हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 सितंबर, 2018
1. इंटरनल ओम्बड्समैन स्कीम 2018 के अंतर्गत इंटरनल ओम्बड्समैन को किस कानून के तहत शक्तियां दी गयी?
उत्तर: बैंकिंग रेगुलेशन अधिनियम
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में शिकायत निवारण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए इंटरनल ओम्बड्समैन स्कीम 2018 को शुरू किया। RBI ने बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के सेक्शन 35 A के तहत इंटरनल ओम्बड्समैन को शक्तियां प्रदान की हैं। RBI ने 10 से अधिक शाखा वाले बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) के लिए शिकायतों के पुनरवलोकन के लिए स्वतंत्र प्राधिकरण स्थापित करना अनिवार्य किया है। ओम्बड्समैन वह व्यक्ति होता है जो लोगों की शिकायतों का समाधान व छानबीन करता है। इंटरनल ओम्बड्समैन के कार्यकाल अधिकतम 5 वर्ष है, और एक व्यक्ति को फिर से ओम्बड्समैन नियुक्त नहीं किया जा सकता। इंटरनल ओम्बड्समैन को भारतीय रिज़र्व बैंक की अनुमति के बिना हटाया नहीं जा सकता। इंटरनल ओम्बड्समैन बैंक के सीईओ की बजाय बैंक की ग्राहक सेवा समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
2. हाल ही में किस देश ने 2020 में मंगल अभियान “होप” की घोषणा की?
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने मंगल अभियान “होप” की घोषणा की, इसे 2020 में लांच किया जायेगा। यह किसी अरब अथवा मुस्लिम देश का पहला मंगल मिशन होगा। इस अभियान का उद्देश्य मंगल गृह के वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त करना है। इस अभियान में मंगल गृह के वातावरण की परतों का गहनता से अध्ययन किया जायेगा। इससे मंगल ग्रह पर वायुमंडलीय परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। यह मिशन संभवतः 2021 में मंगल गृह पर पहुंचेगा, 2021 में संयुक्त अरब अमीरात के गठन की 50वीं वर्षगाँठ है।
3. भारत और अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता के पहले दौर का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर: नई दिल्ली
भारत और अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता का आयोजन 6 सितम्बर को नई दिल्ली में किया जायेगा। इस बैठक में भारत की ओर से विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण हिस्सा लेंगी, जबकि अमेरिका की ओर से राज्य सचिव माइकल पोम्पेओ और रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस हिस्सा लेंगे। इस बैठक में व्यापार, आतंकवाद तथा H1B वीज़ा कार्यक्रम के बारे में चर्चा की जाएगी। इस दौरान भारत ईरान के तेल निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा। इस दौरान काफी समय से लंबित पड़े COMCASA समझौते पर भी विचार-विमर्श किया जायेगा। इससे भारत अमेरिका से महत्वपूर्ण सुरक्षा तकनीक प्राप्त कर सकता है।
4. इस राज्य सरकार ने BPL परिवार की महिलाओं को निशुल्क मोबाइल फ़ोन प्रदान करने का निर्णय लिया है?
उत्तर: राजस्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिलाओं को निशुल्क मोबाइल फ़ोन प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह मोबाइल फ़ोन भामाशाह योजना के तहत दिए जायेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार 5000 से अधिक ग्राम पंचायतों में मुफ्त wifi की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत 1 सितम्बर को हुई है, यह कार्यक्रम 30 सितम्बर तक चलेगा।
5. अंतर्राष्ट्रीय विमानन सम्मलेन 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय विमानन सम्मेलन 2018 का आयोजन नई दिल्ली में 3-4 सितम्बर को किया गया। इसका आयोजन केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय, भारतीय एअरपोर्ट प्राधिकरण और अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस सम्मेलन में 700 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। नागरिक विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने इस दौरा विज़न 2035 की घोषणा की। इसके तहत अगले 10-15 वर्षों में देश भर में 100 नए एयरपोर्ट बनाये जायेंगे। इस पर 60 अरब डॉलर खर्च किये जायेंगे। इस सम्मेलन में विमानन उद्योग से सम्बंधित मुख्य बिन्दुओं जैसे अधोसंरचना, कराधान और टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी चर्चा की गयी।
6. औरोरा पुरस्कार विजेता क्याव ह्ला औंग ने 1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि को रोहिंग्या शरणार्थियों के सहायता के लिए दान करने की घोषणा की है, वे किस देश के नागरिक हैं?
उत्तर: म्यांमार
औरोरा पुरस्कार विजेता क्याव हला औंग एक वकील तथा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी 1 मिलियन डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) की इनामी राशी को रोहिंग्या शरणार्थियों के सहायता के लिए दान करने का निश्चय किया है। उन्हें रोहिंग्या शरणार्थियों की सहायता करने तथा उनके अधिकारों की पैरवी करने के लिए औरोरा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा दान की गयी धन राशी को तीन अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं मेडिसिन्स सांस् फ्रोंतिएरेस (MSF), इंटरनेशनल कैथोलिक माइग्रेशन कमीशन और मर्सी मलेशिया में बांटा जायेग, यह तीन संगठन दक्षिण-पूर्वी एशिया में रोहिंग्या शरणार्थियों की सहायता कर रहे हैं। इससे 3,75,000 रोहिंग्या शरणार्थियों को लाभ होगा।
7. पाकिस्तान का नया राष्ट्रपति किये चुना गया?
उत्तर: आरिफ अल्वी
डॉ. आरिफ उर रहमान अल्वी को पाकिस्तान का 13वां राष्ट्रपति चुना गया। वे पाकिस्तान तहरीक-ए-इन्साफ पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वे 9 सितम्बर, 2018 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। आरिफ अल्वी ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार ऐतज़ाज़ अहसान और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के उम्मीदवार मौलाना फजल उर रहमान को त्रिकोणीय मुकाबले में हराया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नेशनल असेंबली व सीनेट में 430 वोट डाले गए, इसमें आरिफ अल्वी को 212 वोट, मौलाना फजल उर रहमान को 131 तथा ऐतज़ाज़ अहसान को 81 वोट प्राप्त हुए। जबकि 6 वोट रद्द किये गये।
8. भारत सरकार ने बुनकारों की मजदूरी को बढाने के खादी व ग्रामोद्योग आयोग के प्रस्ताव को स्वीकार किया है, इस प्रस्ताव के तहत इन बुनकरों की मजदूरी में कितनी वृद्धि की जाएगी?
उत्तर: 36%
केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्रालय ने खादी व ग्रामोद्योग आयोग मंत्रालय के बुनकरों की मजदूरी में 36% वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। अब बुनकरों को 5.50 रुपये प्रति लच्छा के स्थान पर 7.50 रुपये प्रति लच्छा दिए जायेंगे। यह वृद्धि 15 अगस्त, 2018 से लागू होगी। MDMA (Modified Market Development Assistance) के अनुसार कुल राशि का 30-40% हिस्सा बुनकरों को दिया जाता जबकि शेष 60% हिस्सा खादी संस्थानों को दिया जाता है। बढ़ी हुई मजदूरी बुनकरों को सीधे उनके खाते में दी जाएगी। बढ़ी हुई मजदूरी के अनुसार यदि एक बुनकर दिन में 20 लच्छे तैयार करता है तो उसकी कमाई 150 रुपये होगी, यह पुरानी मजदूरी से 52 रुपये अधिक होगी।
9. हाल ही में किस भारतीय निशानेबाज़ ने ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 के 50 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर: ओम प्रकाश मिथरवाल
भारतीय निशानेबाज़ ओम प्रकाश ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2018 में 50 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। ओम प्रकाश ने राष्ट्रमंडल खेलों के 10 मीटर तथा 50 मीटर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था। ISSF चैंपियनशिप में ओम प्रकाश ने 564 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
10.भारत के 46वें मुख्य न्यायधीश कौन होंगे?
उत्तर: जस्टिस रंजन गोगोई
जस्टिस रंजन गोगोई भारत के 46वें मुख्य न्यायधीश होंगे, वे जस्टिस दीपक मिश्रा की जगह लेंगे। उनके नाम की सिफारिश नियमानुसार वर्तमान मुख्य न्यायधीश दीपक मिश्रा द्वारा की गयी, नियमानुसार सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश को मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया जाता है। जस्टिस रंजन गोगोई उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से देश के मुख्य न्यायधीश बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे। उनका कार्यकाल लगभग 13 महीने का होगा, वे 3 अक्टूबर, 2018 से 17 नवम्बर, 2019 तक मुख्य न्यायधीश के रूप में कार्य करेंगे।
goood