हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 दिसम्बर, 2018
1. हाल ही में बांग्लादेश में भारत का नया उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – रीवा गांगुली दास
रीवा गांगुली दास को हाल ही में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। वे वर्तमान में भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् (ICCR) में महानिदेशक के पद पर कार्यरत्त हैं। वे उच्चायुक्त के पद पर हर्वर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगी, हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। रीवा गांगुली दास 1986 बैच की भारतीय विदेश सेवा अफसर हैं।
रीवा गांगुली दास की पोस्टिंग सर्वप्रथम स्पेन में हुई थी, तत्पश्चात उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्रालय में कार्य किया। बाद में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामाजिक मामले डिवीज़न में कार्य किया। उन्होंने नीदरलैंड के दूतावास में भारत की डिप्टी चीफ ऑफ़ मिशन के रूप में कार्य किया। वे रासायनिक हथियारों पर प्रतिबन्ध के लिए संगठन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रह चुकी हैं। 2008 से 2012 के बीच उन्होंने शंघाई में कौंसल जनरल ऑफ़ इंडिया के रूप में कार्य किया।
2. भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कोच किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – WV रमन
20 दिसम्बर, 2018 को WV रमन को भारतीय महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया। कोच के पद की दौड़ में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज कोच गैरी कर्स्टन भी शामिल थे। इससे पहले गैरी कर्स्टन भरिय पुरुष क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं, उनके कार्यकाल में पुरुष क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीता था। गैरी कर्स्टन वर्तमान में आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर से जुड़े हुए हैं, उन्होंने RCB के कोच के पद को छोड़ने से इनकार किया, जिस कारण सेलेक्टर्स ने WV रमन को महिला क्रिकेट टीम का कोच चुना।
3. “चेजिंग इंडिया” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – डॉ. मनमोहन सिंह
“चेंजिंग इंडिया” पुस्तक के लेखक डॉ. मनमोहन सिंह हैं, इस पुस्तक को हाल ही में नई दिल्ली में रिलीज़ किया गया। इस पुस्तक में डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्री से राजनेता तक के अपने सफ़र का वर्णन किया है।
4. केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – प्रणब दास
केबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अगले अध्यक्ष के रूप में प्रणब कुमार दास की नियुक्ती की हैं। उन्हें एस. रमेश के स्थान पर नियुक्त किया गया है। प्रणब कुमार दास 1983 बैच के सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क कैडर के आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अफसर हैं।
CBIC (Central Board of Indirect Taxes and Customs) भारत में सेवा कर, जीएसटी, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नारकोटिक्स के लिए उत्तरदायी मुख्य राष्ट्रीय एजेंसी है। यह केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का हिस्सा है जिसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह भारत के सबसे पुराने सरकारी विभागों में से एक है जो 1855 में तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर द्वारा भारत में सीमा शुल्क कानूनों, आयात शुल्क और भूमि राजस्व संग्रह के प्रशासन के लिए स्थापित किया गया था। मार्च 2017 में इसका नाम परिवर्तित करके सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (सीबीईसी) रख दिया गया था। यह केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और सेवा कर आयुक्तों, कस्टम सदनों और केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला सहित अपने अधीनस्थ संगठनों के लिए प्रशासनिक प्राधिकरण है।
5. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2018 किस स्थान पर संपन्न हुआ?
उत्तर – कुरुक्षेत्र
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 7 दिसम्बर से 23 दिसम्बर, 2018 के दौरान किया गया। यह इस इवेंट का तीसरा संस्करण है। इस इवेंट में मॉरिशस पार्टनर देश तथा गुजरात पार्टनर राज्य था। अगले वर्ष फरवरी में मॉरिशस में गीता उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य गीता के सन्देश को विश्व भर में फैलाना है। 7 दिसम्बर से 23 दिसम्बर, 2018 के बीच इस महोत्सव में लगभग 40 लाख लोग आये।
इस इवेंट में श्रीमद भागवत गीता में विद्यमान ज्ञान के प्रसार पर चर्चा की गयी। श्रीमद भागवत गीता में भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गये ज्ञान का विस्तृत वर्णन है। यह ज्ञान श्रीकृष्ण द्वारा महाभारत के युद्ध से पूर्व कुरुक्षेत्र में दिया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा पर्यटन, जिला प्रशासन व सूचना तथा जल संपर्क विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इस इवेंट के साथ कुरुक्षेत्र में दीवारों पर 200 से अधिक चित्रकारों ने महाभारत की थीम पर चित्र बनाये। इसमें भारत, मॉरिशस, इंडोनेशिया, ईरान, तुर्कमेनिस्तान और रूस के कलाकारों ने हिस्सा लिया।
6. हाल ही में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की शुरुआत किस स्थान पर हुई?
उत्तर – झज्जर
भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान “राष्ट्रीय कैंसर संस्थान” 18 दिसम्बर, 2018 को हरियाणा के झज्जर में खोला गया। आधिकारिक रूप से इस संस्थान का उद्घाटन जनवरी, 2019 में किया जायेगा।
राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के प्रोजेक्ट के तहत किया गया था। दिल्ली एम्स में इंस्टिट्यूट ऑफ़ रोटरी कैंसर हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. जी. के. रथ राष्ट्रीय कैंसर संस्था के प्रमुख होंगे।
7. “स्ट्रेटेजी फॉर इंडिया @75” नामक दस्तावेज हाल ही में किस संगठन ने जारी किया?
उत्तर – नीति आयोग
नीति आयोग ने हाल ही में “स्ट्रेटेजी फॉर न्यू इंडिया @75” नामक सामरिक दस्तावेज जारी किया गया। इस दस्तावेज में भारत को 2022-23 तक 4 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सुझाव दिए गये हैं। इस योजना में विभिन्न आर्थिक सुधारों की विवेचना की गयी है।
इस योजना के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था की गति 8% रहती है तो 2022-23 तक विकास दर को बढ़ाकर 9-10% किया जा सकता है। इसके साथ-साथ अर्थव्यवस्था का विकास स्वच्छ, समावेशी तथा सतत होना चाहिए।
8. राष्ट्रीय गणित दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 22 दिसम्बर
भारत में प्रतिवर्ष 22 दिसम्बर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। इस दिवस को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की समृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूलों तथा महाविद्यालयों में गणित से सम्बंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
श्रीनिवास रामानुजन
श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसम्बर, 1887 को मद्रास प्रेसीडेंसी के इरोड में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज, पचैयाप्पा कॉलेज, ट्रिनिटी कॉलेज, कैंब्रिज से पढाई की। उनका निधन 26 अप्रैल, 1920 को हुआ था। उन्हें निम्नलिखित गणितीय सिद्धांतों के लिए जाना जाता है :
• लैंडो-रामानुजन स्थिरांक
• रामानुजन-सोल्डनर स्थिरांकरामानुजन थीटा फलां
• रोजर्स-रामानुजन तत्समक
• रामानुजन अभाज्य
• कृत्रिम थीटा फलां
• रामानुजन योग
9. हाल ही में किस मंत्रालय ने “एशियाई शेर संरक्षण प्रोजेक्ट” लांच किया?
उत्तर – भोपाल
केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने हाल ही में “एशियाई शेर संरक्षण प्रोजेक्ट” लांच किया। इसका उद्देश्य एशियाई शेर की जनसँख्या में वृद्धि करना तथा इन शेरों से सम्बंधित पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण करना है।
इस प्रोजेक्ट के लिए 3 वर्ष की अवधि के लिए 9784 लाख रुपये का बजट निश्चित किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार की वन्यजीव प्राकृतिक आवास विकास (CSS-DWH) योजना के तहत फंडिंग प्रदान की जायेगी। इस प्रोजेक्ट की लागत का वहन केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा 60:40 अनुपात में किया जायेगा।
• IUCN की रेड लिस्ट में एशियाई शेर को “संकटग्रस्त” जीवों की सूची में रखा गया है।
• भारत में एशियाई शेर मुख्य रूप से गुजरात में ही पाए जाते हैं।
• केन्द्र व राज्य सरकारों के प्रयासों से एशियाई शेरों की जनसँख्या को 50 से 500 तक पहुँचाया गया है।
• 2015 की गणना के अनुसार गिर सुरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में 523 एशियाई शेर हैं।
• गिर सुरक्षित क्षेत्र नेटवर्क में गिर राष्ट्रीय उद्यान, गिर वन्यजीव अभ्यारण्य, पनिया अभिरान्य, मितियाला अभ्यारण्य तथा निकटवर्ती क्षेत्र हैं, इसक कुल क्षेत्रफल 1,648.79 वर्ग किलोमीटर है।
इस प्रोजेक्ट के तहत एशियाई शेरों के संरक्षण के लिए प्राकृतिक आवास में सुधार किया जायेगा तथा इन शेरों के रोग नियंत्रण के लिए कार्य किया जायेगा तथा स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जायेंगी।
10. अमेरिका में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – हर्षवर्धन श्रृंगला
20 दिसम्बर, 2018 को हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। वर्तमान में बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभालेंगे। वे अमेरिका में नवतेज सरना का स्थान लेंगे।
हर्षवर्धन श्रृंगला
• हर्षवर्धन श्रृंगला 1984 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।
• वे पेरिस, हनोई और तेल अवीव में भारतीय मिशन में महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं, उनका राजनयिक करियर 30 वर्ष से अधिक का है।
• इससे पहले वे बांग्लादेश में उच्चायुक्त, थाईलैंड में भारतीय राजदूत तथा UNESCAP में स्थायी भारतीय प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं।
• उन्होंने विदेश मंत्रालय में संयुक्त राष्ट्र राजनीतिक तथा SAARC डिवीज़न का नेतृत्व किया है।
very important
Thanx sir jii
Thankyou so much sir daly currentl news ke liye
Thankyou so much sir