हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 1 अगस्त 2018

1. हाल ही में राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन के रूप में दीपक उप्रेती को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में दीपक उप्रेती अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, होमगार्ड जेल और मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत है| दीपक 1986 बैच के आईएएस अधिकारी है|
2. हाल ही में किस राज्य में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है?
छतीसगढ़ में ‘ऑनलाइन आवर सेवा का’ पोर्टल लांच किया गया है| इस मोबाइल एप के माध्यम से छतीसगढ़ के 80,000 पेंशनभोगियों को ऑनलाइन पेंशन और भुगतान से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी|
3. हाल ही में विधार्थी पुलिस कैडेट कार्यक्रम की शुरुआत कहाँ पर की गई है?
विधार्थी पुलिस कैडेट कार्यक्रम की शुरुआत गुरुग्राम में की गई है| यह सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में एक साल तक पायलट के तौर पर लागू होगा। इसमें हर स्कूल को 50 हजार रु. की राशि शैक्षणिक सहायता, प्रशिक्षण और आकस्मिक खर्च के लिए दी जायेगी|
4. “द मास्टर की सिस्टम’ पुस्तक के लेखक कौन है?
“द मास्टर की सिस्टम’ पुस्तक के लेखक चार्ल्स फ्रांसिस हानल है| इस पुस्तक के जरिए इन्होनें नए विचारों की क्रांति लाने में अपना योगदान दिया था।
5. “द इनर गेम ऑफ़ टेनिस” पुस्तक के लेखक कौन है?
“द इनर गेम ऑफ़ टेनिस” पुस्तक के लेखक टिमॉथी गैलचे है| इस पुस्तक में बताया गया है कि आपका शरीर आपकी उम्मीद से ज्यादा समझदार है|
6. ‘सागरमाथा फ्रेंडशिप-2’ क्या है?
‘सागरमाथा फ्रेंडशिप-2’ नेपाल और चीन की सेनाओं के बीच आयोजित किया जाने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है| यह सैन्य अभ्यास चीन के सिचुआन के चेंगदू में आयोजित किया जायेगा| इस अभ्यास में दोनों देशों की आेर से 15-15 जवान शामिल होंगे। वैसे यह संख्या अधिक भी हो सकती है। पहले 100-100 सैनिकों के शामिल होने की बात हुई थी, लेकिन भौगोलिक कारणों से संख्या कम की गई है। इसका अभ्यास का उद्देश्य आपसी अनुभव, कौशल और प्रोफेशनल नॉलेज को साझा करना है।
7. हाल ही मे नोबल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
नोबेल शांति पुरस्कार से कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस को सम्मानित किया गया है| सैंटोस को यह पुरस्कार कोलंबिया शांति समझौता के लिए दिया गया है| क्योकि कोलंबिया में लगभग 52 वर्ष के संघर्ष के बाद शांति समझौता हुआ था|
8. चौथा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन-2018 कहाँ पर आयोजित किया गया है?
चौथा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन-2018 काठमांडू में आयोजित किया गया है| इस शिखर सम्मेलन को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सडकों, वायुमार्गो और संचरण लाइनों सहित बिम्सटेक देशों के बीच तालमेल बढ़ाना है|
9. हाल ही में जियोन फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
जियोन फेस्टिवल जापान में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में लोग बांस और मैटल पाउडर के इस्तेमाल से खुद फायरवर्क्स बनाकर चलाता है|
10. संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज के रूप में तिरंगे को अपनाने की घोषणा कब की थी?
संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज के रूप में तिरंगे को अपनाने की घोषणा 22 जुलाई 1947 में की थी| इसमें तीन रंग थे, ऊपर केसरिया, बीच में सफ़ेद और नीचे हरा| सफ़ेद रंग की पट्टी में नीले रंग से अशोक चक्र बना था| इसमें चौबीस तीलियाँ है, जो धर्म और कानून का प्रतिनिधित्व करती है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *