हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 नवम्बर, 2018
1. हाल ही में किस संगठन को इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण व विकास पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया?
उत्तर – विज्ञान व पर्यावरण केंद्र
दिल्ली बेस्ड थिंक टैंक विज्ञान व पर्यावण केंद्र को इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण व विकास पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया जायेगा, यह पुरस्कार इस केंद्र को पर्यावरण शिक्षा तथा सुरक्षा में योगदान के लिए दिया जा रहा है। विज्ञान व पर्यावरण केंद्र पर्यावरण सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाने में काफी सफल रहा है। इस संगठन को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय जूरी द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया।
यह एक गैर-लाभकारी जन हित अनुसन्धान व समर्थन संगठन है, यह नई दिल्ली में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1990 में अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में की गयी थी। यह संगठन भारत में पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों, जलवायु परिवर्तन तथा नीति निर्माण इत्यादि के लिए कार्य करता है। यह संगठन मुख्य रूप से इन मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रयास करता है।
यह पुरस्कार इंदिरा गाँधी ट्रस्ट द्वारा 1986 से प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार का नाम देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी पर रखा गया है। यह पुरस्कार उन लोगों अथवा संगठनों को दिया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय शांति व विकास को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते हैं। इस पुरस्कार के तहत एक प्रशस्ति पत्र के साथ 25 लाख रुपये इनामस्वरुप दिए जाते हैं। अब यह पुरस्कार यूनिसेफ (1989), राजीव गाँधी (1991), एम.एस. स्वामीनाथन (1999), कोफ़ी अन्नान (2003), एंजेला मर्केल (2013) इसरो (2014), संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (2015) तथा मनमोहन सिंह (2017) को प्रदान किया जा चुका है।
2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने KOOL नामक ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम शुरू किया है?
उत्तर – केरल
केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) ने हाल ही में “कूल” नामक ऑनलाइन ओपन लर्निंग प्लेटफार्म शुरू किया। इसका उपयोग अध्यापकों, छात्रों तथा आम जनता के प्रशिक्षण के लिए किया जा सकता है। इसमें 6 सप्ताह का कोर्स उपलब्ध है, इसमें एनिमेटेड लर्निंग सहायक, विडियो टुटोरिअल तथा गतिविधियों के लिए चेकलिस्ट हैं। इसमें वर्ड डॉक्यूमेंट उपयोग, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन, इमेज एडिटिंग, इन्टरनेट, विडियो-ऑडियो एडिटिंग, मलयालम टाइपिंग इत्यादि भी उपलब्ध है। शिक्षकों के लिए इस कोर्स को करना अनिवार्य है। इस कोर्स को पूरा करने वाले अध्यापकों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जायेंगे।
3. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – जलज श्रीवास्तव
हाल ही में जलज श्रीवास्तव को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जलज श्रीवास्तव 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। वर्तमान में वे कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत्त थे। इससे पहले वे नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के चेयरमैन तथा दिल्ली सरकार में VAT विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
IWAI देश में अंतर्देशीय जल परिवहन के विकास तथा रेगुलेशन के लिए नोडल निकाय है। इसकी स्थापना अक्टूबर, 1986 में की गयी थी, इसका मुख्यालय उत्तर प्रदेश के नॉएडा में स्थित है। इसका मुख्य कार्य अंतर्देशीय जल मार्ग परिवहन के लिए आवश्यक आधारभूत ढाँचे के निर्माण करना है।
4. किस भारतीय संगीतकार को सुमित्रा चरत राम अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया?
उत्तर – उस्ताद अमजद अली खान
उस्ताद अमजद अली खान को सुमित्रा चरत राम अवार्ड फॉर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भारतीय शास्त्रीय संगीत में योगदान के लिए नईं दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में प्रदान किया गया। उस्ताद अमजद अली खान का जन्म 1945 में ग्वालियर में हुआ था, उनके “एकहरा तान” के लिए जाना जाता है। उन्हें वर्ष 2001 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
5. डॉ. टी. एस. कनक किस क्षेत्र से सम्बंधित थीं?
उत्तर – न्यूरोसर्जरी
डॉ. टी. एस. कनक एशिया की पहली तथा विश्व की तीसरी महिला न्यूरोसर्जन थीं, हाल ही में उनका निधन चेन्नई में हुआ। उन्होंने 1962-63 के भारत-चीन युद्ध के दौरान भारतीय सेना में भी कार्य किया। वे मस्तिष्क में क्रोनिक इलेक्ट्रोड इम्प्लान्ट्स कार्य करने वाली देश की पहली न्यूरोसर्जन थी। डॉ. कनक 1990 में मद्रास मेडिकल कॉलेज से न्यूरोसर्जरी की प्रोफेसर के पद से सेवानिवृत्त हुईं। उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर श्री संथानाकृष्ण पद्मावती हेल्थ केयर एंड रिसर्च फाउंडेशन नामक अस्पताल की स्थापना की थी, यह अस्पताल ज़रुरतमंदों को निशुल्क सहायता उपलब्ध करवाता है।
6. हाल ही में ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का निधन हुआ, उन्हें किस प्रसिद्ध लड़ाई के लिए जाना जाता था?
उत्तर – लोंगेवाला की लड़ाई
ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह चांदपुरी का 17 नवम्बर, 2018 को निधन हुआ। उन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उनकी वीरता के लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। लोंगेवाला की लड़ाई राजस्थान के थार मरुस्थल में लड़ी गयी थी। इस लड़ाई पर 1997 में “बॉर्डर” फिल्म बनायीं गयी थी, इस फिल्म में कुलदीप सिंह चांदपुरी की भूमिका सनी देओल ने निभाई थी।
7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान” लांच किया?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत राज्य सरकार की महिला कर्मचारी अपने ब्लाक में घर-घर जा कर महिलाओं के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं की जानकारी देंगीं।
8. अंतर्राष्ट्रीय टूरिज्म मार्ट 2018 का आयोजन किस राज्य में किया जायेगा?
उत्तर – त्रिपुरा
त्रिपुरा में सातवें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन अगरतला में 22 नवम्बर से किया जाएगा। इसके द्वारा देश में उत्तर-पूर्वी भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जायेगा। इस इवेंट के लिए 2.60 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। यह राशि केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी। इस तीन दिवसीय पर्यटन मेले में बांग्लादेश, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, चीन, थाईलैंड, दक्षिण अफ्रीका और रूस समेत 18 देशों के 60 से अधिक टूर ऑपरेटर हिस्सा लेंगे। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों के 70 टूर ऑपरेटर तथा अन्य राज्यों से 30 टूर ऑपरेटर भी इस पर्यटन मार्ट में हिस्सा लेंगे।
9. अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 नवम्बर
प्रतिवर्ष 20 नवम्बर को अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के द्वारा अफ्रीका महाद्वीप मे औद्योगिकीकरण की समस्याओं पर प्रकाश डाला जाता है। अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, अफ्रीका की जनसँख्या लगभग 1.2 अरब है। परन्तु विश्व के कुल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व विनिर्माण में अफ्रीका का हिस्सा मात्र 2% है। मार्च, 2018 में अफ्रीका के 55 में से 49 देशों ने अफ्रीकी महाद्वीपीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे, इससे क्षेत्र में मुक्त व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इससे अफ्रीका में औद्योगिकीरण की दर तेज़ होगी तथा रोज़गार अवसरों का सृजन होगा। इस वर्ष अफ्रीका औद्योगिकीकरण दिवस की थीम “ अफ्रीका में वैल्यू चेन्स का संवर्धन: अफ्रीका के संरचनात्मक परिवर्तन, औद्योगिकीकरण तथा दावा उत्पादन के लिए वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करना” है।
10. लक्ष्य सेन किस खेल से सम्बंधित हैं?
उत्तर – बैडमिंटन
हाल ही में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने वर्ल्ड जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, इस प्रतियोगिता का आयोजन कनाडा के मार्खम में किया गया। सेमीफाइनल मैच में वे थाईलैंड के कुंलावुत वितीद्सर्न से 22-22, 16-21, 13-21 से हारे।
लक्ष्य सेन का जन्म 16 अगस्त, 2001 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। लक्ष्य सेन ने प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकैडमी से प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे फरवरी, 2017 में BWF वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में पहले स्थान पर थे। उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप 2018 को अपने नाम किया था, इस प्रतिस्पर्धा में उन्होंने विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसैम को हराया था। लक्ष्य सेन ने 2016 में इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2017 में उन्होंने यूरेशिया बुल्गारियन ओपन में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2017 में उन्होंने पुनः इंडिया इंटरनेशनल सीरीज में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
???? ????? ???? ?????? ????? ??????? ???? ?? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ??| ???? ?????? ?? ?? ?? ?? ???????? ?? ???? ???? ?? ??? ????? ?? ??? ???? ???????? ???? ?? ?? ???? ? ???? ??????? ?????? ?? ?????? ?? ??? ???
???? ????? ???? ?????? ????? ??????? ???? ?? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ??| ???? ?????? ?? ?? ?? ?? ???????? ?? ???? ???? ?? ??? ????? ?? ??? ???? ???????? ???? ?? ?? ???? ? ???? ??????? ?????? ?? ?????? ?? ??? ???
???? ????? ???? ?????? ????? ??????? ???? ?? ?? ????? ?? ???? ????? ???? ??| ???? ?????? ?? ?? ?? ?? ???????? ?? ???? ???? ?? ??? ????? ?? ??? ???? ???????? ???? ?? ?? ???? ? ???? ??????? ?????? ?? ?????? ?? ??? ???
nyc sir very very super sir
nyc sir very very super sir
nyc sir very very super sir
Very nice sr
Very nice sr
Very nice sr
Nice gk
Nice gk
Nice gk
nice and thanks
nice and thanks
nice and thanks
very helpful sir , love u sir g ,,,,,,
very helpful sir , love u sir g ,,,,,,
very helpful sir , love u sir g ,,,,,,
Nice and thanks for you
Nice and thanks for you
Nice and thanks for you
Nice
Nice
Nice
Thanks sir ji
Thanks sir ji
Thanks sir ji
Good
Good
Good
Very nice sir
Very nice sir
Very nice sir
Good
Good
Good
Very good sir
Very good sir
Very good sir
???? ?????
??????? ??
???? ?????
??????? ??
???? ?????
??????? ??
nice sir
nice sir
nice sir
good
good
good
Thanks ser ji
Thanks ser ji