हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जनवरी, 2019

1. भारतीय दिवाला तथा शोधन अक्षमता बोर्ड (IBBI) ने हाल ही में किसकी अध्यक्षता में वर्किंग ग्रुप का गठन किया है?
उत्तर – यू.के. सिन्हा
भारतीय दिवाला तथा शोधन अक्षमता बोर्ड (Insolvency and Bankruptcy Board of India) ने सेबी (भारतीय प्रतिभूति व नियामक बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष यू.के. सिन्हा की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय वर्किंग ग्रुप का गठन किया है। यह वर्किंग ग्रुप ऋण लेने वाले कॉर्पोरेट्स के दिवालियापन से सम्बंधित मामलों के समाधान के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का सुझाव देगा। यह वर्किंग ग्रुप दो महीने के भीतर अपने रिपोर्ट सौपेगा।
2. अरब आर्थिक व सामाजिक विकास शिखर परिषद् 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – बेरूत
अरब जगत के नेता बेरूत, लेबनान में आर्थिक व सामाजिक विकास के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मिले। अरब जगत के नेताओं ने 29 आर्थिक एजेंडा आइटम्स पर सहमती प्रकट की। इसके अतिरिक्त सीरियाई शरणार्थियों को पुनः अपने गृह देश में भेजने पर भी सहमती प्रकट की गयी।
बेरूत घोषणा
• बेरूत घोषणापत्र के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं :
• इस घोषणापत्र में अरब मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना की अनुशंसा की गयी है।
• इस घोषणापत्र में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शरणार्थियों को पनाह देने वाले देशों का सहयोग करने के लिए आग्रह किया गया है।
• इस घोषणापत्र के अनुसार अरब देशों में शरणार्थी संकट द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ा मानवीय संकट है। इससे आर्थिक विकास में काफी धीमापन आया है तथा ऋण व व्यय में काफी अधिक वृद्धि हुई है।
• पहले के अरब विकास सम्मेलनों में लिए गये फैसलों के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की गयी।
अगले अरब आर्थिक व सामाजिक विकास शिखर सम्मेलन का आयोजन मॉरिटानिया में 2023 में किया जाएगा।
3. 2019 के लिए रोज़ा पार्क्स ट्रेलब्लेज़र अवार्ड किस भारतीय-अमेरिकी ने जीता?
उत्तर – गुरिंदर सिंह खालसा
भारतीय-अमेरिका उद्यमी गुरिंदर सिंह खालसा को रोज़ा पार्क ट्रेलब्लेज़र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सिख पगड़ी के प्रति नीति में बदलाव के लिए मुहिम चलाने के लिए दिया गया।
2007 में पगड़ी उतारने से मना करने पर गुरिंदर सिंह खालसा को हवाईजहाज़ में चढ़ने नहीं दिया गया था। पगड़ी सिख धर्म में काफी महत्व रखती है। गुरिंदर सिंह खालसा इस मुद्दे को अमेरिकी कांग्रेस तक ले गये। बाद में परिवहन व सुरक्षा प्रशासन (TSA) को पगड़ी से सम्बंधित नीति में बदलाव करना पड़ा। अब सिख अमेरिका में हवाईयात्रा में पगड़ी पहन सकते हैं।
4. हाल ही में ICC क्रिकेट ऑफ़ द ईयर 2018 का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
उत्तर – विराट कोहली
भारत के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली सर गैरफील्ड सोबर्स ट्राफी (ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर), पुरुष वर्ग में टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर तथा ODI प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता, विराट कोहली इन तीनों खिताबों को एक साथ जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने गये हैं। इसके अलावा विराट कोहली को ICC टेस्ट टीम तथा ODI टीम का कप्तान भी चुना गया है।
वर्ष 2018 कप्तान कोहली के लिए बेहद शानदार रहा। इस वर्ष उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में पांच शतकों के साथ 1,322 रन बनाये (औसत – 55.08)। 2018 में विराट कोहली ने 14 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 6 शतकों के साथ1202 रन बनाये (औसत – 133.55) । 10 टी-ट्वेंटी में उन्होंने 211 बनाये।
5. विश्व आर्थिक फोरम 2019 हाल ही में किस शहर में शुरू हुई?
उत्तर – दावोस (स्विट्ज़रलैंड)
स्विट्ज़रलैंड के दावोस 22 जनवरी, 2019 को विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक शुरू हुई। इस बैठक में विश्व भर के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस फोरम में वैश्विक आर्थिक मुद्दों, आर्थिक संकट, वैश्विक सहयोग की चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण का बढ़ता हुआ स्तर तथा वैश्वीकरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।
विश्व आर्थिक फोरम 2019 की थीम “वैश्वीकरण 4.0 : चौथी औद्योगिक क्रांति के युग में वैश्विक संरचना को आकार देना” है।
विश्व आर्थिक फोरम 2019 में भाग लेने वाले प्रमुख नेता
जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल
स्विट्ज़रलैंड के राष्ट्रपति युएली
ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम
विश्व की बड़ी कंपनियों के सीईओ तथा IMF, WTO, वर्ल्ड बैंक तथा OECD जैसे संगठनों के प्रमुख
भारत से कैलाश सत्यार्थी और करण जोहर भी इसमें हिस्सा लेंगे
भारत से 100 अधिक सीईओ इस इवेंट में हिस्सा लेंगे
यह एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, इसकी स्थापना क्लाउस श्वाब ने सार्वजनिक-निजी सहयोग के द्वारा विश्व की स्थित में सुधार के लिए की थी। इसकी स्थापना 1971 में की गयी थी। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है। यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, यह अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करता है। यह संगठन राजनीती, व्यापार, शिक्षा तथा उद्योग इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों के लीडर्स के भी कार्य करता है।
6. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती कब मनाई जाती है?
उत्तर – 23 जनवरी
23 जनवरी को महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर संसंद के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रंद्धांजलि अर्पित की गयी।
महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को ब्रिटिश भारत के कट्टक में हुआ था। आरंभ में वे कांग्रेस से जुड़े, 1938-39 के दौरान वे कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। बाद में कांग्रेस में मतभेद के कारण उन्होंने कांग्रेस से त्यागपत्र दिया तथा फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की। उन्होंने आजाद हिन्द फ़ौज के द्वारा देश को स्वतंत्र करने का प्रयास किया।
आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना 21 अक्टूबर, 1943 में सिंगापुर में की गयी थी। इसकी स्थापना निर्वासित भारतीयों द्वारा की गयी थी। इसकी स्थापना में रास बिहारी बोस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। इसकी स्थापना नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के विचारों से प्रेरित होकर की गयी थी। यह एक सशस्त्र सेना थी, जिसका उद्देश्य भारत को ब्रिटिश नियंत्रण से मुक्त करना था। सुभाष चन्द्र बोस इस फ़ौज के सर्वोच्च कमांडर थे।
7. हाल ही में भारत के किस शहर में होवित्ज़र तोप निर्माण कारखाने का उद्घाटन किया गया?
उत्तर – सूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सूरत के निकट हजीरा में लार्सेन एंड टुब्रो द्वारा निर्मित आर्मरड सिस्टम्स काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस काम्प्लेक्स में K9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र तोपों का निर्माण किया जायेगा।
K9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र तोप
• इस तोप का भार 50 टन है, यह 43 किलोमीटर दूर लक्ष्य पर 47 किलोग्राम के बम दाग कर ध्वस्त कर सकता है।
• यह 0 त्रिज्या पर गोल घूम सकती है।
• K9 वज्र K9 के विशेष वैरिएंट है, इसका निर्माण पाकिस्तान के साथ लगते सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है।
हजीरा में लार्सेन एंड टुब्रो द्वारा निर्मित आर्मरड सिस्टम्स काम्प्लेक्स रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया का प्रमुख उदाहरण है। K9 वज्र सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्ज़र तोप का निर्माण लार्सेन एंड टुब्रो द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए लार्सेन एंड टुब्रो ने दक्षिण कोरियाई कंपनी हानवा कारपोरेशन के साथ तकनीक हस्तांतरण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। इस तोप के लगभग 13,000 कल पुर्जों के निर्माण में लगभग 400 सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग शामिल हैं। यह स्वदेशीकरण की दिशा में बड़ा कदम है। अब भारतीय सेना को स्पेयर पार्ट्स के लिए अन्य देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इसके अलावा लागत में भी काफी कमी आएगी।
8. हाल ही में रघबीर सिंह भोला का निधन हुआ, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?
उत्तर – हॉकी
21 जनवरी, 2019 को भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी रघबीर सिंह भोला का निधन नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने 1956 मेलबोर्न तथा 1960 के रोम ओलंपिक्स में देश का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने इन खेलों में देश के लिए स्वर्ण तथा रजत पदक जीतने में योगदान दिया। खिलाड़ी के बाद भी वे हॉकी से जुड़े रहे, उन्होंने IHF चयन समिति के सदस्य, FIH अंतर्राष्ट्रीय अंपायर, भारतीय हॉकी के टीम के प्रबंधक तथा कमेंटेटर के रूप में भी कार्य किया। वर्ष 2000 में उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में योगदान के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
9. 21 जनवरी को किन राज्यों का राज्यत्व दिवस मनाया गया?
उत्तर – मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा
21 जनवरी, 2019 को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का 47वां राज्यत्व दिवस मनाया गया। त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
उत्तर पूर्वी राज्यों का पुनर्गठन
स्वतंत्रता के समय भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को निम्नलिखित तीन भागों में विभाजित किया गया था :
ब्रिटिश भारत का असम प्रांत
मणिपुर और त्रिपुरा के देशी रियासतें
उत्तर-पूर्व सीमान्त प्रांत (NEFA)
मणिपुर और त्रिपुरा को 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था। नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा दिया गया था। मेघालय को असम के भीतर ही असम पुनर्गठन (मेघालय) अधिनियम, 1969 के द्वारा स्वायत्त राज्य बनाया गया था। 1972 में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को उत्तर पूर्व पुनर्गठन अधिनियम, 1972 के द्वारा पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। असम की मिज़ो पहाड़ियों तथा NEFA को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था। 1986 में मिज़ो समझौते के परिणामस्वरूप 1987 में मिजोरम भारत के पूर्ण राज्य बना।
10. नए नियमों के अनुसार भारतीय नागरिक किन दो देशों में आधार कार्ड का उपयोग यात्रा दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं?
उत्तर – नेपाल और भूटान
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार अब 15 से 65 वर्ष आयुवर्ग के भारतीय नेपाल और भूटान में आधार कार्ड का उपयोग यात्रा दस्तावेज के रूप में कर सकते हैं। नेपाल और भूटान जाने वाले भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं है, इसके लिए वैध पासपोर्ट, भारत सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान कार्ड अथवा मतदाता कार्ड होना चाहिए। इससे पहले नेपाल और भूटान में भारतीय नागरिकों की पहचान के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं था।

Advertisement

9 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 23 जनवरी, 2019”

  1. RAMJAN SHEGADI says:

    Thanks

  2. RAMJAN SHEGADI says:

    Thanks

  3. surya singham says:

    very nice

  4. surya singham says:

    very nice

  5. Shabana Khan says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *