हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 4 जुलाई 2018

1. हाल ही में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में एस. रमेश को नियुक्त किया गया है| केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड भारत में सीमा शुल्क, जीएसटी, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क, सेवा कर और नारकोटिक्स के प्रशासन के लिए जिम्मेदार नोडल राष्ट्रीय एजेंसी है| इस एजेंसी को 1855 में स्थापित किया गया था|
2. हाल ही में किस देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है?
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर जंजुआ ने अपने पद से इस्तीफा दिया है| जंजुआ ने पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री नसीरुल मुल्क से मतभेद के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है| नवाज शरीफ ने पीएम रहते हुए अक्टूबर 2015 में जंजुआ की नियुक्ति की थी।
3. “एआईआईबी” क्या है?
“एआईआईबी” एक अन्तराष्ट्रीय वित्तीय संस्था है| इस संस्था का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण का समर्थन करना है| इसकी स्थापना 16 जनवरी 2016 में की गई थी| इसका मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित है|
4. ‘यूएसएएफ एफ-15ई’ क्या है?
‘यूएसएएफ एफ-15ई’ अमेरिकी वायुसेना का स्ट्राइक ईगल युद्धक विमान है| यह विमान दुश्मन के रडार में चकमा देने में सक्षम है| इसे खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में उड़ने के लिए तैयार किया गया है| यह जमीं से 250 फिट की ऊंचाई तक अधिकतम रफ्तार से उडान भर सकता है| हाल ही में ‘यूएसएएफ एफ-15ई’ विमान का सफल परीक्षण किया गया है|
5. “हायबुसा-2” क्या है?
“हायबुसा-2” जापान का एक अंतरिक्ष यान है| हाल ही में ‘हायाबुसा-2’अंतरिक्ष यान धरती से 28.5 करोड़ किमी दूर एस्टरॉयड (क्षुद्रग्रह) रायगु पर पहुंच गया है। इसे वहां पहुंचने में साढ़े तीन साल का समय लगा है। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने रायगु से जीवन की उत्पत्ति से पर्दा उठाने वाले नमूने एकत्रित करने के लिए दिसंबर 2014 में यह अभियान लांच किया था। इस अभियान का नाम ‘फाल्कन पक्षी’ के नाम पर रखा गया है।
6. दानियाल अजीज कौन है?
दानियाल अजीज पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी के वरिष्ठ नेता है| हाल ही में पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने दानियाल अजीज को चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया है| अजीज ने पिछले साल टीवी कार्यक्रमों के दौरान न्यायपालिका के खिलाफ अवमाननापूर्ण भाषण दिए थे।
7. सुरिंदर सिंगला कौन थे?
सुरिंदर सिंगला पूर्व राज्यसभा सांसद और पंजाब के वित्त मंत्री थे| सिंगला बठिंडा के विधायक तथा 2002-07 तक कैप्टन सरकार में भी मंत्री थे। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
8. हाल ही में ‘नाइट ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
‘नाइट ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स’ पुरस्कार से भारतीय अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को सम्मानित किया गया है| कल्कि को यह पुरस्कार कला-संस्कृति के क्षेत्र में भारत-फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए दिया गया है| फ़्रांस का प्रतिष्ठित ‘नाइट ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लेटर्स’ पुरस्कार भारत के पद्मविभूषण के समान है| यह  फ़्रांस का दूसरा सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है|
9. सरदार अजमौन का संबंध किस खेल से है?
सरदार अजमौन का संबंध फुटबॉल से है| सरदार अजमौन ईरान फुटबॉल टीम की और से खेलते है| अजमौन को ईरान का ‘मेसी’ भी कहा जाता है| अजमौन ने वर्ल्ड कप क्वालिफाइंग राउंड के 14 मैचों में 11 गोल किये थे। हाल ही में अजमौन ने फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है|
10. इतालवी विमान दुर्धटनाग्रस्त कब हुआ था?
इतालवी विमान दुर्धटनाग्रस्त 27 जून 1980 में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था| यह विमान तेरिहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 81 लोगों की मौत हो गई थी|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *