हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10-11 दिसम्बर, 2018
1. ‘ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018” किसने जीता?
उत्तर – प्रोफेसर रतन लाल
ऑहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रतन लाल ने ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार 2018 को जीता। उन्हें यह पुरस्कार सतत मृदा प्रबंधन में सराहनीय योगदान के लिए दिया है। इस पुरस्कार का नाम रूसी वैज्ञानिक कोन्स्तान्तिन डी. ग्लिंका के नामक पर रखा गया है। यह कृषि क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।प्रोफेसर रतन लाल का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था, उनका परिवार 1948 में भारत आया था। उन्होंने अमेरिका में 1968 में मृदा क्षेत्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की।
2. हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू मैच में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अजय रोहेरा किस राज्य से हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के अजय रोहेरा ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप-बी क्रिकेट में हैदराबाद के विरुद्ध अपने डेब्यू मैच में 267 रन नाबाद बनाये। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई के अमोल मजूमदार के नाम था, उन्होंने 1994 में फरीदाबाद में हरियाणा के विरुद्ध 260 रन बनाये थे।
3. भारत का चार अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों वाला पहला राज्य कौन सा बना?
उत्तर – केरल
हाल ही में केरल में कन्नूर हवाईअड्डे का उद्घाटन किया गया, इसके साथ ही केरल 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हाल ही में कन्नूर हवाई अड्डे से पहली वाणिज्यिक उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान IX-7154 भरी गयी। केरल के तीन अन्य अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं : त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा।
इस हवाईअड्डे का निर्माण पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप मॉडल के तहत किया गया है, यह हवाईअड्डा 2000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह हवाई अड्डा विदेशों में रहने वाले केरल के निवासियों के लिए काफी उपयोग सिद्ध होगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा राज्य के विकास पर भी बल मिलेगा। इस हवाईअड्डे से वायनाड, कन्नूर और कसरगोडे जैसे क्षेत्रों में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
4. मिस्टर सुपरनेशनल 2018 ट्राफी को किसने जीता?
उत्तर – प्रथमेश मौलिंगकर
भारत के प्रथमेश मौलिंगकर ने मिस्टर सुपरनेशनल 2018 खिताब को जीता, वे इस ख़िताब को जीतने वाले पहले भारतीय व एशियाई हैं। इस स्पर्धा आयोज पोलैंड में किया गया था। इस स्पर्धा में विश्व के विभिन्न देशो के 37 प्रतिभागियों को पराजित किया। इस स्पर्धा में पोलैंड के प्रतिभागी पहले रनर-अप रहे।
5. भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी दिवस कब मनाया?
उत्तर – 8 दिसम्बर
8 दिसम्बर को भारतीय नौसेना द्वारा प्रतिवर्ष पनडुब्बी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 8 दिसम्बर, 1967 को भारतीय नौसेना की पहली पनडुब्बी आईएनएस कलवरी को नौसेना में शामिल किया गया था।
देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का भार भारतीय नौसेना पर है। वर्तमान में भारतीय नौसेना में 67,228 सैनिक/कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 ईसवी में हुई थी। महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य “शं नो वरुणः” है। वर्तमान में भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लाम्बा हैं।
मार्च 2018 के अनुसार भारतीय नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट कैरिएर, 1 उभयचर परिवहन डॉक, 8 लैंडिंग शिप टैंक, 11 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट, 1 परमाणु उर्जा संचालित पनडुब्बी, 1 बैलिस्टिक मिसाइल युक्त पनडुब्बी, 14 परंपरागत पनडुब्बीयां, 22 कार्वेट, 4 फ्लीट टैंकर तथा अन्य कई पोत हैं।
6. चन्द्रमा के दूरस्थ भाग के लिए चीन ने किस मिशन को लांच किया?
उत्तर – चांगई 4
चीन ने 7 दिसम्बर, 2018 को चन्द्रमा के पाशर्व हिस्से के लिए मिशन को लांच किया। इस मिशन के तहत चन्द्रमा के पाशर्व हिस्से पर स्पेसक्राफ्ट सॉफ्ट लैंडिंग की जाएगी। यह चीन का इस प्रकार का पहला मिशन है। चन्द्रमा के इस पाशर्व हिस्से के सम्बन्ध में काफी सीमित जानकारी उपलब्ध है, यह हिस्सा पृथ्वी की विपरीत दिशा में है।
चांगई 4 मिशन में एक लैंडर तथा एक रोवर इस्तेमाल का इस्तेमाल किया गया है। यह चीन का दूसरा चन्द्रमा लैंडर व रोवर है। इस मिशन के लैंडर का भार 1200 किलोग्राम है तथा इसकी समय अवधि 12 महीने है। जबकि रोवर का भार 140 किलोग्राम है तथा इसकी समय अवधि 3 मास है। यह जनवरी 2019 में चन्द्रमा की सतह पर उतेरगा। यह चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन में वोन करमन क्रेटर में उतेरगा। इस मिशन को लॉन्ग मार्च 3बी राकेट की सहायता से लांच किया गया है।
7. किस IIT ने साइबर सुरक्षा शिक्षा के लिए DSCI एक्सीलेंस अवार्ड 2018 जीता?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने साइबर सुरक्षा शिक्षा के लिए DSCI एक्सीलेंस अवार्ड 2018 जीता। DSCI (डाटा सिक्यूरिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया) की स्थापना नैसकॉम द्वारा की गयी है। IIT खड़गपुर को यह पुरस्कार क्रिप्टोग्राफी, हार्डवेयर सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स सुरक्षा तथा नेटवर्क सुरक्षा पर शोध कार्य तथा पाठ्यक्रम को केन्द्रित करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
8. इंद्र नेवी युद्ध अभ्यास हाल ही में किन दो देशों के बीच शुरू हुआ?
उत्तर – भारत और रूस
भारत और रूस की नौसेनाओं के बीच “इंद्र नेवी” युद्ध अभ्यास का 10वां संस्करण आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन के सम्बन्ध में आपसी समझ को विकसित करना है।
इस युद्ध अभ्यास का आयोजन दो चरणों में किया जायेगा। पहले चरण का का आयोजन विशाखापत्तनम में किया जायेगा, इसमें योजना, प्रोफेशनल इंटरेक्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल-कूद कार्यक्रम इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास के समुद्री चरण का आयोजन बंगाल की खाड़ी में किया जायेगा। इस अभ्यास का मुख्य केंद्र पनडुब्बी विरोधी कार्यवाही, हवाई सुरक्षा ड्रिल, सतही गोलीबारी, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीज़र ऑपरेशन है।
इस युद्ध अभ्यास में भारतीय नौसेना की ओर से गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर, स्वदेशी फ्रिगेट आईएनएस सतपुड़ा, स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धक प्रणाली कोर्वेट आईएनएस कद्मत्त, आईएनएस सिंधुघोष पनडुब्बी, डोर्निएर समुद्री गश्ती एयरक्राफ्ट, फ्लीट टैंकर आईएनएस ज्योति, हॉक लड़ाकू विमान इत्यादि हिस्सा लेंगे। इसमें रूसी नौसेना की ओर से वर्याग, एडमिरल पंतेलेयेव तथा बोरिस बुतोमा जैसे पोत हिस्सा ले रहे हैं।
भारतीय नौसेना रूसी नौसेना के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल होती है, इसमें ऑपरेशनल इंटरेक्शन, प्रशिक्षण, हाइड्रोग्राफ़िक ऑपरेशन इत्यादि प्रमुख है। इंद्रा नौसेना अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी, तत्पश्चात इस युद्ध अभ्यास के आकार व क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई है। इस युद्ध अभ्यास से दोनों देशों की नौसेनाओं के कौशल तथा समन्वय में वृद्धि होगी।
9. एशियन टूर आर्डर ऑफ़ मेरिट को जीतने वाले सबसे युवा भारतीय कौन बने?
उत्तर – शुभंकर शर्मा
भारत के शुभंकर शर्मा एशियन टूर आर्डर ऑफ़ मेरिट को जीतने वाले पांचवें व सबसे युवा भारतीय बने। अब तक यह खिताब ज्योति रंधावा (2002), अर्जुन अटवाल (2003), जीव मिल्खा सिंध (2006 तथा 2008) तथा अनिर्बान लाहिरी (2015) ने जीता है।
10. हाल ही में अविईन्द्र 18 युद्ध अभ्यास किन दो देशों के बीच शुरू हुआ?
उत्तर – भारत और रूस
भारतीय वायुसेना और रूसी वायुसेना के बीच अविईन्द्र 18 संयुक्त अभ्यास राजस्थान के जोधपुर में शुरू हुआ। इस युद्ध अभ्यास का आयोजन भारत में जोधपुर में 10 से 22 दिसम्बर के बीच किया जा रहा है।
इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के लिए तैयारी करना है। अविईन्द्र युद्ध अभ्यास भारत और रूसे के बीच वायुसेना स्तरीय युद्ध अभ्यास है। पहले अविईन्द्र युद्ध अभ्यास का आयोजन 2014 में किया गया है। इसका आयोजन प्रत्येक दो वर्ष किया जाता है। अविईन्द्र-18 में भारतीय वायुसेना 30 अफसर हिस्सा ले रहे हैं, इसमें 4 चार महिला अफसर भी शामिल हैं। इस युधाभ्यास में सुखोई-30, मिग 29, सुखोई 25, mi-8 लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। युद्ध अभ्यास के अलावा वार्तालाप तथा खेल-कूद गतिविधियों का आयोजन भी किया जायेगा।