हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24-25 फरवरी, 2019

1. इकोनॉमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिज़नेस समिट 2019 का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इकोनॉमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिज़नेस समिट 2019 के पांचवें संस्करण को संबोधित किया। इस दो दिवसीय शिखर सम्मलेन में बिज़नेस लीडर्स तथा टेक्नोलॉजी से जुड़े उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस शिखर सम्मेलन में AirBnB के सह-संस्थापक नाथन ब्लेशार्जिक, टेस्ला के सह-संस्थापक मार्टिन एबरहार्ड, किटीहॉक के सीईओ सेबेस्टियन थ्रून जैसे बड़े बिज़नस लीडर्स ने हिस्सा लिया।
2. आतंकी फंडिंग रोकने में असफल रहने के कारण किस देश को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) ने ग्रे लिस्ट में ही रखने का निर्णय लिया है?
उत्तर – पाकिस्तान
आतंकी फंडिंग रोकने में असफल रहने के कारण पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स (FATF) ने ग्रे लिस्ट में ही रखने का निर्णय लिया है। हालांकि भारत ने पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट में रखने के लिए दबाव डाला था। यह निर्णय हाल ही में पेरिस में FATF की बैठक में लिया गया। FATF ने कहा है कि पाकिस्तान ने धन शोधन तथा आतंक के वित्तपोषण में सीमित प्रगति की है। पाकिस्तान को अक्टूबर, 2019 तक FATF के सदस्यों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा अन्यथा पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है।
3. हाल ही में नागालैंड का पहला लोकायुक्त किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – जस्टिस उमा नाथ सिंह
मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस उमा नाथ सिंह को नागालैंड का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। वे पांच वर्ष अथवा 70 की आयु पूर्ण होने तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्हें राजभवन में राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने शपथ दिलाई। लोकायुक्त राज्यों में भ्रष्टाचार रोधी लोकपाल होता है। एक बार नियुक्ति किये जाने के पश्चात् लोकायुक्त को पद से ख़ारिज नहीं किया जा सकता और न ही सरकार द्वारा उसका स्थानांतरण किया जा सकता है। लोकायुक्त को राज्य विधानसभा द्वारा महाभियोग से हटाया जा सकता है। महाराष्ट्र ने सबसे पहले 1971 में लोकायुक्त तथा उपयुक्त अधिनियम के द्वारा लोकायुक्त की शुरुआत की थी। इसके बाद अन्य राज्यों ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु तथा दिल्ली ने भी अनुसरण किया।
4. सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किस IIT ने ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट से समझौता किया है?
उत्तर – IIT मद्रास
IIT मद्रास ने हाल ही में सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट से समझौता किया है। इस समझौते के उद्देश्य फिजिशियन, वैज्ञानिक, जैव विज्ञानिक, इंजिनियर तथा डाटा साइंटिस्ट को एकत्रित करके मातृत्व तथा बाल स्वास्थ्य की सार्वजनिक समस्याओं का समाधान करना है। इसका उद्देश्य असामान्य गर्भावस्था परिणाम, पर्यावरणीय प्रदूषण का मातृत्व व बाल विकास प्रभाव का अध्ययन करना है। ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट बायोटेक्नोलॉजी विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान है।
5. हाल ही में कोडी रामकृष्ण का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के निर्देशक थे?
उत्तर –तेलुगु सिनेमा
कोडी रामकृष्ण तेलुगु सिनेमा में निर्देशक थे, हाल ही में उनका निधन हैदराबाद में हुआ। उन्होंने तेलुगु सिनेमा में VFX के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में इस प्रकार हैं : गुडाचारी नंबर 1, मुद्दुला कृष्णैया, रिक्षवोदु इत्यादि।
6. हाल ही में किस समाचार एजेंसी ने विश्व की पहली महिला AI न्यूज़ एंकर “शिन शाओमिंग” को लांच किया?
उत्तर – शिन्हुआ
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने हाल में विश्व की पहली महिला AI न्यूज़ एंकर “शिन शाओमिंग” को लांच किया। इस AI न्यूज़ एंकर का विकास शिन्हुआ ने सोगु सर्च इंजन कंपनी के साथ मिलकर किया है। इससे पहले शिन्हुआ ने कुई हाओ नामक पुरुष AI न्यूज़ एंकर को लांच किया था।
7. हाल ही में फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड किसने जीता?
उत्तर – दिव्या कर्नाड
अशोका विश्वविद्यालय की पर्यावरण अध्ययन की सहायक प्रोफेसर डॉ. दिव्या कर्नाड ने फ्यूचर फॉर नेचर 2019 अवार्ड जीता। उन्हें यह पुरस्कार समुद्री संरक्षण पर उनके कार्य के लिए दिया जा रहा है।
अन्य विजेता
ग्लोबल फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड 2019 के विजेता हैं : फर्नांडा अब्रा (ब्राज़ील) तथा ओलिविएर न्सेंगिमाना (रवांडा) हैं।
डॉ. दिव्या कर्नाड के इन सीजन फिश प्रोजेक्ट के कारण भारत में कोरोमंडल तट पर विलुप्तप्राय शार्क मछली के शिकार में कमी आई है। डॉ. दिव्या कर्नाड ने अमेरिका के रटगर्स विश्वविद्यालय से भूगोल में पीएचडी की है। उन्होंने वन्यजीव जैवविज्ञान व संरक्षण में मास्टर्स की डिग्री राष्ट्रीय जैवविज्ञान केंद्र, वन्यजीव अध्ययन केंद्र तथा भारतीय वन्यजीव संरक्षण सोसाइटी द्वारा चलाये जा रहे पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम से प्राप्त की।
फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड
फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड “फ्यूचर फॉर नेचर फाउंडेशन” द्वारा प्रदान किया जाता है, यह पुरस्कार वन्य जीवों तथा पौधों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य है :
• वन्यजीवों तथा पौधों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना तथा उन्हें फंडिंग प्रदान करना।
• पुरस्कार विजेताओं को उनके कार्य को जारी रखने के लिए प्रेरित करना।
• विजेताओं के लिए फंडिंग उपलब्ध करवाना।
8. हाल ही में किस देश ने वेलायत 97 नामक युद्ध अभ्यास का आयोजन किया?
उत्तर – ईरान
ईरान खाड़ी तथा हिन्द महासागर में वैश्विक संवेदनशील मार्ग में तीन दिवसीय वेलायत 97 नामक नौसैनिक ड्रिल का आयोजन करेगा।
मुख्य विशेषताएं
• इस तीन दिवसीय ड्रिल का आयोजन होरमुज़ जलडमरूमध्य, मकरन तट, ओमान सागर तथा हिन्द महासागर के उत्तरी क्षेत्र में 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में किया जायेगा।
• इस नौसैनिक ड्रिल का उद्देश्य नौसेना के उपकरण, हथियार लांच करने तथा युद्ध के लिए नौसैनिकों की तैयारी का जायजा लेना है।
• इस तीन दिवसीय ड्रिल में ईरान की पनडुब्बी, युद्धपोत, हेलिकॉप्टर तथा ड्रोन का प्रदर्शन किया जायेगा।
• इस ड्रिल के दौरान वेसल से मिसाइलें भी दागी जायेंगी।
क्या इस ड्रिल से तनाव में वृद्धि होगी?
होरमुज़ जलडमरूमध्य एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय परिवहन मार्ग है। इस मार्ग के अक्सर अमेरिकी सेनाएं गुज़रती हैं। इस क्षेत्र में पहले भी अमेरिकी तथा ईरानी सेनाओं में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हुई हैं। ईरान का सैन्य प्रदर्शन एक ऐसे समय में हो रहा है जब ईरान के प्रमुख क्षेत्रीय प्रतिद्वंदी सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर 2015 के नाभिकीय सौदे से स्वयं के अलग और ईरान पर प्रतिबन्ध लगा दिए।
9. स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का एम्बेसडर किसे बनाया गया है?
उत्तर – करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर खान को स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का एम्बेसडर का चुना गया। स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया तथा नेटवर्क 18 द्वारा लांच किया गया है।
स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान
• स्वस्थ इम्युनाइज्ड इंडिया अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रतिरक्षण के बारे में जागरूक करवाना है।
• इस अभियान के बारे में लोगों में टीकाकरण के सम्बन्ध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जायेगा।
• इस अभियान के द्वारा टीकाकरण के लाभ, इसके महत्व तथा देश में टीकाकरण की पहुँच को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जाएगा।
• इस अभियान के द्वारा सरकार के टीकाकरण के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।
महत्व
टीकाकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के कारण भारत में पोलियो तथा चेचक को समाप्त करने में सफलता मिली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व भर में प्रतिरक्षण के कारण प्रति वर्ष 2-3 मिलियन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। भारत में बिना टीका लगाए गये बच्चों की संख्या विश्व में सर्वाधिक 56% है। भारत में लोगों में टीकाकरण से सम्बंधित कई भ्रांतियों के कारण पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्यों को अभी तक प्राप्त नहीं किया जा सका है।
10. कर के मामले में मुकद्दमेबाज़ी को रोकने के लिए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने किसकी अध्यक्षता में पैनल का गठन किया है?
उत्तर –संजीव शर्मा
हाल ही में केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने कर से सम्बंधित मुकद्दमेबाजी को कम करने के लिए आयकर आयुक्त संजीव शर्मा की अध्यक्षता में एक चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति मार्च 2019 के मध्य तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

Advertisement

14 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 24-25 फरवरी, 2019”

  1. Dheeraj sikarwar says:

    Nice

  2. Abhishek says:

    Cool

  3. Ajay singh says:

    Good bro

  4. Rahul Kumar Yadav says:

    Interesting

  5. Rahul Kumar Yadav says:

    Nice

  6. Anusingh says:

    Nice

  7. avadhesh singh naruka says:

    Nice

  8. PRINCE KUMAR says:

    very nice

  9. Bharti Rawat says:

    very nice

  10. Neha Kri verma says:

    Good

  11. Ankit yadav says:

    Good job

  12. Sanuj says:

    Nice sir
    Good

  13. Vikas says:

    Nice Google friends and which makes this question

  14. RAKSHANDA BADOLE says:

    NICE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *