हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 जनवरी, 2019
1. रायसीना डायलॉग के चौथे संस्करण का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
8 जनवरी, 2019 को रायसीना डायलॉग के चौथे संस्करण की शुरुआत नई दिल्ली में हुई, इसकी थीम “A World Reorder: New Geometries; Fluid Partnerships; Uncertain Outcomes” है। यह तीन दिवसीय इवेंट भारत का प्रमुख भू-राजनीतिक तथा भू-सामरिक इवेंट है। इस वार्ता में 93 देशों से 600 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कई राजनेता, सामरिक विचारक, नीति निर्माता, इन्नोवेटर्स, शिक्षाविद तथा बिज़नस लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं।
2. पहले वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – मुंबई
पहले वैश्विक विमानन शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन मुंबई में जनवरी, 2019 के दौरान किया जाएगा। इस एप्प के माध्यम से यूजर्स प्रतिनिधियों तथा स्पीकर्स से वार्तालाप कर सकते हैं। इस सम्मेलन का आयोजन नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण तथा FICCI द्वारा किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (ICAO), अमेरिका का संघीय विमानन प्रशासन (FAA), अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा परिषद् तथा एशिया-प्रशांत एयरलाइन्स संघ सहयोग करेंगे।
3. सशस्त्र सीमा बल का नया महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – कुमार राजेश चन्द्र
कैबिनेट नियुक्ति समिति ने कुमार राजेश चन्द्र को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया। वे अपनी सेवानिवृत्ति दिसम्बर, 2021 अथवा अगले आदेश आने तक इस पद पर बने रहेंगे। वे 1985 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अफसर हैं।
सशस्त्र सीमा बल देश के केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है। SSB का कार्य नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमा की सुरक्षा करना है। इसकी स्थापना 1963 में भारत-चीन युद्ध के बाद की गयी थी। आरम्भ में इसकी स्थापना का प्रस्ताव 1962 में स्पेशल सर्विस ब्यूरो के रूप में रखा गया था। बाद में मार्च, 1963 में इसकी स्थापना स्पेशल सर्विस ब्यूरो के रूप में की गयी। जनवरी 2001 में इसका नाम बदलकर सशस्त्र सीमा बल रखा गया। यह भारत की एक पैरा-मिलिट्री फ़ोर्स (अर्धसैनिक बल) है। यह केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसका आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा व भाईचारा” है।
4. खेलो इंडिया गेम्स के दूसरे संस्करण का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – पुणे
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का नाम बदल कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स रखा गया है, इन खेलों के दूसरे संस्करण का आयोजन 9 जनवरी से 20 जनवरी, 2019 के दौरान महाराष्ट्र के पुणे में किया जा रहा है। इन खेलों का आयोजन पुणे के श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में किया जा रहा है। खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत पहले संस्करण का आयोजन नई दिल्ली में फरवरी, 2018 में किया गया था।
केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के दायरे को बढ़ाकर बड़ा कर दिया है, इन खेलों में अब दो श्रेणियों, अंडर 17 और अंडर 21 में प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसमें कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। इन खेलों में 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।
इसकी शुरुआत केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्रालय द्वारा देश में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए की थी। इसका उद्देश्य देश में खेले जाने वाले सभी खेलों को बढ़ावा देना तथा भारत को एक मज़बूत खेल राष्ट्र के रूप में तैयार करना है। इस कार्यक्रम से युवा खिलाड़ियों को अपने कौशल को बेहतर करने तथा अपने कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। इन खेलों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित किया जायेगा तथा प्रत्येक चुने गये खिलाड़ी को 8 वर्षों के लिए 5 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।
5. राज्यों के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के अवलोकन के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कितना अंकीय ग्रेडिंग सूचकांक लांच किया है?
उत्तर – 70-अंकीय ग्रेडिंग सूचकांक
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता का अनुमान लगाने के लिए 70-अंकीय ग्रेडिंग सूचकांक को लांच किया है।
• 70-अंकीय ग्रेडिंग सूचकांक की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:
• इस 70-अंकीय सूचकांक के द्वारा राज्यों की स्कूली शिक्षा प्रणाली की कमियों अथवा कमज़ोर पक्षों का आकलन किया जायेगा ताकि प्रत्येक स्तर पर शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा सकें।
• इस सूचकांक के द्वारा राज्यों को पता चल सकेगा कि वे कहाँ पर पिछड़ रहे हैं तथा किन क्षेत्रों में उन्हें सुधार करने की आवश्यकता है।
• इस ग्रेडिंग सूचकांक के तहत राज्यों की स्कूली शिक्षा प्रणाली का आकलन 70 सूचकों के आधार पर किया जाएगा, इसमें अध्यापकों की रिक्तियां, लीडरशिप पोजीशन पर सीधी नियुक्ति, स्कूल की अधोसंचरना इत्यादि कुछ एक महत्वपूर्ण सूचक हैं।
• इस सूचकांक में कुल 1000 पॉइंट होंगे, प्रत्येक पैरामीटर के लिए 10-20 पॉइंट होंगे।
• सुधार कार्य में राज्यों के सहायता के लिए सरकार द्वारा अलग से फण्ड की व्यवस्था भी की जायेगी।
• इस सूचकांक के द्वारा प्रत्येक राज्य के स्कूली शिक्षा स्तर का पता चल सकेगा तथा राज्यों को अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की प्रेरणा भी मिलेगी।
• इस सूचकांक का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
6. प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 9 जनवरी
9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है, पहले इसे प्रत्येक वर्ष मनाया जाता था। अब प्रवासी भारतीय दिवस समारोह द्विवार्षिक इवेंट बन गया है अर्थात इसका आयोजन दो वर्ष में एक बार किया जाता है। इस दिवस के द्वारा भारत के विकास में विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदायों के लोगों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस दिवस के द्वारा विदेशों में रहने वाले भारतीयों को उनकी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्र पिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश वापस आये थे। इस दिवस को मनाने की शुरुवात सन 2003 से हुई थी। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की संकल्पना स्वर्गीय लक्ष्मीमल सिंघवी की देन है । 14 वां प्रवासी भारतीय दिवस बेंगलुरु (कर्नाटक) में भारतीय डायस्पोरा के साथ जुड़ाव को फिर से परिभाषित करने के विषय पर आयोजित किया गया था।
7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसकी अध्यक्षता में डिजिटल भुगतान के लिए पैनल का गठन किया है?
उत्तर – नंदन निलेकणी
भारतीय रिज़र्व बैंक ने नन्दन निलेकणी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है, यह समिति देश में डिजिटल भुगतान से सम्बंधित सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सुझाव देगी।
नंदन निलेकणी इस समिति के प्रमुख होंगे, इस समिति के अन्य सदस्य आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर एच.आर. खान, विजया बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ किशोर संसी, आईटी व स्टील मंत्रालय की पूर्व सचिव अरुणा शर्मा तथा चीफ इनोवेशन अफसर, सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप, आईआईएम हैदराबाद, संजय जैन हैं।
सन्दर्भ बिंदु
• भुगतान के डिजिटलीकरण को बदहवा देना तथा डिजिटलीकरण के द्वारा वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना।
• देश में भुगतान के मौजूदा डिजिटलीकरण की समीक्षा करना तथा इसकी कमियों को चिन्हित करना।
• वित्तीय समावेश में डिजिटल भुगतान के मौजूदा स्तर का आकलन करना।
• डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए नये सुझाव देना।
• डिजिटल माध्यम से वित्तीय सेवा का उपयोग करने के लिए ग्राहकों को भरोसेमंद सेवा प्रदान करने के लिए रोडमैप का सुझाव देना।
• अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण तथा डिजिटल भुगतान के माध्यम से वित्तीय समावेश को तीव्रता देने के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करना।
• डिजिटल भुगतान के लिए मध्यम कालीन रणनीति का सुझाव देना।
• भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस समिति को बैठक के 90 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।
8. 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में किस भारतीय पवेलियन ने “एग्ज़िबिटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड” जीता?
उत्तर – रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO)
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) को 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में “एग्ज़िबिटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड” प्रदान किया गया। DRDO पवेलियन को आत्मनिर्भरता तथा राष्ट्रीय गर्व की थीम के साथ तैयार किया गया था। इस पवेलियन में DRDO ने पोर्टेबल केमिकल एजेंट डिटेक्टर, महिलाओं के लिए फुल बॉडी प्रोटेक्टर, टी-90 टैंक के क्रू के लिए पानी के भीतर सांस लेने के उपकरण तथा रेडी-टू-इट भोजन इत्यादि का प्रदर्शन किया।
9. केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार वित्त वर्ष 19 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर – 7.2%
केन्द्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वर्ष 2018-19 के लिए राष्ट्रीय आय के पहले एडवांस अनुमान जारी किये हैं।
• वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.2% रहने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष के 6.7% से अधिक है।
• वास्तविक GVA (ग्रॉस वैल्यू एडेड) में 7% की दर से वृद्धि होने का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में यह वृद्धि दर 6.5% थी।
• केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार कृषि, वन तथा मतस्य क्षेत्र में 3.8% दर से वृद्धि होने की सम्भावना है, पिछले वित्त वर्ष में यह दर 3.4% थी।
• 2018-19 में विनिर्माण सेक्टर की विकास दर 8.3% रहने का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में यह 5.7% था।
• भारत की प्रति व्यक्ति आय (2011-12 की कीमतों पर) 2018-19 में 91,921 रुपये के स्तर पर पहुँचने का अनुमान है, पिछले वित्त वर्ष में यह 86,668 रुपये थी। प्रति व्यक्ति आय में 6.1% की दर से वृद्धि होने का अनुमान है।
केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय केन्द्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। यह देश में सांख्यिकी सम्बन्धी गतिविधियों का कार्य करता है। यह राष्ट्रीय आय, उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण, आर्थिक जनगणना, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का संकलन, मानव विकास सांख्यिकी, लैंगिक सांख्यिकी इत्यादि से सम्बंधित कार्य करता है।
10. 6वें भारतीय महिला जैविक फेस्टिवल 2019 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – चंडीगढ़
6वें भारतीय महिला जैविक फेस्टिवल 2019 का आयोजन केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय चंडीगढ़ में 12 से 14 जनवरी के बीच किया जायेगा। इसका उद्देश्य भारत की महिला उद्यमियों तथा किसानों को बढ़ावा देना है। इस इवेंट में 100 से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी। इस इवेंट में जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।
Best
Thanks
Nice news