हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21 दिसम्बर, 2018

1. हाल ही में सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – नागेश्वर राव
कैबिनेट की नियुक्ति समेत ने एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया, वर्तमान में वे सीबीआई में अंतरिम मुखिया के रूप में कार्यरत्त थे। नागेश्वर राव 1986 बैच के ओडिशा कैडर के अफसर हैं।
सीबीआई भारत की अग्रणी अन्वेषण एजेंसी है। यह केन्द्रीय कर्मचारी, जन शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्य करती है। इसका प्रमुख निदेशक होता है, सीबीआई का निदेशक आईपीएस को नियुक्त किया जाता है। सीबीआई आर्थिक अपराध, विशेष अपराध, भ्रष्टाचार तथा अन्य हाई-प्रोफाइल मामलों की छानबीन करती है। सीबीआई का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
2. इसरो ने हाल ही में GSAT-7A सैटेलाइट को किस लांच व्हीकल से लांच किया?
उत्तर – GSLV-F11
इसरो ने 19 दिसम्बर, 2018 को संचार उपग्रह GSAT-7A लांच किया, इस उगप्रह को श्रीहरिकोटा से लांच किया गया है। इस उपग्रह को भारतीय वायुसेना के लिए लांच किया गया है, इससे वायुसेना के एयरबेस को इंटरलिंक किया जायेगा, इससे वायुसेना के ड्रोन ऑपरेशंस में सहायता मिलेगी।
इस उपग्रह का भार 2,250 किलोग्राम है। इससे KU-बैंड में संचार सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। यह उपग्रह 8 वर्षों तक कार्य करेगा। इस सैटेलाइट को GSLV-F11 लांच व्हीकल से लांच किया गया। यह GSLV-F11 से इसरो का 69वां मिशन था, यह इसरो का चौथी पीढ़ी का लांच व्हीकल है, इसमें तीन चरण होते हैं।
3. स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग 2018 में किस राज्य को पहला स्थान मिला?
उत्तर – गुजरात
हाल ही में नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के औद्योगिक नीति व संवर्धन विभाग ने स्टार्ट-अप रैंकिंग 2018 को जारी किया गया। इस रैंकिंग में गुजरात को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया है। गुजरात की ओर से यह पुरस्कार गुजरात की औद्योगिक आयुक्त ममता वर्मा ने प्राप्त किया। इस पुरस्कार के लिए देश की सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम का मूल्यांकन किया गया।
4. भारत-ROK संयुक्त आयोग की 9वीं बैठक का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत और दक्षिण कोरिया के संयुक्त आयोग की नौवीं बैठक का आयोजन 18-19 दिसम्बर, 2018 को नई दिल्ली में किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री कांग क्यूंग व्हा ने की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच विशेष सामरिक साझेदारी योजना के तहत सहयोग की प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर सहमती प्रकट की।
5. हाल ही में भारत के राज्यों के DGP तथा IG की बैठक किस राज्य में शुरू हुई?
उत्तर – गुजरात
20 दिसम्बर को समस्त भारत के राज्यों के पुलिस निदेशकों तथा महानिरीक्षकों की बैठक गुजरात के नर्मदा जिले में स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के निकट शुरू हुई। इस बैठक में तीनों बलों के प्रमुख, सभी राज्यों के गृह मंत्रियों, IB, CID, सीबीआई तथा ATS जैसी एजेंसियों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। इस बैठक का प्रमुख एजेंडा जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, सीमा-पार आतंकवाद इत्यादि हैं।
6. हाल ही में देश के किस राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ?
उत्तर – जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में राजपाल शासन के 6 माह पूरे होने के बाद अब राष्ट्रपति शासन शुरू हो गया है, अब राज्य के सम्बन्ध में नीति निर्णय इत्यादि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा निश्चित किये जायेंगे।
जून 2018 में भारत्जीय जनता पार्टी ने पीडीपी से अपना समर्थन वापस लिया था, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी सरकार गिर गयी थी। इसके बाद राज्य में राज्यपाल शासन लागू हुआ था। 1996 के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रपति शासन लागू हुआ है।
चूंकि जम्मू-कश्मीर का संविधान अलग है, इसलिए जम्मू-कश्मीर के संविधान 92 के अनुसार राज्य की वैधानिक मशीनरी कार्यशील न होने के कारण 6 महीने तक राज्यपाल शासन लागू होता है।
7. हाल ही में पाकिस्तान की किस मानवाधिकार कार्यकर्ता को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया?
उत्तर – अस्मा जहाँगीर
हाल ही में पाकिस्तानी मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मा जहाँगीर को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे इस पुरस्कार को जीतने वाली चौथी पाकिस्तानी नागरिक हैं। इससे पहले बेगम राणा लियाकत खान (1978), बेनजीर भुट्टो (2008) तथा मलाल यूसुफ़जई (2013) को भी संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार
इन पुरस्कारों की स्थापना 1966 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने की थी, इसका उद्देश्य उन व्यक्तियों तथा संगठनों को सम्मानित करना है जिन्होंने मानव अधिकारों की रक्षा व सम्वर्धन के लिए उत्कृष्ठ कार्य किया है। पहली बार यह पुरस्कार 1968 में प्रदान किये गये थे। इन पुरस्काओं को प्रत्येक पांच वर्ष बाद प्रदान किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार 2018 के विजेता
अस्मा जहाँगीर
अस्मा जहाँगीर एक पाकिस्तान मानवाधिकार कार्यकर्ता थीं, उनकी मृत्यु फरवरी, 2018 में हुई थी। वे एक वकील थीं उन्हें महिलाओं के अधिकारों तथा अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के लिए जाना जाता था। वे पाकिस्तान सर्वोच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला थीं। वे पाकिस्तान सेना तथा खुफिया एजेंसियों की आलोचक थीं। इस कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने पाकिस्तान मानव अधिकार आयोग की स्थापना की थी।
रेबेका ग्युमी
रेबेका ग्युमी एक तंज़ानियाई वकील हैं, वे म्सिचाना इनिशिएटिव की संस्थापक हैं। म्सिचाना इनिशिएटिव लड़कियों की शिक्षा के लिए कार्य करता है। वर्ष 2016 में उन्होंने बाल विवाह के विरुद्ध केस में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की थी। उन्होंने तंज़ानिया विवाह अधिनियम के विरुद्ध याचिका दायर की थी, इस अधिनियम में 14 वर्ष के विवाह की अनुमति दी गयी थी।
जेओनिया वापिचाना
जेओनिया वापिचाना ब्राज़ील की वकील हैं। उन्हें हाल ही में कांग्रेस के लिए चुना गया। वे ब्राज़ील की पहली मूल निवासी वकील हैं। वे ब्राज़ील में लॉ स्कूल से ग्रेजुएट होने वाली पहली मूल निवासी थीं।
फ्रंट लाइन डिफेंडर्स
फ्रंट लाइन डिफेंडर्स आयरलैंड का एक मानवाधिकार संगठन है, यह संगठन मानव अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करती है। इसकी स्थापना 2001 में आयरलैंड की राजधानी डबलिन में की गयी थी।
ट्रिविया : अब तक केवल एक ही भारतीय को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया था। बाबा आमटे को 1988 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया था।
8. अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 20 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 20 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 2005 को 60/209 प्रस्ताव पारित किया था।
उद्देश्य
• इस दिवस को विविधता में एकता के सम्मान में मनाया जाता है।
• इस दिवस के द्वारा विभिन्न सरकारों को अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों का सम्मान करने के लिए स्मरण करवाया जाता है।
• इस दिवस के द्वारा एकता के बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है।
• इस दिवस पर सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकता को बढ़ावा दिया जाता है।
• इस दिवस का उद्देश्य निर्धनता उन्मूलन के लिए नई पहल शुर करना है।
9. राष्ट्रीय बाल रंग 2018 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – भोपाल
छात्रों की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए 19 दिसम्बर को भोपाल में राष्ट्रीय बालरंग 2018 की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में किया गया । इसका आयोजन मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को सांस्कृतिक विविधताओं तथा परम्पराओं से परिचित करवाना है, जिससे उनमे सामाजिक सद्भाव की भावना उत्पन्न हो। इस कार्यक्रम का आयोजन पिछले 23 वर्षों से भोपाल में किया जा रहा है। इसमें 18 राज्यों तथा 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 520 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लोक नृत्य, संगीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
10. हाल ही में सिलाव खाजा नामक व्यंजन को GI टैग प्रदान किया गया, यह व्यंजन किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – बिहार
हाल ही में बिहार के “सिलाव खाजा” नामक व्यंजन (मिष्ठान) को विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication) टैग प्राप्त हुआ। सिलाव खाजा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिले तथा बिहार के पश्चिमी जिलों से हुई। इसका निर्माण गेहूं के आटे, मैदा, चीनी तथा इलायची इत्यादि से किया जाता है।
वर्तमान में यह व्यंजन बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा आंध्र प्रदेश इत्यादि में काफी लोकप्रिय है। इससे पहले बिहारी की शाही लिची को भी GI टैग प्रदान किया गया था।
GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *