हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24 अगस्त 2018

1. हाल ही में उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में बेबीरानी मौर्य को नियुक्त किया गया है| बेबीरानी मौर्य आगरा की मेयर तथा महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है| वर्तमान में बेबीरानी मौर्य उत्तर प्रदेश में बाल आयोग की सदस्य है| बेबीरानी मारग्रेट आल्वा के बाद इस पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं।
2. हाल ही में त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कप्तान सिंह सोलंकी को नियुक्त किया गया है| कप्तान सिंह सोलंकी अगस्त 2012 में राज्यसभा के लिए नामांकित किए गए थे| सोलंकी हरियाणा के राज्यपाल पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है|
3. हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मेघालय के राज्यपाल के रूप में तथागत रॉय को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में तथागत रॉय त्रिपुरा के राज्यपाल पद पर कार्यरत है|
4. हाल ही में सिक्किम के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
सिक्किम के राज्यपाल के रूप में गंगा प्रसाद चौरसिया को नियुक्त किया गया है| गंगा प्रसाद चौरसिया राजनीति के गलियारे में गंगा बाबू के नाम से प्रसिद्ध हैं। वर्तमान में गंगा प्रसाद मेघालय के राज्यपाल पद पर कार्यरत है|
5. कुलदीप नैयर कौन थे?
कुलदीप नैयर भारत के वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रसिद्ध लेखक थे| नैयर विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं के लिए कॉलम लेखन भी करते थे| इन्होनें कई प्रसिद्ध पुस्तकों की रचना भी की थी| इमरजेंसी के दौरान कुलदीप नैयर को भी गिरफ्तार किया गया था| नैयर 1996 में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य थे| 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था, अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था| कुलदीप नैयर डेक्कन हेराल्ड (बेंगलुरु), द डेली स्टार, द संडे गार्जियन, द न्यूज, द स्टेट्समैन, द एक्सप्रेस ट्रिब्यून पाकिस्तान, डॉन पाकिस्तान, प्रभासाक्षी सहित 80 से अधिक समाचार पत्रों के लिए 14 भाषाओं में कॉलम और ऑप-एड लिखते थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
6. “एजुकेटेड” पुस्तक के लेखक कौन है?
“एजुकेटेड” पुस्तक के लेखक तारा वेस्टोवर है| इस पुस्तक में ऐसी युवा महिला की कहानी है, जो इदाहो में परिवार के साथ रहती है| मुश्किल में पली-बढ़ीं और शिक्षित होने के लिए जी-तोड़ प्रयास करती है। वह इस दुनिया से भी प्रेम करती है और चाहती है कि सभी शिक्षित हों।
7. “हाउस फॉर मि. बिस्वास” पुस्तक के लेखक कौन है?
“हाउस फॉर मि. बिस्वास” पुस्तक के लेखक वी.एस. नायपॉल है| इस पुस्तक में त्रिनिदाद में औपनिवेशिक युग के बाद की स्थिति का वर्णन किया गया है|
8. शार्दुल विहान का संबंध किस खेल से है?
शार्दुल विहान का संबंध निशानेबाजी से है| हाल ही में शार्दुल विहान ने डबल ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है| शार्दुल विहान एशियन गेम्स इतिहास के सबसे युवा भारतीय मेडलिस्ट बन गए है| विहान एशियन गेम्स में डबल ट्रैप इवेंट में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय हैं। उनसे पहले, रंजन सोढ़ी ने 2010 (ग्वांगझू) में गोल्ड और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2006 (दोहा) में ब्रॉन्ज जीता था। विहान ने पिछले साल चार नेशनल टाइटल जीते थे। इन्होनें जर्मनी में जूनियर वर्ल्ड कप में भी मेडल जीता था।
9. अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस प्रतिवर्ष 12 अगस्त को मनाया जाता है| इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस का विषय “युवाओं के लिए सुरक्षित स्थान” रखा गया है| अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन एवं सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए युवा लोगों की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करना है|
10. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना कब की गई थी?
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना 2005 में की गई थी| यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के तहत अपनी सेवाएँ प्रदान करता है| राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं जैसे समुद्री तूफान, चक्रवात, भू-स्खलन, भूकंप, बाढ़ आदि में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाना है। हाल ही में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ओर दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के 4 नए अतिरिक्त बटालियनों की स्थापना को मंजूरी दी है|

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *