हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 दिसम्बर, 2018

1. भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष किसे बनाया गया?
उत्तर – BVP राव
असम तीरंदाज़ी संघ के प्रतिनिधि BVP राव को भारतीय तीरंदाजी संघ का अध्यक्ष चुना गया। दिल्ली में हुए चुनाव में उन्होंने त्रिपुरा के रूपक देबरॉय को हराया।
2. कारपोरेशन बैंक का नया सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – पी.वी. भारती
24 दिसम्बर, 2018 को कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पी.वी. भारत को कारपोरेशन बैंक का नया मैनेजिंग डायरेक्टर तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया।
वे 1 फरवरी, 2019 को कार्यभार संभालेंगी, वे 31 मार्च, 2020 तक इस पद पर बनी रहेंगी। वे वर्तमान में कैनरा बैंक की कार्यकारी निदेशक हैं।
इसके अतिरिक्त कार्मिक मंत्रालय ने एक अन्य आदेश के द्वारा बिरुपाक्ष मिश्रा और बालकृष्ण अल्से को कारपोरेशन बैंक तथा ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। वर्तमान में बिरुपाक्ष मिश्र सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में जनरल मेनेजर के पद पर कार्यरत्त हैं जबकि बालकृष्ण अल्से कारपोरेशन बैंक में जनरल मेनेजर के पद पर कार्यरत्त हैं।
3. भारत सरकार ने राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार किस महान हस्ती के नाम पर शुरू किया है?
उत्तर – सरदार पटेल
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकीकरण के लिए सरदार पटेल पुरस्कार की घोषणा की। यह घोषणा उन्होंने गुजरात के केवड़िया में DGP/IGP के सम्मेलन के दौरान की।
यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण के लिए योगदान देने वाले लोगों को प्रदान किया जायेगा। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपना पूर्ण जीवन देश के एकीकरण में समर्पित कर दिया था। उनके प्रयासों के उपरांत ही भारत का वर्तमान स्वरुप संभव हो सका है। उनके नाम पर राष्ट्रीय एकीकरण पुरस्कार रखना उनके प्रति देश की ओर से एक श्रद्धांजली है, इससे लोगों को भारत की एकता को बनाये रखने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
4. ‘असम की कोकिला’ किसे कहा जाता है?
उत्तर – दीपाली बोर्थाकुर
21 दिसम्बर, 2018 को असम की प्रसिद्ध गायिका दीपाली बोर्थाकुर का निधन हुआ, उन्हें “असम की कोकिला” (Nightingale of Assam) के नाम से जाना जाता है। उनके अधिकतर गीत असमी भाषा में हैं।
दीपाली बोर्थाकुर का जन्म 30 जनवरी, 1941 को असम में हुआ था। दीपाली ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1958 मे आल इंडिया रेडियो गुवाहाटी में “मोर बोपाई लाहोरी” नामक गीत से की थी। इसके बाद उन्होंने “लचित बोर्फुकान के गीत “जौबोने अमोनी कोरे चेनाईधोन” गीत को अपनी आवाज़ दी। दीपाली बोर्थाकुर के प्रसिद्ध गीत इस प्रकार हैं : “सोनोर खारु नालागे मूक”, “जौबोने अमोनी कोरे चेनाईधोन”, जुन्धोने जुनालिते”,”कोंमाना बोरोक्सिरे सिप”,” सेनाई मोई जाऊ देई”, “ओ’बोन्धू सोमोई पाले अमर फले” इत्यादि हैं। संगीत में योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1998 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। वर्ष 2010 में असम सरकार ने उन्होंने सिलिपि बोटा सम्मान से सम्मानित किया था।
5. हाल ही में किस राज्य ने मॉब लिंचिंग पर बिल पारित किया?
उत्तर – मणिपुर
हाल ही में मणिपुर विधानसभा ने भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा के विरुद्ध बिल परिद किया, इस बिल में आरोपियों के लिए उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया गया है। राज्य में मॉब लिंचिंग की घटनाओं के कारण मणिपुर विधानसभा द्वारा इस बिल को पारित किया गया।
6. भारत के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल ‘बोगीबील’ का उद्घाटन हाल ही में किस राज्य में किया गया?
उत्तर – असम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में देश के सबसे लम्बे रेल-रोड पुल “बोगीबील” का उद्घाटन किया। इस पुल का निर्माण असम के धेमाजी और डिब्रूगढ़ जिले में किया गया है। यह दो मंजिला पुल है, ऊपर की ओर तीन लेन वाली सड़क बनायीं गयी है। इसके नीच ब्रॉड गेज की दो रेलवे लाइन बिछाई गयी है।
इस पुल का निर्माण असम के धेमाजी जिले तथा डिब्रूगढ़ जिले के बीच किया गया है। इसकी लम्बाई 4.94 किलोमीटर है, इसे ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर बनाया गया है। यह भारत का सबसे लम्बा रेल रोड पुल है। इस पुल का निर्माण कार्य 2002 में शुरू हुआ था। इस पुल का निर्माण 5900 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस पुल का जीवन काल लगभग 120 वर्ष है। यह पुल एशिया का दूसरा सबसे लम्बा रेल-रोड पुल है।
इस पुल की सहायता से उपरी असम तथा अरुणाचल प्रदेश के लगभग 5 मिलियन लोगों को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे अनजाव, चांगलांग, लोहित, लोअर दिबांग वैली, दिबांग वैली, तिरप इत्यादि क्षेत्रों को विशेष लाभ मिलेगा।
7. 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किस स्थान पर किया जायेगा?
उत्तर – जालंधर
106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में किया जायेगा। इसका आयोजन अगले वर्ष 3-7 जनवरी के दौरान किया जायेगा, इसकी थीम “फ्यूचर इंडिया : साइंस एंड टेक्नोलॉजी” है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जायेगा।
भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ इस इवेंट का आयोजन प्रतिवर्ष करता है, इस इवेंट में विश्व भर के वैज्ञानिक नवोन्मेष तथा अनुसन्धान पर विचार-विमर्श करते हैं। इस इवेंट में जर्मनी, हंगरी, इंग्लैंड इत्यादि देशों ने 6 नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा इस सम्मेलन में इसरो, DRDO, विज्ञान व तकनीक विभाग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।
8. हाल ही में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का नया सदस्य किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – गुरुग्राम
पूर्व भारतीय आर्थिक सेवा (IES) अधिकारी संगीता वर्मा को हाल ही में प्रतिस्पर्धा आयोग का नया सदस्य नियुक्त किया गया है। वे पांच वर्ष तक अथवा अगले आदेश आने तक इस आयोग की सदस्य बनीं रहेंगी। अब भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की सभी रिक्तियां भर ली गयी हैं। वर्तमान में भारतीय प्रतिस्पर्धा के चेयरपर्सन अशोक कुमार गुप्ता हैं तथा इसके सदस्य संगीता वर्मा, ऍगस्टीन पीटर व यू.सी. मेहता हैं। अप्रैल में केन्द्रीय कैबिनेट ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के सदस्यों की संख्या को 6 से घटाकर 3 कर दिया था।
9. “महाराष्ट्र केसरी 2018” कुश्ती प्रतियोगिता किसने जीती?
उत्तर – बाला रफ़ीक शैख़
बाला रफीक शेख ने 62वीं महाराष्ट्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता को अपने नाम किया, उन्होंने पुणे के अभिजीत कटके को 11-3 से हराया। बाला रफ़ीक शेख को चांदी की गदा तथा एक लाख रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये गये। महाराष्ट्र केसरी भारतीय श्रेणी की कुश्ती प्रतियोगिता है, इसकी स्थापना 1961 में की गयी है। “केसरी” एक संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ होता है “शेर”।
10. किस टीम ने फीफा क्लब विश्व कप 2018 जीता?
उत्तर – रियाल मेड्रिड
रियाल मेड्रिड ने संयुक्त अरब अमीरात के क्लब अल आइन को अबू धाबी में हराकर क्लब विश्व कप को चौथी बार जीता, इस मैच में रियाल ने अल आइन को 4-1 से हराया। इस जीत के साथ ही रियाल मेड्रिड क्लब विश्व कप खिताब जीतने के मामले में अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना से आगे निकल गया, बार्सिलोना ने क्लब विश्व कप को तीन बार जीता है। इस मैच में रियाल मेड्रिड के लिए लुका मोद्रिच, मार्कोस लोरेंते तथा कप्तान सर्जियो रामोस ने गोल किये।
फीफा क्लब विश्व कप के पहली बार आयोजन 2000 में किया गया था। रियाल मेड्रिड इस प्रतियोगिता को सर्वाधिक चार बार जीत चुकी है। रियाल ने इस प्रतिस्पर्धा को 2014, 2016 तथा 2017 में भी जीता था। 2005 से इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है। इसकी मेजबानी ब्राज़ील, जापान, संयुक्त अरब अमीरात और मोरक्को कर चुके हैं।

Advertisement

4 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 26 दिसम्बर, 2018”

  1. Alok raut says:

    Thank you so much sir

  2. Lallan says:

    Best sir

  3. Divya says:

    Thank u sir

  4. Aman Pathak says:

    Thank you sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *