हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 नवम्बर, 2018

1. हाल ही में किस देश की टीम ने अंडर-17 सुब्रोतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 जीता?
उत्तर – बांग्लादेश
20 नवम्बर को बांग्लादेश क्रीडा शिक्षा प्रतिष्ठान ने जूनियर बॉयज सुब्रोतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट 2018 का 59वां संस्करण जीता। फाइनल में बंग्लाल्देश क्रीडा शिक्षा प्रतिष्ठान ने अफ़ग़ानिस्तान के अमिनी स्कूल को 1-0 से हराया। इस प्रतियोगिता में 95 टीम्स ने हिस्सा लिया।
2. हाल ही में किस IIT के अनुसंधानकर्ताओं ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए तकनीक का विकास किया है?
उत्तर – IIT हैदराबाद
IT हैदराबाद के अनुसंधानकर्ताओं ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए स्मार्टफ़ोन-बेस्ड सिस्टम का विकास किया। इस सिस्टम में इंडिकेटर पेपर के द्वारा दूध में अमलता के स्तर का पता लगाया जा सकता है। अनुसंधानकर्ताओं ने अल्गोरिथम का विकास किया है, स्मार्टफ़ोन में इसका इस्तेमाल करके दूध की अमलता का पता लगाया जा सकता है। सेंसर-चिप की सहायता से pH स्तर का पता लगाया जाता है।
दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए अनुसंधानकर्ताओं ने “इलेक्ट्रोस्पिनिंग” प्रक्रिया का उपयोग किया गया है। इसके लिए पेपर की तरह पदार्थ का उपयोग किया किया जाता है, यह नायलॉन के नैनो आकार के रेशे से बना होता है। यह कागज़ हेलोक्रोमिक होता है अर्थात अमलता में परिवर्तन होने से इसके रंग में भी परिवर्तन होता है।
अनुसंधानकर्ताओं ने स्मार्ट-फ़ोन बेस्ड अल्गोरिथम का प्रोटोटाइप विकसित किया है, दूध में डुबोने के बाद कलर स्ट्रिप्स का चित्र फ़ोन के कैमरा द्वारा लिया जाता है और इस डाटा को pH रेंज में बदला जाता है। इस सिस्टम की शुद्धता 99.71% है।
पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार देश में 68.7% दूध तथा इससे बने उत्पादों में मिलावट की जाती है, इसमें डिटर्जेंट, ग्लूकोस, यूरिया, कास्टिक सोडा, सफ़ेद पेंट इत्यादि द्वारा मिलावट की जाती है। इसमें फोर्मलिन, बोरिक अम्ल, हाइड्रोजन पेरोक्साइड तथा एंटीबायोटिक्स जैसे रसायनों का उपयोग भी किया जाता है। मिलावटी दूध तथा दुग्ध उत्पादों के नियमित सेवन से ह्रदय रोग (जैसे उच्च व निम्न रक्तचाप, कार्डियक एरिथिमिया, प्रीमैच्योर वेंट्रिकुलर संकुचन) किडनी रोग, कैंसर, त्वचा रोग इत्यादि हो सकते हैं।
3. भारत के पहले अंतर-धर्म अध्ययन संस्थान की स्थापना किस राज्य में की जाएगी?
उत्तर – पंजाब
भारत सरकार ने भाईचारे व विविधता को बढ़ावा देने के लिए पंजाब में अंतर-धर्म अध्ययन संस्थान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह का हिस्सा है। इस संस्थान के लिए राज्य सरकार निशुल्क भूमि उपलब्ध करवाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती समारोह के लिए की राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया। इस समिति का गठन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में किया गया है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली तथा राज्य संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा इस समिति के सदस्य हैं।
केन्द्र सरकार ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती को राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के फैसला लिया है। इस उत्सव में विभिन्न किस्म की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कीर्तन, प्रभात फेरी, कथा, लंगर जैसी धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसके अलवा कई शैक्षणिक गतिविधियों जैसे सेमिनार, कार्यशाला तथा भाषण इत्यादि का आयोजन किया जायेगा। इस इवेंट में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति नॉलेज पार्टनर होगी।
सरकार पंजाब में सुल्तानपुर लोधी का विकास भी करेगी, इस स्थान पर गुरु नानक देव ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा व्यतीत किया। इस शहर को विरासत शहर (पिंड बाबे नानक दा) के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस स्थान पर एक उच्च क्षमता युक्त टेलिस्कोप भी स्थापित किया जायेगा, इस टेलिस्कोप की सहायता से पाकिस्तान में करतारपुर साहिब को देखा जा सकेगा, करतारपुर साहिब में गुरु नानक देव ने अपने जीवन का अंतिम समय व्यतीत किया। इस इवेंट के उपलक्ष्य आर्थिक मामले विभाग, वित्त मंत्रालय तथा डाक विभाग गुरु नानक देव की स्मृति में सिक्के तथा पोस्टल स्टैम्प भी जारी करेंगे।
4. हाल ही में कौन सा खिलाड़ी रणजी क्रिकेट में 11,000 रन बनाने वाला पहला खिलाड़ी बना?
उत्तर – वसीम जाफर
वसीम जाफर ने हाल ही में रणजी क्रिकेट में 11000 रन पूरे किये। वसीम जाफर रणजी ट्राफी में विदर्भ के लिए खेलते हैं। उन्होंने 2018-19 रणजी ट्राफी में बड़ौदा के विरुद्ध मैच में 153 रन बनाकर यह उपलब्धि अपने नाम की। जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच तथा 2 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। जाफर ने भारत के लिए अंतिम बार अप्रैल, 2008 में खेला था।
5. सार्वभौमिक बाल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 नवम्बर
प्रतिवर्ष 20 नवम्बर को सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों एक कल्याण के लिए निरंतर कार्य करना है। इस वर्ष सार्वभौमिक बाल दिवस की थीम “चिल्ड्रेन आर टेकिंग ओवर एंड टर्निंग थे वर्ल्ड ब्लू” है। इस दिवस की स्थापना 1954 में की गयी थी। इस दिवस का उद्देश्य बाल अधिकारों को बढ़ावा देना तथा बच्चों के लिए एक बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए प्रेरणा देना है।
6. हाल ही में किस राज्य ने “भूदार” पोर्टल लांच किया?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में “भूसेवा तथा भूदार” नामक वेब पोर्टल लांच किया, इसके द्वारा लोग भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं। भूदार एक 11 अंक वाला विशिष्ठ पहचान कोड है, यह प्रत्येक कृषि भूमि, ग्रामीण तथा शहरी भूमि को प्रदान किया गया है। इसकी सहायता से लोग आधार कार्ड का उपयोग करके भूमि रिकॉर्ड को देख सकते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भूदार सुरक्षा नीति भी लांच की, इसका उद्देश्य किसानों के भूमि रिकार्ड्स को सुरक्षित रखना है। भूसेवा पोर्टल में एक ही स्त्रोत में किसी विशिष्ट भूमि की सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल सकेगी। इसमें पिछले 12 वर्षों की सूचना मिलेगी। यह सेवा www.bhuseva.ap.gov.in पर उपलब्ध है।
7. IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – 53
IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 53वें स्थान पर है, भारत इस बार दो अंक नीचे फिसला है। इसमें कुल 63 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। इस रैंकिंग को हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ने जारी किया। यह रैंकिंग तीन कारकों पर आधारित है: निवेश व विकास, अपील व तैयारी। इसमें वह सभी कारक शामिल है जिनकी सहायता से स्थानीय प्रतिभा के विकास के लिए निवेश किया जाता है और देश उन प्रतिभाओं को देश में ही रखने में सफल होता है। इस सूची में लगातार पांचवी बार स्विट्ज़रलैंड पहले स्थान पर कायम है। स्विट्ज़रलैंड के बाद डेनमार्क, नॉर्वे, ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड का स्थान है। इस सूची में छठवें स्थान पर कनाडा है, यह टॉप 10 में एकमात्र गैर-यूरोपीय देश है। इस सूची में सातवें स्थान पर फ़िनलैंड, आठवें पर स्वीडन, नौवें पर लक्सेम्बर्ग तथा 10वें स्थान पर जर्मनी है।
8. हाल ही में फहमिदा रियाज का निधन हुआ, वे किस देश से सम्बंधित थी?
उत्तर – पाकिस्तान
हाल ही में भारतीय मूल की पाकिस्तान लेखिका व मानवाधिकार कार्यकर्ता फहमिदा रियाज़ का निधन हुआ। उनका निधन 73 वर्ष की आयु में लाहौर में 22 नवम्बर को हुआ। उन्होंने रेडियो पाकिस्तान तथा बीबीसी उर्दू सेवा (रेडियो) में कार्य किया। पाकिस्तान में सैन्य तानाशाह जनरल जिया-उल-हक के शासन के दौरान उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा तथा उन्होंने भारत में शरण ली। वे सात वर्षों तक भारत में रहीं। उनके काव्य संग्रह “अपना जुर्म साबित है” में उन्होंने जनरल जिया उल हक के शासनकाल में पाकिस्तान की स्थिति का वर्णन किया है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। बाद में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद में जाकर बस गये थे। उन्होंने पाकिस्तान में महिलाओं के अधिकारों तथा लोकतंत्र के लिए अपनी आवाज़ उठायी।
9. हाल ही में किस भारतीय संगठन ने एशियाई पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2018 जीता?
उत्तर – वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB)
हाल ही में भारतीय संगठन वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) तथा इसके प्रवर्तन अधिकारी आर.एस. शरत को एशियाई पर्यावरण प्रवर्तन पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया, यह पुरस्कार संगठन तथा व्यक्तगत श्रेणी में प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार ट्रांस-बाउंड्री पर्यावरण अपराध की रोकथाम के लिए दिए गये महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। भारत ने लगातार दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार जीता है।
वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) एक वैधानिक संस्था है, इसकी स्थापना भारत सरकार ने पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत की है, इसका उद्देश्य देश में संगठित वन्यजीव अपराध पर लगाम लगाना है। यह संगठन वन्यजीव अपराध से जुड़ी जानकारी एकत्रित करती है तथा इसे राज्यों तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ साझा करती है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
10. हाल ही यूरोपीय टूर “रूकी ऑफ़ द इयर” पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय गोल्फर बन गये हैं?
उत्तर – शुभंकर शर्मा
शुभंकर शर्मा यूरोपीय टूर “सर हेनरी कॉटन रूकी ऑफ़ द ईयर” पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय गोल्फर बन गये हैं। उन्होंने 2018 वर्ल्ड टूर चैंपियनशिप में 41वें स्थान पर फिनिश किया। यूरोपीय टूर में रूकी ऑफ़ द ईयर अवार्ड आज तक किसी भी भारतीय ने नहीं जीता है। हालाँकि एशियाई टूर में रुकी ऑफ़ द ईयर पुरस्कार अर्जुन अटवाल (1995), शिव कपूर (2005), सी. मुनियापा (2009) जीत चुके हैं। इस पुरस्कार को जीतने वाले कुछ अन्य गोल्डर जॉन रैम (2017) वांग जयून्गुन (2016), ब्येओंग हूँ अन (2015) तथा ब्रुक्स कोप्का (2014) हैं।

Advertisement

9 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 नवम्बर, 2018”

  1. Mr. Ankit kumar says:

    Nice gk

  2. Rinki kumari says:

    Nice

  3. Shivraj Singh says:

    Very useful gk

  4. Komal nishad says:

    Thanks sir ji

  5. Devender Kumar says:

    Exam helpful gk

  6. Vikram Kumar regar says:

    Very good

  7. Massey Praveen says:

    Most useful current gk

  8. SUNIL says:

    NICE CURRENT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *