हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 दिसम्बर, 2018

1. हाल ही में किस उच्च न्यायालय ने भारत में दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगायी?
उत्तर – दिल्ली उच्च न्यायालय
हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय ने देश भर दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है। इन आदेशों के पालन के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है। यह निर्णय जस्टिस राजेन्द्र मेनन तथा वी.के. राव की खंडपीठ द्वारा सुनाया गया। दरअसल यह निर्णय ज़हीर अहमद नामक व्यक्ति द्वारा दायर PIL पर सुनाया गया।
ज़हीर अहमद द्वारा दायर जनहित याचिका में यह कहा गया था कि ऑनलाइन बिना किसी रेगुलेशन के लाखों दवाएं बेचीं जा रही हैं, इनमे से काफी मात्रा में दवाएं डॉक्टर के परामर्श के बिना ली जा रहीं हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। PIL में यह भी कहा गया है कि सरकार संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार जन स्वास्थ्य की रक्षा करने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त इन दवाओं का दुरूपयोग भी किया जा सकता है। PIL के अनुसार ऑनलाइन फार्मेसी बिना ड्रग लाइसेंस के कार्य कर रहीं हैं, जिनके द्वारा संभवतः नकली व ख़राब गुणवत्ता युक्त दवाओं की बिक्री भी की जा सकती है।
2. मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री किसे चुना गया है?
उत्तर – कमलनाथ
हाल ही में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला किया है, हालाँकि मुख्यमंत्री पद के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दौड़ में थे। कमलनाथ 15 दिसम्बर, 2018 को कार्यभार लेंगे। वे मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री होंगे, वे शिवराज सिंह चौहान का स्थान लेंगे।
कमलनाथ का जन 18 नवम्बर, 1946 को हुआ था। वे पहली बार 1980 में लोकसभा के सदस्य चुने गये थे। जून, 1991 में वे केन्द्रीय मंत्रिमंडल में राज्य पर्यावरण व वन मंत्री बने थे। 1995 से 1996 के बीच वे केन्द्रीय राज्य कपड़ा उद्योग मंत्री रहे। 2004 से 2009 के बीच वे केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री रहे। 2009 में उन्हें केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्री नियुक्त किया गया। वे मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा से 9 बार लोकसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं।
3. हाल ही में SIPRI द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा हथियार उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर – अमेरिका
हाल ही में स्टॉकहोल्म अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसन्धान संस्थान (SIPRI) ने अपनी रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट के अनुसार में विश्व के 100 सबसे बड़े हथियार निर्माताओं में चार भारतीय सरकारी कंपनियां शामिल हैं। यह चार कंपनियां हैं :इंडियन आर्डिनेंस फैक्ट्रीज (37वां स्थान), हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (38वां स्थान), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (64वां स्थान) तथा भारत डायनामिक्स (94वां स्थान)।
ऐसा पहली बार हुआ है जब विश्व के 100 सबसे बड़े हथियार निर्माताओं में चार भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है । इन कंपनियों ने वर्ष 2017 में 7.52 अरब डॉलर मूल्य के हथियार बेचे।
विश्व के हथियार निर्माण बाज़ार में अमेरिकी कंपनियों का दबदबा है, इसमें अमेरिका का हिस्सा लगभग 57% है। अमेरिका के बाद रूस का हिस्सा 9.5% है, इसके बाद यूनाइटेड किंगडम 9% तथा फ्रांस (5.3%) का स्थान आता है। लॉकहीड मार्टिन विश्व की सबसे बड़ी हथियार निर्माता कंपनी है, यह 44.9 अरब डॉलर के मूल्य के हथियार बेचती है। इसके बाद बोइंग विश्व में दूसरे स्थान पर है।
4. संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP24) में किस भारतीय स्टार्टअप को सम्मानित किया गया?
उत्तर – हेल्प अस ग्रीन
उत्तर प्रदेश के स्टार्ट-अप हेल्प अस ग्रीन (HelpUsGreen) को संयुक्त राष्ट्र द्वारा गंगा नदी को स्वच्छ बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया, इस स्टार्ट-अप ने फूलों के कई तन कचरे को रीसायकल करने का कार्य किया। संयुक्त राष्ट्र भारत समेत 14 अन्य देशों को संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान सम्मानित किया।
यह स्टार्ट-अप रोजाना मंदिरों से फूलों के कचरे को एकत्रित करता है। इन फूलों को रीसायकल करके चारकोल मुक्त धूप/अगरबती, वर्मीकम्पोस्ट तथा बायोडिग्रेडेबल पैकेजिंग मटेरियल का निर्माण किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार यह स्टार्टअप अब तक 11,060 मीट्रिक टन फूलों के कचरे को रीसायकल कर चूका है। डाटा के अनुसार 800 मिलियन टन से अधिक फूलों का उपयोग मंदिरों में किया जाता है, जिन्हें बाद में गंगा नदी में फैंका जाता है। इससे नदी में प्रदूषण फैलता है, जो कई रोगों को जन्म दे सकता है।
इस स्टार्ट-अप की स्थापना फूलों के कचरे के बेहतर उपयोग के लिए की गयी थी। प्रतिदिन उत्तर प्रदेश के मंदिरों से 8.4 टन फूल एकत्रित किये जाते हैं। इस स्टार्ट-अप की मदद से 1260 महिलाओं की सहायता भी हुई, जो इसके लिए कार्य करती हैं।
5. भारतीय नौसेना ने हाल ही में किस डाकयार्ड में डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) को नौसेना में शामिल किया?
उत्तर – मुंबई नौसैनिक डाकयार्ड
भारतीय नौसेना में पहले DSRV (Deep Submergence Rescue Vessel) वेसल को शामिल किया गया। इस DSRV मुंबई में भारतीय नौसेना के डाकयार्ड में एक समारोह के दौरान भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, इस समारोह में भारतीय नौसेना के एडमिरल सुनील लाम्बा भी मौजूद रहे।
यह DSRV समुद्र में 650 मीटर की गहराई तक कार्य कर सकती है। इसके साथ ही भारत उन चुनिन्दा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है जिनके पास यह आधुनिक वेसल हैं। वर्तमान में अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन तथा ऑस्ट्रेलिया के पास DSRV हैं। DSRV (Deep Submergence Rescue Vessel) वेसल के द्वारा आपातकालीन स्थिति में पनडुब्बी की खोज व बचाव कार्य किया जाता है।
DSRV वेसल (Deep Submergence Rescue Vessel) का उपयोग डूबी (दुर्घटनाग्रस्त) पनडुब्बियों से सैनिकों को बचाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग कई अन्य कार्यों जैसे महासागरीय तट में केबल बिछाने इत्यादि के लिए भी किया जाता है।
इस DSRV वेसल (Deep Submergence Rescue Vessel) मुंबई के नौसैनिक अड्डे पर रखा गया है, मुसीबत में पनडुब्बी के बचाव के लिए इस वेसल को हवा, पानी अथवा ज़मीन किसी भी मार्ग से घटनास्थल पर पहुँचाया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे DSRV वेसल (Deep Submergence Rescue Vessel) को 2019 में विशाखापत्तनम में शामिल किया जायेगा।
6. हाल ही में लोकसभा में बाँध सुरक्षा विधेयक 2018 किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया?
उत्तर – अर्जुन राम मेघवाल
संसदीय मामलों के राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में बाँध सुरक्षा विधेयक 2018 प्रस्तुत किया। इस विधेयक में देश में बाधों की सुरक्षा के लिए प्रावधान किया गया है। इसके द्वारा बाँध की निगरानी, निरीक्षण, ऑपरेशन तथा देखभाल, दुर्घटना की रोकथाम इत्यादि को सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस विधेयक के अनुसार बांध का मालिक बाँध की सुरक्षा के लिए उत्तरदायी है, इस विधेयक के प्रावधानों का पालन न करने पर दंड की व्यवस्था भी है।
बांधों की सर्वाधिक संख्या में अमेरिका और चीन के बाद भारत का स्थान है। भारत में 5,254 बाँध कार्यशील हैं तथा 447 बाँध अभी निर्माणाधीन हैं। इन बांधों का रख-रखाव ठीक प्रकार से नहीं किया जाता, यह मानव जीवन तथा वन सम्पदा इत्यादि के लिए नुकसानदायक हो सकता है। भारत में रख-रखाव की कमी तथा कानूनी मैकेनिज्म की कमी के कारण अब तक बाँध से जुड़ी 36 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
7. किस परमाणु उर्जा स्टेशन ने 941 तक निरंतर कार्य करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – कैगा परमाणु उर्जा स्टेशन
10 दिसम्बर, 2018 को कैगा परमाणु उर्जा स्टेशन ने लगातार कार्य करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, इस पॉवर स्टेशन ने निरंतर 941 दिन तक कार्य किया। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में काली नदी के निकट स्थित कायगा जनरेटिंग स्टेशन की यूनिट-1 13 मई, 2016 से निरंतर विद्युत् का उप्तादन कर रही है। यह स्वदेशी रूप से निर्मित PHWR है जो यूरेनियम का उपयोग करता है। इस परमाणु उर्जा स्टेशन ने अब तक 500 करोड़ यूनिट विद्युत् का उत्पादन किया है। इस उर्जा स्टेशन से भारतीय परमाणु उर्जा कारपोरेशन के डिजाईन, निर्माण, सुरक्षा तथा गुणवत्ता की उत्कृष्ठता स्पष्ट होती है। इससे पहले 940 दिन तक लगातार कार्य करने का रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम के हेशेम की यूनिट-2 के नाम था।
8. केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय मेडिकल उपकरण संवर्धन परिषद् की स्थापना किस मंत्रालय के अंतर्गत की जायेगी?
उत्तर – केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मेडिकल उपकरण संवर्धन परिषद् की स्थापना का निर्णय किया है। इसकी स्थापना केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के अधीन औद्यौगिक नीति व संवर्धन विभाग के अंतर्गत की जायेगी। यह घोषणा हाल ही में केन्द्रीय वाणिज्य व व्यापार तथा नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने 14 दिसम्बर, 2018 को की।
राष्ट्रीय मेडिकल उपकरण संवर्धन परिषद् में भारत सरकार, हेल्थकेयर उद्योग तथा देश के गुणवत्ता संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता औद्यौगिक नीति व संवर्धन विभाग के सचिव द्वारा की जाएगी। इसे आंध्र प्रदेश मेडटेक जोन, विशाखापत्तनम द्वारा तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।
9. FTII का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – ब्रिजेन्द्र पाल सिंह
हाल ही में सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने ब्रिजेन्द्र पाल सिंह को भारतीय फिल्म व टेलीविज़न संस्थान (FTII) का नया चेयरमैन नियुक्त किया। उन्होंने अनुपम खेर की जगह ली। बी.पी. सिंह को प्रसिद्ध हिंदी धारावाहिक CID के निर्माता के रूप में जाना जाता है।
अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में भारतीय फिल्म व टेलीविज़न संस्थान के अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दिया था, उन्हें अक्टूबर, 2017 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने गंजेंद्र चौहान की जगह ली थी। इसके साथ ही अनुपम खेर FTII के अध्यक्ष पद से कार्यकाल पूर्ण होने से पहले इस्तीफ़ा देने वाले पहले अध्यक्ष बन गये हैं। वे 11 महीनों तक इस पद पर रहे, यह FTII के किसी भी अध्यक्ष का सबसे छोटा कार्यकाल था।
FTII अभिनय, फिल्म निर्माण, विडियो एडिटिंग, निर्देशन तथा उत्पादन इत्यादि में प्रशिक्षण प्रदान करता है, यह एक स्वायत्त संस्था है, यह केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। इसकी स्थापना 1960 में की गयी थी, इसे सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया था। FTII महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। यह भारत का अग्रणी फिल्म व टेलीविज़न संस्था है। इसके प्रशिक्षु टेलीविज़न व फिल्म उद्योग के तकनीशियन, अभिनेता व निर्देशक इत्यादि बनते हैं।
10. अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 12 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 12 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी स्टेकहोल्डर्स को सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2018 “सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए एकत्रित हों : यह सामूहिक रूप से कदम उठाने का समय है” है।

Advertisement

22 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 15 दिसम्बर, 2018”

  1. Minakshi kashyap says:

    Nice

  2. mukesh meghwal says:

    very nice current affairs

  3. Komal ram says:

    Thanks sir ji

  4. Komal ram says:

    Thanks sir ji

  5. Surendra Ahirwar says:

    Nice contention is right

  6. Komal nishad says:

    Thanks sir ji

  7. Ankit khandosiya says:

    Good job

  8. PAWAN PANDEY says:

    VERY GOOD SIR

  9. Rajni pandey says:

    Thank u sir

  10. Vivek says:

    Very nice Sir

  11. Akash pathak says:

    Thanks

  12. Abhishek Bhardwaj says:

    Nice

  13. Amit yadav says:

    Thank you sir

  14. Diksha says:

    Thnxuuuuu

  15. Gautam kumar says:

    Nyc sir

  16. Jitendra says:

    Good current affairs

  17. Aditya says:

    Is current affairs ?? ??? news paper ?? ??? ????? nhi

  18. Rahul Sinha says:

    sahi bat hai………………….

  19. Chhotu lal jaisawal says:

    Very nice current affairs

  20. Ramsevak ahirwar says:

    It.s is very nice topic and thank you sir

  21. Nitish sharma says:

    Its Very interested Current Affairs….

  22. Nitish sharma says:

    Its Very interesting Current Affairs & knowledgeful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *