हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 अक्टूबर, 2018


1. ICICI का गठन 1955 में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन की पहल पर किया गया था?
उत्तर – विश्व बैंक
आईसीआईसीआई बैंक का गठन 1994 में आईसीआईसीआई लिमिटेड सब्सिडियरी के रूप में किया गया है। परन्तु इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (आईसीआईसीआई) की स्थापना 1955 में भारत सरकार, भारतीय उद्योग के प्रतिनिधि और विश्व बैंक के बीच संयुक्त उद्यम के रूप में की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य विकास के लिए एक वित्तीय संस्थान की स्थापना करना था जिसके द्वारा मध्यकालीन तथा दीर्घकालीन परियोजनाओं को वित्त की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। आईसीआईसीआई बैंक हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा है, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक के सीईओ तथा प्रबंध निर्देशक के रूप में संदीप बख्शी के नाम को मंज़ूरी दे दी है। उन्होंने चंदा कोच्चर का स्थान लिया, चंदा कोच्चर हितों के टकराव के मामले में जांच का सामना कर रही हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर को आईसीआईसीआई बैंक से इस्तीफ़ा दिया था।
2. “हाफ द नाईट इज गोन” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – अमिताभ बागची
“हाफ द नाईट इज गॉन” पुस्तक के लेखेक अमिताभ बागची हैं, इस पुस्तक को द हिन्दू प्राइज 2018 के लिए काल्पनिक श्रेणी में शार्टलिस्ट किया गया है। इस पुस्तक में हिंदी साहित्यकार विश्वनाथ की कहानी का विवरण दिया गया है, जो अपने पुत्र की मृत्यु से आहत है। इस पुस्तक के द्वारा धर्म, साहित्य तथा समाज से सवाल किये गये हैं।
3. एसोसिएशन ऑफ़ म्यूच्यूअल फंड्स इन इंडिया का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – निमेश शाह
निमेश शाह आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूच्यूअल फण्ड के सीईओ तथा मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, उन्हें एसोसिएशन ऑफ़ म्यूच्यूअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) का नया चेयरमैन चुना गया है। वे आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूच्यूअल फण्ड के सीईओ बालासुब्रमण्यन की जगह लेंगे। निमेश शाह को उस वक्त AMFI का चेयरमैन नियुक्त किया गया है जब इक्विटी मार्केट अस्थिर हैं तथा निवेशकों की स्थिति भी डांवाडोल हैं। AMFI के चेयरमैन के रूप में शाह का फोकस निवेशक-केन्द्रित पहलों पर होगा जिसके द्वारा निवेश आकर्षित किया जा सके।
4. युवा ओलिंपिक खेल 2018 में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला रजत पदक किसने जीता?
उत्तर – सूरज पंवार
सूरज पंवार ने युवा ओलिंपिक खेल 2018 में एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला पदक जीता, उन्होंने यह रजत पदक पुरुषों की 5000 मीटर रेस वाक इवेंट में जीता। यह युवा ओलिंपिक खेलों के इतिहास में एथलेटिक्स में भारत का कुल तीसरा पदक है।
5. प्राचीन नगर “प्रयाग” का नाम बदलकर “इलाहबाद” किस मुग़ल शासक ने किया था?
उत्तर – अकबर
उत्तर प्रदेश के इलाहबाद का नाम बदलकर आधिकारिक रूप से प्रयागराज कर दिया गया है, 16 अक्टूबर, 2018 को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस नाम परिवर्तन को मंज़ूरी दी। इलाहबाद का नाम 16वीं शताब्दी में अकबर ने रखा था। इससे पहले इलाहबाद को प्रयाग के नाम से जाना जाता है। दो नदियों के संगम को प्रयाग कहा जाता है, इलाहबाद ने तीन नदियों गंगा, यमुना तथा सरस्वती नदी का संगम होता है, इसलिए इसे प्रयागराज नाम दिया गया है। अब यह नाम परिवर्तन का प्रस्ताव मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार के पास जायेगा।
6. “स्वस्थ भारत यात्रा” नामक राष्ट्रीय अभियान को किस उद्देश्य के लिए लांच किया गया है?
उत्तर – स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित व पौष्टिक भोजन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए
केन्द्रीय सरकार ने 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के उपलक्ष्य पर “स्वस्थ भारत यात्रा” को लांच किया, इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित भोजन करने तथा स्वस्थ रहने के लिए जागृत किया जायेगा। इस अभियान को राज्यों के साथ मिलकर लांच किया गया है। इस अभियान का नेतृत्व भारतीय खाद्य सुरक्षा व मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा किया जा रहा है।
इस राष्ट्रीय अभियान के तहत देश भर में उपभोक्ताओं को सुरक्षित व पौष्टिक भोजन, स्वस्थ रहने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट के बारे में जागरूक करने के लिए देश भर में साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में लगभग 7,500 साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे, जो 100 दिनों में लगभग प्रत्येक राज्य व केंद्र शासित प्रदेश में कुल 18,000 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। वे साइकिलिस्ट “इट राईट इंडिया” का सन्देश देंगे। यह साइकिल रैली 27 जनवरी, 2019 को राष्ट्रीय राजधानी में समाप्त होगी।
7. अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 17 अक्टूबर
17 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य विकासशील देशों में निर्धनता को समाप्त करना है। इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल दिया जाता है। तथा उनके लिए सम्मानपूर्वक जीवन सुनिश्चित करने करने के प्रयास किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस की थीम “Coming together with those furthest behind to build inclusive world of universal respect for human rights and dignity” (सबसे पिछड़े लोगों के साथ मिलकर उनके लिए सार्वभौमिक मानवाधिकार व सम्मान से परिपूर्ण समावेशी विश्व का निर्माण) है।
8. विश्व खाद्य दिवस 2018 की थीम क्या है?
उत्तर – आवर एक्शंस आर आवर फ्यूचर
16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य व कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण खाद्य सुरक्षा तथा विश्वभर में कुपोषण से पीड़ित लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है।
विश्व खाद्य दिवस की स्थापना नवम्बर, 1979 में FAO के सदस्य देशों के 20वें आम सम्मेलन में की गयी थी। इस दिवस को मनाने में हंगरी के खाद्य व कृषि मंत्री डॉ. पॉल रोमनी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। इस दिवस को विश्वभर के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा, भूख व निर्धनता इत्यादि विषयों तथा उनके कारणों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस की थीम “हमारे कार्य हमारा भविष्य हैं” (Out actions are out future)।
9. 12वें एशिया यूरोप शिखर सम्मेलन 2018 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधत्व किसके द्वारा किया जायेगा?
उत्तर – वेंकैया नायडू
12वें एशिया यूरोप बैठक शिखर सम्मेलन 2018 का आयोजन बेल्जियम के ब्रुसेल्स में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 18 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इसकी थीम “वैश्विक चुनौतियों के लिए वैश्विक साझेदार” है। इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे। अगस्त, 2017 में कार्यभार सँभालने के बाद यह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का पह बहुराष्ट्रीय सम्मेलन है। इस सम्मेलन के दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। एशिया यूरोप बैठक एशिया और यूरोप के लिए व्यापार, निवेश, सुरक्षा तथा पर्यटन क्षेत्र में सहयोग तथा वार्ता के लिए सर्वोच्च प्लेटफार्म है।
10. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश में “फूलपत्ती” नामक त्यौहार मनाया गया?
उत्तर – नेपाल
हाल ही में नेपाल में फूलपत्ती त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया, इस त्यौहार को दशाई त्यौहार के 7 दिन बाद मनाया जाता है। परंपरा के अनुसार नेपाल में नवरात्री के सातवें दिन नौ प्रकार के फूलपत्ती घर में लाये जाते हैं। यह नौ किस्म की फूलपत्ती देवी के नौ रूपों को दर्शाते हैं, इससे स्वास्थ्य, धन तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस त्यौहार का मुख्य फंक्शन काठमांडू के बसंतपुर दरबार स्क्वायर में आयोजित किया गया था।

Advertisement

7 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 अक्टूबर, 2018”

  1. Priti sagar says:

    Very nice current affairs

  2. Sheetal Kumari says:

    Nice source of knowledge

  3. Ashish Yadav says:

    Very helpful points of current affairs

  4. kuldeep yadav says:

    Very nice point of current affairs

  5. Akash yadav says:

    Knowledgeable

  6. Ankit says:

    nics..thanks sir.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *