हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जनवरी, 2019

1. 2020 के लिए किस शहर को वास्तुकला की वैश्विक राजधानी घोषित किया गया?
उत्तर – रिओ डी जेनीरो
यूनेस्को ने ब्राज़ील के शहर रिओ डी जेनीरो को 2020 के लिए रिओ डी जेनीरो को वास्तुकला की वैश्विक राजधानी घोषित किया गया। रिओ इस खिताब को प्राप्त करने वाला पहला शहर है। रिओ डी जेनीरो में जुलाई, 2020 में अंतर्राष्ट्रीय वास्तुकार संघ की विश्व कांग्रेस के 27वें संस्करण का आयोजन किया जायेगा। वैश्विक वास्तुकला राजधानी के रूप में रिओ में वार्ता के लिए अंतर्राष्ट्रीय फोरम बनेगा।
2. हाल ही में शिवकुमार स्वामी का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर – कर्नाटक
हाल ही में अध्यात्मिक गुरु शिवकुमार स्वामी का निधन हुआ, वे 111 वर्ष के थे। वे पांच दशक पुराने श्री सिद्धांग मठ के प्रमुख थे। उन्होंने बड़ी संख्या में वंचित वर्ग के छात्रों को शिक्षा प्रदान की। उनके परोपकारी कार्य के लिए 1965 में कर्नाटक विश्वविद्यालय ने उन्हें साहित्य में डॉक्टर की मानद डिग्री प्रदान की थी। वर्ष 2015 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था।
3. वर्ल्ड इंटीग्रेटेड मेडिसिन फोरम 2019 का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम 2019 का आयोजन 23-25 जनवरी, 2019 के दौरान गोवा में किया जायेगा। इसका उद्घाटन श्रीपाद नाईक द्वारा किया जाएगा। यह होमियोपैथी पर विश्व एकीकृत औषधी फोरम का दूसरा संस्करण है।
थीम
इस फोरम का आयोजन आयुष मंत्रालय के अधीन होमियोपैथी में शोध के लिए केन्द्रीय परिषद् द्वारा किया जाएगा, इस फोरम की थीम्स निम्नलिखित हैं :
• रेगुलेटरी सहयोग
• न्यूनतम नियमन तथा कानूनी मानकों पर चिंतन
• सुरक्षा तथा गुणवत्ता मानकों में वृद्धि
• मानकीकरण की ओर कदम
पिछले कुछ वर्षों में हेल्थ केयर सेक्टर में होमियोपैथी उत्पादों की मांग में वृद्धि हुई है। इसलिए इन उत्पादों के लिए उचित रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का निर्माण करना आवश्यक है।
4. युवा प्रवासी भारतीय दिवस 2018 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
21 जनवरी को युवा प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुई। इसकी थीम “एक नया भारत बनाने में भारतीय डायस्पोरा की भूमिका” है । उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
5. भारत सरकार ने मिलिट्री पुलिस में कितने प्रतिशत महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया?
उत्तर – 20%
केन्द्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स में पर्सनेल बिलो ऑफिसर रैंक (PBOR) में महिलाओं को शामिल किये जाने के निर्णय की घोषणा की है। मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स में 20% महिलाएं शामिल की जायेंगीं। भारतीय थल सेना ने मिलिट्री पुलिस में 800 महिलाओं को नियुक्त करने की योजना तैयार की है, इसके तहत प्रतिवर्ष 52 कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी।
सैन्य माहौल तथा सैन्य उपयोग में अनुशासन तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने का कार्य मिलिट्री पुलिस द्वारा किया जाता है। मिलिट्री पुलिस सेना की छावनी तथा भवनों की सुरक्षा व निगरानी का कार्य भी करती है। इसके अलावा यह सैनिकों द्वारा नियमों के पालन किये जाने के कार्य को भी सुनिश्चित करता है। मिलिट्री पुलिस युद्ध बंदी को सँभालने के कार्य तथा असैन्य पुलिस की सहायता भी करती है।
6. UNCCD कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – भारत
भारत में UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र का आयोजन किया जायेगा। इस सत्र में मरुस्थलीकरण तथा भूमि के निम्नीकरण के मुद्दे पर चर्चा की जायेगी। इसका आयोजन भारत में अक्टूबर, 2019 में किया जायेगा। इस सत्र में 100 से अधिक देश हिस्सा ले सकते हैं। UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) की स्थापना 1994 में की गयी थी, इसका उद्देश्य मृदा की उत्पादकता को बनाये रखने के लिए कार्य करना है।
7. हाल ही में किस देश के केन्द्रीय बैंक ने भारतीय मुद्रा के नोट पर प्रतिबन्ध लगाया?
उत्तर – नेपाल
हाल ही में नेपाल राष्ट्र बैंक (नेपाल का केन्द्रीय बैंक) ने 100 रुपये से अधिक के भारतीय मुद्रा नोटों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। नए नियमों के अनुसार नेपाल के नागरिक भारत के अलावा अन्य देश में यह नोट लेकर नहीं जा सकते। तथा नेपाल के नागरिक अन्य देशों से भारत के प्रतिबंधित नोट नेपाल में नहीं ले सकते। नेपाल के केन्द्रीय बेंक ने सर्कुलर जारी करके नेपाली पर्यटकों, बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों को 100 रुपये से अधिक की भारतीय मुद्रा का उपयोग अथवा व्यापार करने पर रोक लगायी है। सर्कुलर में कहा गया है कि 200, 500 तथा 2000 रुपये के भारतीय नोट का उपयोग अथवा व्यापार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। अब केवल 100 रुपये तथा इससे कम मूल्य के भारतीय नोट ही नेपाल में उपयोग किये जा सकते हैं।
8. हाल ही में किसने पहला शेख सौद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीता?
उत्तर – सीएनआर राव
पहला शेख सौद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार सीएनआर राव को प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह पुरस्कार 25 फरवरी को रस अल खैमाह में एडवांस्ड मैटेरियल्स पर अंतर्राष्ट्रीय वर्कशॉप के दौरान शेख सौद बिन सकर अल कासिमी द्वारा प्रदान किया जायेगा।
चिंतामणी नागेश रामचंद्र राव (सीएनआर राव) भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं, उन्होंने मटेरियल रिसर्च में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे अब तक 1600 से अधिक शोध पत्र तथा 50 किताबें लिख चुके हैं। उन्होंने विशेष रूप से मेटल ऑक्साइड, इनोर्गानिक सॉलिड, मेटल-इंसुलेटर ट्रांजीशन, नैनो मैटेरियल्स, कृत्रिम प्रकाश संश्लेषण इत्यादि के शोध में काफी कार्य किया है।
उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, 1989 में उन्हें लन्दन में सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री ने मानद फ़ेलोशिप प्रदान की थी। फ्रांस ने उन्हें 2005 में शेवालिएर डी ला लीजन डी’हॉनर से सम्मानित किया था। 1974 में उन्हें पद्म श्री, 1985 में पद्म विभूषण, 2001 में कर्नाटक रत्न तथा 2014 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
9. किस राज्य सरकार ने हाल ही में स्टार्टअप एंड इनोवेशन पालिसी 2018-2023 का अनावरण किया?
उत्तर – तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में स्टार्टअप एंड इनोवेशन पालिसी 2018-2023 का अनावरण किया। इसका उद्देश्य राज्य के स्टार्टअप्स को नवोन्मेष के लिए उचित माहौल प्रदान करना है। इस नीति के द्वारा 2023 तक तमिलनाडु को “स्टार्टअप्स के लिए वैश्विक नवोन्मेष हब” के तैयार किया जाएगा। इसके द्वारा 1 लाख रोज़गार अवसरों के सृजन का लक्ष्य रखा गया है। इस मिशन के क्रियान्वयन के लिए 250 करोड़ रुपये के कार्पस वाले तमिलनाडु स्टार्टअप फण्ड की स्थापना की जायेगी।
10. मधु बाबु पेंशन योजना किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने हाल ही में मधु बाबु पेंशन योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 200 रुपये प्रति माह की वृद्धि की घोषणा की।
मधु बाबु पेंशन योजना ओडिशा के सामाजिक सुरक्षा तथा दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण विभाग के तहत शुरू की गयी है। इस पेंशन योजना की शुरुआत दो पेंशन योजनाओं संशोधित पुराने पेंशन नियम, 1989 तथा अक्षमता पेंशन नियम,1985 के विलय के पश्चात् की गयी थी।
योजना के लाभार्थी
• मधु बाबु पेंशन योजना के लाभार्थी निम्नलिखित हैं:
• 60 वर्ष अथवा इससे अधिक आयु के लोग
• विधवा (आयु की कोई सीमा नहीं)
• कुष्ठरोग से पीड़ित व्यक्ति (आयु की कोई सीमा नहीं)
• पांच या इससे अधिक वर्ष का व्यक्ति जो दिव्यांग, मूक अथवा बधिर, मानसिक रूप से कमज़ोर, सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित, आटिज्म अथना अन्य मासिक समस्या से पीडित व्यक्ति।
• एड्स पीड़ित व्यक्ति की विधवा (आय तथा आयु की कोई सीमा नहीं)
• राज्य/जिला एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा चिन्हित एड्स से पीड़ित व्यक्ति।
• 30 वर्ष से अधिक आयु की BPL परिवार की अविवाहित महिला।
शर्तें
• सभी स्त्रोतों से व्यक्ति की वार्षिक आय 24,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• आय सीमा सम्बन्धी प्रमाणिकता तहसीलदार द्वारा जारी की जाएगी।
• लाभार्थी ओडिशा का स्थानीय निवासी होना चाहिए।
• लाभार्थी किसी आपराधिक गतिविधि में सजायाफ्ता नहीं होना चाहिए।
• इच्छुक व्यक्ति केंद्र, राज्य अथवा अन्य सरकारी सहायता प्राप्त संगठन का पेंशन लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
यह बढ़ी हुई पेंशन 15 फरवरी, 2019 से लागू होगी। इससे ओडिशा के 48 लाख लोगों को लाभ होगा।

Advertisement

4 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22 जनवरी, 2019”

  1. Lalit Rana says:

    Very good

  2. Prem Singh Gautam says:

    Nice sir

  3. Prem Singh Gautam says:

    Nice sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *