हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 11 अगस्त 2018

1. हाल ही में ‘प्रणाम योजना’ किस राज्य में शुरू की गई है?
‘प्रणाम योजना’ असम में शुरू की गई है| इस योजना के अंतर्गत ऐसे सरकारी कर्मचारियों के मासिक वेतन से 10 से 15 प्रतिशत की राशि काट ली जायेगी, जो अपने माता-पिता या दिव्यांग भाई-बहन की देखभाल नही करते है|
2. हाल ही में किस देश में मुस्लिम ब्रदरहुड के 75 सदस्यों को फांसी की सजा सुनाई गई है?
मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड के 75 सदस्यों को फांसी की सजा सुनाई गई है| इन सभी को पुलिसकर्मियों की हत्या करने और हिंसक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण फांसी की सजा सुनाई गई है|
3. भरत ग्रेवाल कौन है?
भरत ग्रेवाल राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव है| हाल ही में भरत ग्रेवाल को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने राजस्थान कुश्ती संघ के सचिव पद से निलंबित कर दिया है| इन्हें भारत सरकार की गाइडलाइन्स का हवाला देते हुए राजस्थान कुश्ती संघ की सभी इकाईयों से सदस्यता रद्द कर दी गई है। भारत सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार सरकारी पद पर रहते हुए यदि कोई व्यक्ति खेल संघों का चुनाव लड़ता है तो उसे अपने विभाग से अनुमति लेना जरूरी होती है| वर्तमान में ग्रेवाल रेलवे में टीटीई पद पर कार्यरत है|
4. शियो मियाको कौन थी?
शियो मियाको 117 वर्ष की जापान में विश्व की सबसे बुजुर्ग महिला थी| शियो ने दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. ‘द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग’ पुस्तक के लेखक कौन है?
‘द मैजिक ऑफ थिंकिंग बिग’ पुस्तक के लेखक डेविड जे श्वॉर्ट्ज है| इस पुस्तक में बताया गया है कि खुद पर किया गया विश्वास ही सफल बनाता है|
6. हाल ही में विश्व जूनियर पुरुष टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप का ख़िताब किस देश ने जीता है?
विश्व जूनियर पुरुष टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप का ख़िताब मिस्र ने जीता है| मिस्र ने विश्व जूनियर पुरुष टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह छठा मौका है जब उसने यह खिताब जीता है। मिस्र ने आखिरी बार नामीबिया में 2014 में यह खिताब जीता था।
7. इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब कब जीता था?
इंग्लैंड ने पहली बार विश्व कप फुटबॉल का ख़िताब 30 जुलाई 1966 में जीता था| इंग्लैंड ने आठवें फीफा विश्व कप में पश्चिम जर्मनी को हराकर विश्वकप का ख़िताब जीता था|
8. हाल ही में वाटरमेलन फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
वाटरमेलन फेस्टिवल कैलिफोर्निया में मनाया जा रहा है| इस फेस्टिवल में फ्री वाटर गेम्स आयोजित की जाती है, जिसमें लोगों को मुफ्त में तरबूज खाने का मौका मिलता है|
9. अमेरिका-सोवियत संघ ने परमाणु हथियार कटौती संधि पर हस्ताक्षर कब किये थे?
अमेरिका-सोवियत संघ ने परमाणु हथियार कटौती संधि पर हस्ताक्षर 31 जुलाई 1991 में किये थे| 31 जुलाई 1991 में सुपर पॉवर अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों के भंडार घटाकर एक तिहाई करने पर सह्मत हुए थे|
10. अन्तराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय बाघ दिवस प्रतिवर्ष 29 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस जंगली बाघों के निवास के संरक्षण एवं विस्तार को बढ़ावा देने तथा बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *