हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 अक्टूबर, 2018


1. भारत के किस केन्द्रीय मंत्री को “2018 कार्नोट प्राइज ऑफ़ कलाईमैन सेंटर फॉर एनर्जी पालिसी” से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर – पियूष गोयल
केन्द्रीय रेलवे व कोयला मंत्री पियूष गोयल को 2018 कार्नोट प्राइज ऑफ़ कलाईमैन सेंटर फॉर एनर्जी पालिसी से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार उन्हें देश में निर्धन वर्ग की उर्जा आवश्यकता को पूरा करने के लिए दिया जा रहा है। कार्नोट प्राइज ऑफ़ कलाईमैन सेंटर फॉर एनर्जी पालिसी उर्जा क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इस पुरस्कार का नाम फ़्रांसिसी भौतिकशास्त्री निकोलस सादी कार्नोट पर रखा गया है। कार्नोट पुरस्कार के द्वारा उर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मानित किया जाता है।
2. आसियान किस देश के साथ पहली बार संयुक्त समुद्री अभ्यास करेगा?
उत्तर – चीन
चीन तथा आसियान देश दक्षिण चीन सागर में पहली बार संयुक्त समुद्री अभ्यास करने जा रहे हैं, इसका उद्देश विवादित क्षेत्र के सम्बन्ध में उत्पन्न तनाव को कम करना है। इस अभ्यास के द्वारा चीनी नौसेना तथा आसियान देशों की नौसेनाओं को साथ में काम करने का अवसर प्राप्त होगा। दक्षिण चीन सागर के क्षेत्र पर चार आसियान सदस्य ब्रूनेई, मलेशिया, फिलीपींस तथा विएतनाम अपने दावा व्यक्त करते हैं। जबकि चीन समस्त दक्षिण चीन सागर क्षेत्र को अपने अधिकारक्षेत्र में मानता है। पिछले कुछ समय में दक्षिण चीन सागर पर अधिकार को लेकर काफी विवाद रहा है, चीन द्वारा दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप बनाये जाने के बाद क्षेत्र में काफी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी।
3. भूटान में हुए आम चुनावों में किस दल को बहुमत मिला?
उत्तर – द्रुक न्यामरूप त्शोग्पा
हाल ही में भूटान में हुए आम चुनावों में द्रुक न्यामरूप त्शोग्पा पार्टी को बहुमत मिला, इस पार्टी को नेशनल असेंबली की 47 में 30 सीटों पर जीत मिली। यह भूटान में तीसरा आम चुनाव था। नेशनल असेंबली भूटान की संसद का निम्न सदन है। भूटान में 2008 में लोकतंत्र शुरू हुआ था, 2008 में ही पहले आम चुनाव करवाए गये थे।
इन आम चुनावों में द्रुक न्यामरूप त्शोग्पा ने 30 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि द्रुक फुएनसुम त्शोग्पा को केवल 17 सीटें प्राप्त हुई। सितम्बर में हुए चुनावी चरण में सत्तारूढ़ पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे चुनाव हार गये थे। इन आम चुनावों में 71% पंजीकृत मतदाताओं ने मतदान किया। यह मतदान प्रतिशत 2013 में 66% था। द्रुक न्यामरूप त्शोग्पा के अध्यक्ष लोते त्शेरिंग भूटान के अगले प्रधानमंत्री होंगे।
4. हाल ही में किन अन्तरिक्ष एजेंसियों ने बुध गृह के लिए बेपी कोलोंबो नामक अन्तरिक्ष यान भेजा?
उत्तर – यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी तथा जापानी अन्तरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी (JAXA)
जापान तथा यूरोप की अन्तरिक्ष एजेंसियों ने मिलकर बुध गृह के लिए बेपी कोलोंबो अन्तरिक्ष यान लांच किया। इस अन्तरिक्ष यान को फ्रेंच गुयाना से लांच किया गया। यह अन्तरिक्ष यान 7 वर्ष बाद बुध गृह तक पहुंचेगा। इसके बाद यह अन्तरिक्ष यान बुध गृह की परिक्रमा करेगा। इस मिशन के लिए यूरोपीय अन्तरिक्ष एजेंसी (ESA) तथा जापानी अन्तरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी (JAXA) ने मिलकर कार्य किया, इस मिशन की लागत लगभग 2 अरब डॉलर थी। बेपी कोलोंबो अन्तरिक्ष यान को एरियन 5 राकेट की सहायता से लांच किया। यह अन्तरिक्ष यान 7 वर्ष के बाद बुध गृह के निकट पहुंचेगा तथा बुध ग्रह का निरीक्षण शुरू करेगा। यह अन्तरिक्ष यान बुध की सतह तथा वायुमंडल का अध्ययन करेगा।
5. सीरिया संकट पर चार देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – तुर्की
27 अक्टूबर, 2018 को तुर्की के इस्तांबुल ने सीरिया संकट को लेकर चार देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, इस सम्मेलन में सीरिया के हालात सुधारने के लिए चर्चा की जाएगी तथा इसकी समस्या के लिए स्थायी समाधान ढूँढने के प्रयास किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन में तुर्की, फ्रांस, जर्मनी और रूस हिस्सा लेंगे। रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद का सर्मथक है जबकि तुर्की बशर असद को सत्ता से हटाने के लिए विद्रोहियों की सहायता कर रहा है। सितम्बर, 2018 में रूस और तुर्की ने सीरिया के इदलिब प्रांत में में demiltarized जोन की स्थापना के लिए सहमती बनी थी। इदलिब प्रांत में विद्रोहियों की पकड़ काफी मज़बूत है। इदलिब में लगभग 3 मिलियन लोग निवास करते हैं, इनमे से आधे लोग युद्ध के दौरान इदलिब छोड़ कर जा चुके हैं।
6. हाल ही में काती बिहू नामक त्यौहार किस राज्य में मनाया गया?
उत्तर – असम
असम में हाल ही में काती बिहू अथवा कोंगली बिहू त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर महिलाएं अच्छी फसल की कामना तथा बुराई को दूर करने के लिए मिट्टी के दिए जलाकर प्रार्थना करती है। इस त्यौहार का नाम असम में ‘काती’ महीने के नाम पर पड़ा। यह त्यौहार राज्य के दो अन्य बिहू त्यौहार – रोंगली बिहू और बोहागी बिहू से भिन्न होता है। चूंकि इस त्यौहार के समय किसानों के अन्नागार खाली होते हैं, इसलिए इसे कोंगली (निर्धन) बिहू भी कहा जाता है। इस त्यौहार के दौरान किसान ‘आकाश बाती’ नामक दीये को खम्बे से बाँध कर धान के खेत में रखते हैं।
7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे पत्रकार जमाल खाशोज्जी किस देश से सम्बंधित हैं?
उत्तर – सऊदी अरब
सऊदी अरब ने 2 अक्टूबर, 2018 से लापता पत्रकार जमाल खाशोज्जी की हत्या की पुष्टि कर दी है। उनकी हत्या तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी अरब के दूतावास में की गयी। दरअसल खाशोज्जी 2 अक्टूबर, 2018 को इस्तांबुल (तुर्की) में सऊदी अरब के दूतावास गए थे, परन्तु उसके बाद वे उस भवन से बाहर नहीं आये। तुर्की की पुलिस द्वारा उनकी हत्या की आशंका जताई गयी है। खाशोज्जी के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काफी विवाद चल रहा था।
जमाल खाशोज्जी सऊदी अरब में पत्रकारिता का कार्य करते थे, वे अल-अरब न्यूज़ चैनल के एडिटर-इन-चीफ तथा अल वतन अख़बार के एडिटर के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने सऊदी अरब की सरकार की आलोचना करते हुए कई लेख लिखे। वे सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान तथा देश के शासक किंग सलमान के आलोचक थे। उन्होंने यमन में सऊदी अरब के हस्तक्षेप का भी विरोध किया था।
8. वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर 2018 का पुरस्कार किसने जीता?
उत्तर – मार्सेल वान ओस्तेन
डच फोटोग्राफर मेर्सेल वान ओस्तेन ने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर 2018 का पुरस्कार जीता। उन्हें यह पुरस्कार चीन के किंगलिंग पर्वतों में दुर्लभ व विलुप्तप्राय स्वर्ण नासिका वाले दो बंदरों के चित्र के लिए दिया गया है। इस चित्र को ‘गोल्डन कपल’ का नाम दिया गया है। यह बन्दर चीन के किंगलिंग पर्वतों में पाए जाते हैं। बंदरों की यह प्रजाति प्राय विलुप्त हो चुकी है। वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ द ईयर एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है तथा यह वन्यजीव फोटोग्राफी की एक बड़ी प्रतिस्पर्धा भी है। इसकी शुरुआत 1964 में हुई थी। 1992 से विजेता तथा उप-विजेताओं के चित्रों का प्रकाशन एक पुस्तक के रूप में किया जाता है।
9. “Brief Answers to the Big Questions” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – स्टीफन हॉकिंग
हाल ही में स्टीफन हॉकिंग की अंतिम पुस्तक Brief Answers to the Big Questions का अनावरण किया। इस पुस्तक में टाइम ट्रेवल, ब्लैक होल इत्यादि कई विषयों पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक में उन्होंने परमाणु हथियार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जेनेटिक इंजीनियरिंग तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों पर भी अपने विचार रखे हैं।
स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी, 1942 को हुआ था। उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में से एक माना जाता था। वे एक सैद्धानिक भौतिकशास्त्री, कोस्मोलोजिस्ट तथा लेखक थे। उन्होंने ब्लैक होल, हॉकिंग रेडिएशन तथा कई अन्य भौतिक शास्त्र के सिद्धांतों के लिए जाना जाता है। 21 वर्ष की उम्र में इन्हें मोटर न्यूरॉन नामक एक गंभीर बीमारी हो गई थी। मोटर न्यूरॉन बीमारी के चलते इनके अधिकत्तर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और धीरे-धीरे इनका पूरा शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। उनका निधन 14 मार्च, 2018 को हुआ था।
10. मानव तस्करी के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए किस अमेरिकी-भारतीय को अमेरिका के प्रेसिडेंशियल मैडल से सम्मानित किया गया?
उत्तर – मीनल पटेल
भारतीय मूल की मीनल पटेल को अमेरिका में प्रेसिडेंशियल मैडल से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानव तस्करी के विरुद्ध लड़ाई लड़ने के लिए दिया गया। उन्हें यह सम्मान अमेरिका के राज्य सचिव माइक पोम्पेओ द्वारा प्रदान किया गया।
मीनल पटेल मानव तस्करी पर हॉस्टन मेयर सिल्वेस्टर टर्नर की विशेष सलाहकार हैं। उन्हें जुलाई 2015 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए उन्होंने मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए सराहनीय कार्य किया। वर्तमान में वे मेयर कीमानव तस्करी विरोधी योजना का क्रियान्वयन कर रही हैं, यह अमेरिका में इस प्रकार की पहली योजना है। इससे पहले वे संयुक्त राष्ट्र विश्व मानवीय शिखर सम्मेलन में प्रवक्ता भी रह चुकी हैं। उन्होंने कनेक्टिकट विश्वविद्यालय से MBA तथा न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से BA की डिग्री प्राप्त की है।

Advertisement

25 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 अक्टूबर, 2018”

  1. Aman says:

    vey good

  2. Saurabh patel says:

    Good sir ji

  3. Manisha says:

    Really fruitful content good work

  4. sushil kumar sant says:

    very useful sir

  5. Roopsingh Dohare says:

    Nice

  6. Suleman khan says:

    Very nice

  7. Niraj varma says:

    Excellent

  8. Anuj Rathour says:

    Very nice please some more questions add in this series
    Thank you

  9. shubham yadav says:

    v.good

  10. Dheeraj kumar says:

    Nice

  11. Rahul Rajpoot says:

    Good

  12. Virendra dangi says:

    Nice sir ji

  13. Ak says:

    Nice super

  14. DHEERAJ LAKHANI JODHPUR says:

    Fantastic sir

  15. Sachin thakur says:

    hard working

  16. Md Shadab says:

    Very nice sir ji

  17. Prem dhakad says:

    good

  18. rajesh kumar says:

    super nice

  19. khokhar says:

    Good

  20. Madan Singh Bairwa says:

    Superb…

  21. virkant sharma says:

    Thanks sir g

  22. Komal nishad says:

    Thanks so much sir ji

  23. nitu singh says:

    thanku sir ji

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *