हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 फरवरी, 2019

1. CREDAI YouthCon-19 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
13 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CREDAI यूथकॉन-19 में लगभग 3,000 युवा रियल एस्टेट डेवलपर्स को संबोधित किया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन CREDAI (Confederation of Real Estate Developers’ Association of India) द्वारा किया गया। इस वार्षिक सम्मेलन युवा रियल एस्टेट डेवलपर्स को भी भाग लेने का मौका मिला। CREDAI में देश के 200 से अधिक शहरों से रियल एस्टेट के प्रतिनिधि शामिल हैं।
2. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 13 फरवरी
13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मनोरंजन, सूचना तथा संचार माध्यम के रूप में रेडियो के महत्व को रेखांकित करना है। इस अवसर पर यूनेस्को प्रसारकों, संगठनों तथा समुदायों के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता है। इस वर्ष विश्व रेडियो दिवस की थीम “वार्ता, सहिष्णुता तथा शान्ति” है।
रेडियो मनोरंजन, सूचना तथा संचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, यह सूचना के माध्यम के रूप में लोगों के सशक्तिकरण का कार्य भी करता है।
यूनेस्को ने 2011 में 36वीं महासभा में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। बाद में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। इसी दिन 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो ने पहला कॉल साइन ट्रांसमिट किया था। पहली बार विश्व रेडियो दिवस को 2012 में मनाया गया था।
3. विजय बपिनीदु का हाल ही में निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से सम्बंधित थे?
उत्तर – तेलुगु
विजय बपिनीदु तेलुगु फिल्म निर्देशक-निर्माता थे। हाल ही में उनका निधन 12 फरवरी, 2019 को तेलंगाना के हैदराबाद में हुआ। उन्हें “गैंग लीडर”, “खिलाडी नंबर 786”, “मघधीरूडू” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रोपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) पर प्रतिबन्ध लगाया?
उत्तर – झारखण्ड
झारखण्ड सरकार ने पोपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (PFI) पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। यह प्रतिबन्ध PFI पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों तथा आतंकी समूहों से सम्बन्ध के कारण लगाया गया है। PFI पर आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1908 के तहत प्रतिबन्ध लगाया गया है। झारखण्ड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार PFI सामाजिक बंटवारे, भारत विरोधी गतिविधियों तथा ISIS के साथ संपर्क जैसे गंभीर अपराधों में संलग्न है।
5. हाल ही में “तोपची” अभ्यास 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – नासिक (महाराष्ट्र)
भारतीय सेना ने 12 फरवरी, 2019 को अपनी शस्त्र क्षमता का प्रदर्शन “तोपची अभ्यास” में किया। इस अभ्यास में थल सेना ने अल्ट्रा लाइट होवित्ज़र तोप तथा स्वाथि राडार को प्रदर्शित किया। इस अभ्यास का आयोजन नासिक के निकट देओलाली कैंप में किया गया।
“तोपची” अभ्यास 2019
इस प्रदर्शनी में राकेट, मिसाइल निगरानी उपकरण, राडार, रिमोटली पायलटिड एयरक्राफ्ट तथा तोप को शामिल किया गया था। इस इवेंट में लेफ्टिनेंट जनरल वाई.वी.के मोहन, डिफेन्स सर्विस स्टाफ कॉलेज के कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल आर. एस. सलारिया, स्कूल ऑफ़ आर्टिलरी एंड कर्नल कमांडेंट रेजिमेंट ऑफ़ आर्टिलरी तथा अन्य सैन्य अधिकारी शरीक हुए।
M777 होवित्ज़र तोप
M777 155 mm, 39 कैलिबर की तोप है, इसका निर्माण BAE Systems नामक कंपनी द्वारा किया गया है। यह तोप काफी छोटी व हलकी है, यह टाइटेनियम और अलुमिनियम मिश्र धातु से बनी है। इसका वज़न केवल 4 टन है। इसकी फायरिंग रेंज लगभग 24 किलोमीटर है।
इस तोप में 155 mm का सभी प्रकार का गोला बारूद उपयोग किया जा सकता है। भारतीय सेना में होवित्ज़र तोप के शामिल होने से सेना की क्षमता में वृद्धि होगी। इस तोप को अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में उपयोग किया जायेगा। इस तोप का इस्तेमाल अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं पहले से कर रही हैं।
स्वाथी राडार
स्वाथी हथियार खोजी राडार भारत द्वारा निर्मित स्वदेशी राडार है। यह राडार दुश्मन देश के राकेट के आने का पता लगा सकता है। इसका निर्माण रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) ने किया है।
6. पहले LAWASIA मानवाधिकार सम्मेलन 2019 का आयोजन किस स्थान पर किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
LAWASIA द्वारा बार एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के साथ मिलकर पहले LAWASIA मानवाधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन 9-10 फरवरी, 2019 के दौरान किया गया।
इस सम्मेलन में वकीलों तथा अन्य सम्बंधित प्रोफेशनल सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस सम्मेलन की थीम “स्टेट पॉवर, बिज़नेस एंड ह्यूमन राइट्स : कंटेम्पररी चैलेंजज” थी। इस सम्मेलन में एशिया प्रशांत क्षेत्र में मानवाधिकार से सम्बंधित निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की गयी
• लिंगभेद तथा मानवाधिकार
• नयी तकनीकें, प्राइवेसी तथा सामूहिक निगरानी
• मानवाधिकार वकीलों के चुनौतियाँ तथा अनुभव
• हिंसात्मक पुलिसिंग तथा मानवाधिकार
• डिजिटल युग में प्रेस की स्वतंत्रता
• सीमा आर-पार प्रवास तथा संघर्स
• जलवायु परिवर्तन, जल संघर्ष तथा मानवाधिकार
• व्यापार तथा मानवाधिकार
LAWASIA
LAWASIA एक क्षेत्रीय संगठन है, इसमें वकील, न्यायधीश तथा न्यायविद शामिल हैं। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में कानून से सम्बंधित व्यवसाय के हितों तथा समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करता है। LAWASIA कानूनी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है।
7. भारत ने किस देश के साथ मिलकर समुद्री प्रदूषण को रोकने के लिए पहल शुरू की है?
उत्तर – नॉर्वे
भारत और नॉर्वे ने हाल ही में भारत-नॉर्वे समुद्री प्रदूषण पहल की स्थापना के लिए लैटर और इंटेंट पर हस्ताक्षर किये हैं। इस पत्र पर भारत की ओर से केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा नॉर्वे के विदेश मंत्रालय ने हस्ताक्षर किये हैं।
भारत-नॉर्वे समुद्री प्रदूषण पहल
नॉर्वे की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और नॉर्वे ने भारत-नॉर्वे महासागर वार्ता की स्थापना करते हुए महासागरों पर कार्य करने के लिए सहमती प्रकट की थी। दोनों देशों की सरकारों ने स्वच्छ व स्वस्थ महासागर के लिए अपने अनुभवों को साझा करने, महासागरीय संसाधनों के सतत उपयोग तथा नीली अर्थव्यवस्था के विकास करने के लिए सहमती प्रकट की थी।
भारत-नॉर्वे समुद्री प्रदूषण पहल पहला संयुक्त अभियान है, इसका द्वारा समुद्री प्रदूषण को कम करने का कार्य किया जायेगा। समुद्री प्रदूषण सबसे प्रमुख पर्यावरणीय समस्याओं में से एक है। भारत-नॉर्वे प्रदूषण पहल स्थानीय सरकारों को सतत कचरा प्रबंधन तकनीक, समुद्री प्रदूषण के स्त्रोत के सन्दर्भ में सूचना एकत्रीकरण तथा विश्लेषण व निजी सेक्टर के निवेश को बढ़ावा देने के लिए सहयोग देगा।
इस पहल द्वारा बाच को साफ रखने के कार्य में भी सहयोग दिया जाएगा। एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्लास्टिक कचरे का उपयोग सीमेंट उत्पादन में इंधन के प्रतिस्थानापन के रूप में किया जाएगा।
8. हाल ही में एर्न्स्ट एंड यंग इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द इयर 2018 किसे चुना गया?
उत्तर – सिद्धार्थ लाल
हाल ही में आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ सिद्धार्थ लाल को एर्न्स्ट एंड यंग इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर 2018 के लिए चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार कंपनी के रॉयल एनफील्ड ब्रांड को पुनर्जीवित करने के लिए दिया गया है। सिद्धार्थ लाल अब 6-8 जून, 2019 के दौरान मोंटे कार्लो में एर्न्स्ट एंड यंग वर्ल्ड इंटरप्रेन्योर ऑफ़ द ईयर में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके अलावा विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
9. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 2019 किन तिथियों के दौरान मनाया जा रहा है?
उत्तर – 12-18 फरवरी, 2019
राष्ट्रीय उत्पादक परिषद् ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह की शुरुआत की। राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह का आयोजन 12-18 फरवरी, 2019 के दौरान मनाया जा रहा है। 12 फरवरी, 2019 को राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय उत्पादक सप्ताह की थीम “Circular Economy for Productivity & Sustainability” है।
10. हाल ही में किस राज्य ने उद्यमियों के लिए ऑनलाइन क्लीयरेंस मैकेनिज्म लांच किया?
उत्तर – केरल
केरल ने हाल ही में उद्यमियों के लिए के-स्विफ्ट(केरल सिंगल विंडो इंटरफ़ेस फॉर फ़ास्ट, ट्रांसपेरेंट क्लीयरेंस) लांच किया। इसका उद्देश्य राज्य को निवेश के लिए अग्रणी राज्य बनाना है। के-स्विफ्ट के द्वारा उद्यम शुरू करने के लिए विभिन्न विभागों व एजेंसियों से क्लीयरेंस प्राप्त करने में आसानी होगी। उद्यमियों द्वारा किये गये आवेदन को 30 दिन के भीतर क्लीयरेंस दी जायेगी।

Advertisement

11 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 14 फरवरी, 2019”

  1. Chandan pal says:

    So nice

  2. Chandan pal says:

    So nice

  3. Chandan pal says:

    So nice

  4. Suraj kumar says:

    Good

  5. Suraj kumar says:

    Good

  6. Poonam singh says:

    Nice

  7. Poonam singh says:

    Nice

  8. Suman says:

    Very nice

  9. Suman says:

    Very nice

  10. Kuldeep singh says:

    Nice

  11. Kuldeep singh says:

    Nice

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *