कुरान्डा सीनिक रेलमार्ग’ कहाँ पर स्थित है?
‘कुरान्डा सीनिक रेलमार्ग’ ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड राज्य में स्थित है| यह रेलमार्ग मात्र 37 किलोमीटर लंबा है| इस रेल मार्ग में 15 गुफाएं, 93 शार्प कॉर्नर और 40 से अधिक पुल आते हैं। इसे 1882-1891 में तैयार किया गया था|
9. हाल ही में इंति रायमी फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
इंति रायमी फेस्टिवल पेरू में मनाया जा रहा है| इंति रायमी इंका साम्राज्य का धार्मिक फेस्टिवल है| इंका साम्राज्य प्री कोलंबियन अमेरिका का सबसे बड़ा साम्राज्य था। यह फेस्टिवल सूर्य देव के सम्मान में मनाया जाता है|
10. अहमदाबाद में 21 जगह आतंकी बम धमाके कब हुए थे?
अहमदाबाद में 21 जगह आतंकी बम धमाके 26 जून 2008 में हुए थे| इन बम धमाकों में 56 लोग मारे गए थे| ये सभी धमाके कम विस्फोटक क्षमता वाले बमों के जरिए किए गए थे। इन धमाकों में अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, थिएटर और बाजारों को निशाना बनाया गया था। चार धमाके तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में हुए थे। इस बम कांड में 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस बम ब्लास्ट में शामिल आतंकी मोहम्मद अतीक को बिहार के गया से नौ साल बाद गिरफ्तार किया गया था|
Nice