हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 जुलाई 2018

1. हाल ही में राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में श्रीमत पांडे को नियुक्त किया गया है| श्रीमत पांडे रिटायर्ड सीनियर आईएएस अधिकारी है| पांडे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सचिव, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के सीएमडी व ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|
2. हाल ही में किस राज्य में सभी सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया गया है?
पंजाब में सभी सरकारी कर्मचारियों का डोप टेस्ट अनिवार्य किया गया है| यह डोप टेस्ट सभी कर्मचारियों का उनकी भर्ती के समय से उनकी सेवा के हर स्तर पर अनिवार्य किया गया है|
3. हाल ही में भारत सरकार ने 2018 धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढाकर कितने रुपये प्रति क्विंटल किया है?
भारत सरकार ने 2018 धान के लिए न्यूनतम 200 रुपये समर्थन मूल्य बढाकर 1750 रुपये प्रति क्विंटल किया है| यह किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से किया गया है|
4. हाल ही में कोयले की चोरी को रोकने के लिए कौनसा मोबाइल एप लांच किया गया है?
कोयले की चोरी को रोकने के लिए ‘खान प्रहरी’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है| इस एप की मदद से अवैध खनन पर नियंत्रण किया जा सकता है| इस एप के जरिये कोयले की चोरी की तस्वीर और सूचना कोयला मंत्रालय तक पहुंचाई जायेगी|
5. हाल ही में किस हवाई अड्डे का नाम बदलकर बीर विक्रम माणिक्य किशोर हवाई अड्डा किया गया है?
अगरतला हवाई अड्डे का नाम बदलकर बीर विक्रम माणिक्य किशोर हवाई अड्डा किया गया है| हवाई अड्डे का नाम त्रिपुरा के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा त्रिपुरा सरकार द्वारा महाराजा बीर विक्रम माणिक्य किशोर को श्रद्धांजलि देने के आलोक में किया गया है|
6. डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और आवेदन) विनियमन विधेयक 2018 को मंजूरी किस मंडल द्वारा दी गई है?
डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग और आवेदन) विनियमन विधेयक 2018 को मंजूरी केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा दी गई है| इस विधेयक को मंजूरी देश में न्याय वितरण प्रणाली को समर्थन और मजबूत करने के लिए डीएनए आधारित फोरेंसिक प्रौद्योगिकियों के आवेदन को विस्तारित करने के उद्देश्य से दी गई है|
7. माकोतो हसीबी का संबंध किस खेल से है?
माकोतो हसीबी का संबंध फुटबॉल से है| माकोतो हसीबी जापान फुटबॉल टीम के कप्तान है| हाल ही इन्होनें फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है| हसीबी ने विश्व कप प्रीक्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ हार के कारण दुखी होकर संन्यास की घोषणा की है|
8. रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण कब किया गया था?
रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण 6 जुलाई 1885 में लुई पाश्चर द्वारा किया गया था| रेबीज के टीके की खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी थी|
9. अब्दुल कादिर कौन थे?
अब्दुल कादिर अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति थे| इनकी हत्या 6 जुलाई 2002 में काबुल में कर दी गई थी|
10. जद्रांका कोसोर को क्रोएशिया की प्रधानमंत्री के रूप में कब नियुक्त किया गया था?
जद्रांका कोसोर को क्रोएशिया की प्रधानमंत्री के रूप में 6 जुलाई 2009 में नियुक्त किया गया था| जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त होने वाली महिला थी|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *