हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 फरवरी, 2019

1. द्वितीय आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – गुवाहाटी
असम के शहर गुवाहाटी में द्वितीय आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में वियतनाम, लाओस, ब्रूनेई, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, कंबोडिया, थाईलैंड, म्यांमार तथा इंडोनेशिया से 100 से अधिक युवा प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसका आयोजन इंडिया फाउंडेशन तथा केन्द्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसकी थीम “कनेक्टिविटी: साझा प्रगति का मार्ग” है।
आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन
आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन के द्वारा भारत तथा आसियान देशों के युवा नेताओं को अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत तथा आसियान देशों के बीच संबंधों को मज़बूत बनाना है। पहले भारत-आसियान युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन 2017 में किया गया था, उसकी थीम “साझा मूल्य, साझा भविष्य” थी।
2. हाल ही में भारतीय रिज़र्व ने किस बैंक पर नियम का उल्लंघन करने के लिए 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में बैंकिंग रेगुलेशन अधिनियम, 1949 के तहत भारतीय स्टेट बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना फंड्स की मॉनिटरिंग न करने के लिए लगाया गया है।
3. भूटान में भारत का नया राजदूत किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – रुचिरा कम्बोज
रुचिरा कम्बोज को भूटान में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। रुचिरा कम्बोज 1987 बैच की भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं, वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं।
भारत-भूटान राजनयिक सम्बन्ध
भारत और भूटान के बीच राजनयिक संबंधों की शुरुआत 1968 में हुई थी। भारत ने 1968 में भूटान की राजधानी थिम्फू में विशेष कार्यालय की स्थापना की थी। इससे पहले भूटान के साथ भारतीय राजनयिक संबंधों का प्रबंधन सिक्किम में भारतीय राजनीतिक अफसर द्वारा किया जाता था।
भारत-भूटान संबंधों का नियमन मैत्री व सहयोग संधि के द्वारा किया जाता है, इस संधि पर दोनों देशों ने 1949 में हस्ताक्षर किये थे। इस संधि को फरवरी, 2007 में संशोधित किया गया था। वर्ष 2018 में भारत-भूटान राजनयिक संबंधों के स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं।
4. विश्व दाल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 फरवरी
10 फरवरी, 2019 को प्रथम दाल दिवस के रूप में मनाया गया है। दालों के महत्व को रेखांकित करने के लिए वर्ष 2016 को अंतर्राष्ट्रीय दालों का वर्ष घोषित किया गया है। दालें पोषण तथा खाद्य सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 फरवरी को विश्व दाल दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया।
दालों का महत्व
दालें पोषण से भरपूर होती हैं, इनमे प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। यह उन क्षेत्रों के लिए विशेष उपयोगी होती हैं जहाँ पर मांस तथा दुग्ध उत्पादों की कमी होती है। दालों में वसा कम होता है जबकि घुलनशील रेशे अधिक होती है। यह कोलेस्ट्रोल तथा ब्लड शुगर को कम करने में काफी उपयोगी हैं। मोटापा कम करने के लिए भी दालें काफी उपयोगी होती हैं।
दालें खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं। यह विश्व की एक बड़ी जनसँख्या का प्रमुख भोजन हैं। दालों की खेती करने वाले किसानों के लिए यह आय का महत्वपूर्ण स्त्रोत है।
दालों से जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। दालों के कारण संश्लेषित उर्वरकों के उपयोग में कमी आती है। इससे ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में भी कमी होती है।
5. “लॉ, जस्टिस एंड जुडिशियल पॉवर – जस्टिस पी.एन. भगवतीज एप्रोच” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – मूल चंद शर्मा
हाल ही में मूल चंद शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “लॉ, जस्टिस एंड जुडिशियल पॉवर – जस्टिस पी.एन. भगवतीज एप्रोच” पुस्तक को लांच किया गया। इस पुस्तक को भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई द्वारा लांच किया गया। इस पुस्तक की पहली प्रतिलिपि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गयी है।
इस पुस्तक में 24 निबंध हैं, इन निबंधों में जस्टिस पी.एन. भगवती के न्यायिक कार्यों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों का संकलन है।
जस्टिस पी.एन. भगवती को भारत में जनहित याचिका का जनक कहा जाता है। उन्होंने देश के उच्च न्यायालय को आदर्शवाद तथा सरलता प्रदान की, जहाँ पर पोस्ट कार्ड पर भी दायर की गयी याचिका पर भी विचार किया जाता है।
भारत में जनहित याचिका दायर करने की शुरुआत उन्होंने की, यह न्याय प्राप्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है। जस्टिस पी.एन. भगवती ने पर्यावरण सम्बन्धी मुद्दों के लिए अलग से न्यायालय शुरू करने की परिकल्पना की थी। बाद में यह परिकल्पना राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के रूप में वास्तविकता में तब्दील हुई। जस्टिस पी.एन. भगवती के प्रयासों से ही भारत में जेल सुधारों की शुरुआत हुई।
6. हिमालयन बादल वेधशाला की स्थापना उत्तराखंड के किस जिले में की गयी है?
उत्तर – टिहरी
उत्तराखंड के टिहरी जिले के SRT कैंपस में हिमालयन बादल वेधशाला की स्थापना की गयी है, इसका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र में मौसम पूर्वानुमान तथा बादल फटने के घटनाओं को मॉनिटर करना है, इसके द्वारा बादल फटने के दुर्घटना के कारण होने वाले नुकसान में कमी करना है। यह बादल सम्बन्धी गतिविधियों को मॉनिटर करने के लिए इस प्रकार की दूसरी वेधशाला है।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं काफी आम होती हैं, इससे जान-माल की काफी हानि होती है। हिमालयन बादल वेधशाला ने परीक्षण अवधि के दौरान 6 महीने का डाटा तैयार किया है, परीक्षण अवधि के बाद भविष्य में बादल फटने की घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है।
7. किस देश ने हिंदी को न्यायालयों में तीसरी अधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – संयुक्त अरब अमीरात
अबू धाबी में न्यायालय में हिंदी को तीसरीआधिकारिक भाषा के रूप में शामिल किया गया। इससे पहले अबू धाबी न्यायालय की दो अन्य अधिकारिक भाषाएँ अरबी और अंग्रेजी हैं। हिंदी को अधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने का उद्देश्य न्यायिक पहुँच को बढ़ावा देना है।
हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में हिंदी बोलने वाले लोगों की सहायता करना है, इससे न्याय प्राप्त करने में भाषा की समस्या नहीं आएगी। इससे न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी।
संयुक्त अरब अमीरात की अनुमानित जनसँख्या लगभग 9 मिलियन है, इसमें से 2/3 जनसँख्या विदेशी अप्रवासी हैं। इसमें भारतीय समुदाय की जनसँख्या लगभग 2.6 मिलियन है, जो कि संयुक्त अरब अमीरात की कुल जनसँख्या का लगभग 30% है। भारतीय समुदाय सऊदी अरब में सबसे बड़ा विदेशी समुदाय है।
8. अंतर्राष्ट्रीय तेल व गैस सम्मेलन पेट्रोटेक 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया जा रहा है?
उत्तर – ग्रेटर नॉएडा
11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा में अंतर्राष्ट्रीय तेल व गैस सम्मेलन पेट्रोटेक 2019 का उद्घाटन किया। यह इवेंट तीन दिन तक चलेगा। इसका आयोजन केन्द्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस इवेंट में भारत के तेल व गैस सेक्टर में बाज़ार तथा निवेशक मैत्रीपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित किया जायेगा। इस इवेंट में 70 देशों से 7000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
9. किस देश के राष्ट्रपति को अफ्रीकी संघ का अध्यक्ष चुना गया है?
उत्तर – मिस्र
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को अफ्रीकी संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन से  इथियोपिया में अफ्रीकी संघ के शिखर सम्मेलन में अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें पहले रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष थे। मिस्र के राष्ट्रपति महाद्वीप में सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने पर फोकस कर सकते हैं। 2002 में अफ्रीकी संघ की स्थापना के बाद मिस्र को पहली बार अध्यक्ष पद प्राप्त हुआ है। अफ्रीकी संघ एक महाद्वीपीय संघ है, इसमें अफ्रीका के 55 देश शामिल हैं। इसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों के बीच एकता को मज़बूत करना है।
10. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा डिक्कीबंदी स्टेडियम किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – मेघालय
मेघालय सरकार ने डिक्कीबंदी स्टेडियम का नाम बदलकर पी.ए. संगमा के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। पी. ए. संगमा पूर्व लोक सभा स्पीकर तथा मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री थे। वे तुरा लोक सभा सीट से कई बार सांसद चुने गये। के. संगमा तथा जेम्स संगमा उनके पुत्र हैं।

Advertisement

19 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 फरवरी, 2019”

  1. Mo vilal says:

    Super

  2. Mo vilal says:

    Super

  3. Mo vilal says:

    Super

  4. Navneet says:

    Great and good infromational blog… totally loved it..

  5. Navneet says:

    Great and good infromational blog… totally loved it..

  6. Navneet says:

    Great and good infromational blog… totally loved it..

  7. rajvir says:

    thx info ke liye

  8. rajvir says:

    thx info ke liye

  9. rajvir says:

    thx info ke liye

  10. kapil kumar meena says:

    thanxs

  11. kapil kumar meena says:

    thanxs

  12. kapil kumar meena says:

    thanxs

  13. kapil kumar meena says:

    thxs #

  14. kapil kumar meena says:

    thxs #

  15. kapil kumar meena says:

    thxs #

  16. kapil kumar meena says:

    mast qusins

  17. kapil kumar meena says:

    mast qusins

  18. kapil kumar meena says:

    mast qusins

  19. Abhishek Kumar says:

    Totally awesome gk questions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *