हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 दिसम्बर, 2018
1. 37वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2018 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – पुणे
37वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप 2018 की शुरुआत 17 दिसम्बर, 2018 को महाराष्ट्र के पुणे में हुई। इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक रोवर्स तथा कोच हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 22 दिसम्बर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के आधार पर विश्व रोइंग चैंपियनशिप 2019 के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। विश्व रोइंग चैंपियनशिप 2019 टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए पहली क्वालीफाइंग चैंपियनशिप है।
2. हाल ही में तुलसी गिरी का निधन हुआ, वे किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री थे?
उत्तर – नेपाल
18 दिसम्बर, 2018 को नेपाल के पहले प्रधानमंत्री तुलसी गिरी का निधन हुआ, वे 92 वर्ष के थे। उनका निधन काठमांडू में हुआ, वे लीवर कैंसर से पीड़ित थे।
तुलसी गिरी का जन्म 26 सितम्बर, 1926 को नेपाल के सिराहा में हुआ था। वे 1959-60 में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। वे 1963, 1964 तथा 1965 में नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। वे 1975 से 1977 के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने सूरी विद्यासागर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की, उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में डिग्री प्राप्त की। वे नेपाल में पंचायती राज व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे।
3. मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 का खिताब किसने जीता?
उत्तर – श्री सैनी
भारतीय-अमेरिकी श्री सैनी ने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 का खिताब जीता, इस सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिका के न्यू जर्सी में किया गया था। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया की साक्षी सिन्हा पहली रनर-अप तथा यूनाइटेड किंगडम की अनुषा सरीन दूसरी रनर-अप रहीं।
इस सौन्दर्य प्रतियोगिता के आयोजन न्यूयॉर्क बेस्ड इंडिया फेस्टिवल कमिटी द्वारा किया जाता है, यह विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के सबसे पुराने इवेंट्स में से एक है। इस प्रतिस्पर्धा में भारत तथा अन्य देशों में निवास करने वाले भारतीय समुदाय के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का 27वां संस्करण था, इस स्पर्धा में भारतीय मूल की प्रतिभागी ही हिस्सा लेती हैं। इस बार इस स्पर्धा में 17 देश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस बार हरियाणा की मंदीप कौर संधू ने मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2018 का खिताब जीता। जबकि मलेशिया की जेया प्रिया पांडियन पहली रनर-अप तथा अमेरिका की कविता मल्होत्रा पट्टानी इस प्रतियोगिता में दूसरी-रनर-अप रहीं। मिस इंडिया वर्ल्डवाइड के अगले संस्करण का आयोजन 20 19 में मुंबई में किया जायेगा।
4. नीति आयोग ने वीमेन ट्रांस्फोर्मिंग इंडिया अवार्ड 2018 का आयोजन किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर किया?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र
नीति आयोग वीमेन ट्रांस्फोर्मिंग इंडिया अवार्ड्स का के तीसरे संस्करण का आयोजन 16 दिसम्बर को किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति ने 15 महिलाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में नीति आयोग ने महिला उद्यमशीलता प्लेटफार्म के अपग्रेडेड पोर्टल को भी लांच किया। इस दौरान उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू महिलाओं को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस वर्ष की थीम “महिलाएं व उद्यमशीलता” है।
वीमेन ट्रांस्फोर्मिंग इंडिया अवार्ड्स को 2016 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को सम्मानित करना है जो दूसरों के जीवन में बदलाव लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। इन पुरस्कारों के लिए नामित करने की प्रक्रिया इस वर्ष मार्च में शुरू की गयी थी। इस इवेंट में उद्यमियों, निवेशकों तथा विशेषज्ञों द्वारा पैनल डिस्कशन का आयोजन भी किया गया।
नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) भारत सरकार द्वारा गठित एक नया संस्थान है जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है। 1 जनवरी 2015 को इस नए संस्थान के संबंध में जानकारी देने वाला मंत्रिमंडल का प्रस्ताव जारी किया गया।
5. हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – रामफल पवार
हाल ही में रामफल पवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक किया गया। वे पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे NATGRID में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना 11 मार्च 1986 को अपराध और अपराधियों की सूचना के संग्रह एवं स्रोत (repository) के रूप में की गई थी जिससे कि अपराध को अपराधियों से जोड़ने में खोजकर्ताओं को सहायता मिल सके। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
इस संगठन का उद्देश्य देश के पुलिस बल को सूचना व प्रौद्योगिकी तथा क्रिमिनल इंटेलिजेंस से सशक्त करके कानून व्यवस्था को बनाये रखने में सहायता करना है। यह अपराधियों व अपराधों का सुरक्षित डेटाबेस तैयार करता है। यह अपराधियों से जुड़े डाटा को एकत्रित करता है। इस ब्यूरो में में सभी अपराधियों के फिंगरप्रिंट जमा किये जाते हैं।
6. हाल ही में भारत के किस सैन्य विमान में उड़ान भरने के लिए मिश्रित बायो जेट इंधन का उपयोग किया गया?
उत्तर – ए.एन. 32
17 दिसम्बर को भारतीय वायुसेना के ए.एन. 32 विमान में मिश्रित जेट जैव इन्धन का उपयोग किया गया, यह एक परीक्षण उड़ान थी। यह परीक्षण उड़ान कर्नाटक के बंगलुरु में भारतीय वायुसेना के परीक्षण स्थल से भरी गयी थी। इस परीक्षण के लिए रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन, विमानिकी गुणवत्ता महानिदेशालय तथा CSIR-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान ने मिलकर कार्य किया था।
27 जुलाई, 2018 को भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ ने जैव इन्धन के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कही थी। भारतीय वायुसेना ने 2019 गणतंत्र दिवस समारोह में फ्लाईपास्ट के लिए ए.एन. विमान में मिश्रित जैव इंधन के उपयोग करने की योजना बनायी है। इसके लिए विमान में 10% मिश्रित जैव इंधन का उपयोग किया जा सकता है।
7. हाल ही में पंडित अरुण भादुरी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?
उत्तर – संगीत
प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित अरुण भादुरी का निधन 17 दिसम्बर, 2018 को 75 वर्ष की आयु में हुआ, वे लम्बे समय से बीमार थे। पंडित अरुण भादुरी का जन्म 7 अक्टूबर, 1943 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। उनके गुरु मोहम्मद दाउद खान थे। वे हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत तथा अर्ध-शास्त्रीय संगीत से सम्बंधित थे। वे किराना तथा रामपुर घराना के विशेषज्ञ थे। वे विभिन्न श्रेणियों के मिश्रण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बंगाली में कई गीत व भजन गाये हैं। उन्हें 2014 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वे ITC संगीत अनुसंधान अकादमी में गुरु रह चुके हैं।
8. अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर 18 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 18 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसम्बर 2000 को प्रस्ताव 55/93 को पारित करके की थी। इस वर्ष की थीम “सम्मान के साथ” (With Dignity) है। इसका उद्देश्य प्रवासियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवास की चुनौतियों का सामना करने, प्रवासियों के अधिकारों को मजबूत करने और धारित विकास में योगदान के लिए वैश्विक समझौते का अंतिम प्रारूप तैयार किया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश एकत्रित हुआ हैं।
यह ऐसा पहला समझौता है जिसमे अंतर्राष्ट्रीय प्रवास से सम्बंधित सभी पहलुओं पर सभी देशों ने चर्चा करके हामी भरी है। हालांकि अमेरिका इसमें शामिल नहीं है। इसमें प्रवास सम्बन्धी समस्याओं से निपटने के लिए 23 उद्देश्य निश्चित किये गए हैं।
वर्तमान में विश्व भर में लगभग 25 करोड़ से अधिक प्रवासी हैं, वे विश्व की कुल जनसँख्या का 3% हिस्सा हैं। परन्तु वैश्विक सकल घरेलु उत्पाद में उनका योगदान 10% है। इससे उनके मूल देश के विकास में भी काफी वृद्धि होती है। इस समझौते की शुरुआत 2017 में ही शुरू हो गयी थी जब संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने ‘New York Declaration for Refugees and Migrants’ पर सहमती प्रकट की थी।
9. हाल ही में किसे नया अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया?
उत्तर – माधवी दीवान
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने माधवी दीवान को अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में नियुक्त किये जाने को मंजूरी प्रदान की। वे 30 जून, 2020 तक इस पद पर बनी रहेंगी।
सॉलिसिटर जनरल देश का तीसरा सर्वोच्च कानूनी अफसर होता है। वह सॉलिसिटर जनरल सहायता करता है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल कानूनी मामलों में सरकार को परामर्श देता है। वह कानूनी मामलों पर सरकार को परामर्श प्रदान करता है। वह भारत सरकार के केस में उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय में सरकार की ओर से भाग लेता है। राष्ट्रपति द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को संविधान के अनुच्छेद 143 के तहत संदर्भित किये जाने पर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करता है। वह विधि अफसर द्वारा दिए गये किसी कार्य का निर्वहन करता है।
10. हाल ही में FICCI का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – उदय शंकर
हाल ही में स्टार इंडिया के सीईओ व चेयरमैन उदय शंकर को फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का उपाध्यक्ष चुना गया। उन्हें 2018-19 के लिए उपाध्यक्ष चुना गया है। उदय शंकर फिक्की जैसे राष्ट्रीय उद्योग चैम्बर में नेतृत्व सँभालने वाले पहले मीडिया व मनोरंजन के क्षेत्र के पहले एग्जीक्यूटिव हैं।
उदय शंकर ने अपने कैरियर की शुरुआत टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने स्टार न्यूज़, आज तक, हेडलाइंस टुडे तथा टीवी टुडे ग्रुप में काम किया।
FICCI भारत का सबसे बड़ा और सबसे पुराना व्यापारिक संगठन है, यह गैर-सरकारी व गैर लाभकारी संगठन है। इसकी स्थापना 1927 में घनश्याम दास बिरला ने की थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका उद्देश्य भारतीय उद्योग की कुशलता और प्रतिस्पर्धा में वृद्धि करना है। इसके अतिरिक्त यह घरेलु व विदेशी मार्किट में व्यापारिक अवसरों के विस्तार करने के कार्य करता है।
Nice very intrest and i like corrent affairs
Very nice
superb sir
Very very nice
Im Read This Current Affairs so good
Good corrent affairs
Very good