हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 फरवरी, 2019

1. सम्प्रीती 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किन दो देशों के बीच किया जायेगा?
उत्तर – भारत और बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच 2 से 15 मार्च, 2019 के बीच “सम्प्रीती” युद्ध अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। यह युद्ध अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग का हिस्सा है। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की दृष्टि से यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है। इसका आयोजन बांग्लादेश के तंगेल में किया जायेगा। गौरतलब है कि यह दोनों देशों के बीच सैन्य अभ्यास का आठवां संस्करण है।
इस सैन्य अभ्यास के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :
• दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर-ओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना।
• सैन्य सहयोग को मज़बूत बनाना।
• आतंकवाद का सामना करने के लिए अभ्यास।
• आपसी समझ को मज़बूत करना।
• दोनों देशों की सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग।
2. नाइजीरिया का नया राष्ट्रपति किसे चुना गया?
उत्तर – मुहम्मदु बुहारी
मुहम्मदु बुहारी को पुनः नाइजीरिया का राष्ट्रपति चुना गया, उनका कार्यकाल चार वर्ष का होगा। राष्ट्रपति चुनाव में मुहम्मदु बुहारी ने पूर्व उपराष्ट्रपति अतिकु अबूबकर को पराजित किया। उन्होंने 4 मिलियन वोट से अपने मुख्य प्रतिद्वंदी को पराजित किया। मुहम्मदु बुहारी आल प्रोग्रेसिव कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं।
3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्रणाम आयोग की स्थापना की?
उत्तर – असम सरकार
असम के मुख्यमंत्री सर्बनंद सोनोवाल ने हाल ही में प्रणाम आयोग की घोषणा की, यह घोषणा प्रणाम (Parents Responsibility and norms for Accountability and Monitoring) बिल के तहत की गयी है।
प्रणाम बिल
• इस बिल के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को अपने अभिभावकों तथा अविवाहित दिव्यांग भाई-बहनों की देखभाल करनी होगी जिनके पास स्वयं की आय का कोई स्त्रोत नहीं है।
• इस बिल के अनुसार यदि किसी सरकारी कर्मचारी के सम्बन्ध में माता-पिता अता दिव्यांग भाई-बहनों की देखभाल न किये जाने की शिकायत मिलती है तो उस कर्मचारी के वेतन का 10 अथवा 15% हिस्सा काटकर उसके माता-पिता अथवा दिव्यांग भाई-बहनों को दिया जायेगा।
• असम सरकार इस योजना को निजी कर्मचारियों तथा केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर भी लागू करने पर विचार कर रही है।
इस बिल का उद्देश्य सरकार द्वारा वृद्ध माता-पिता तथा दिव्यांग भाई-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है तथा उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह देश में इस प्रकार का पहला बिल है।
4. अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में चार गेंदों में चार विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज़ कौन बना?
उत्तर – रशीद खान
अफ़ग़ानिस्तान के लेग स्पिनर रशीद खान ने आयरलैंड के विरुद्ध लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लिए, वे टी-20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज़ बने। वे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज़ हैं।
5. हाल ही में किस राज्य ने बंदरों को वर्मिन घोषित किया?
उत्तर –हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में बंदरों को वर्मिन घोषित किया। यह घोषणा 11 जिलों की 91 तहसीलों व उप-तहसीलों के लिए की गयी है। इसका मुख्य कारण बंदरों द्वारा फसलों व लोगों को नुकसान पहुँचाना है। वर्मिन घोषित किये जानेके बाद बड़े स्तर पर बंदरों का शिकार किया जा सकता है।
6. राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव में प्रथम स्थान किसने प्राप्त किया?
उत्तर – श्वेता उम्रे (महाराष्ट्र)
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा संसद उत्सव के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की श्वेता उम्रे पहले स्थान पर रहीं। जबकि कर्नाटक की अन्जनाक्षी एम. एस. दूसरे स्थान तथा बिहार की ममता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। इस उत्सव का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेहरु युवा केंद्र संगठन के साथ मिलकर किया गया।
7. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा तितानवाला म्यूजियम किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – राजस्थान
हाल ही में केन्द्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी ने राजस्थान के बगरू में तितानवाला म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में छिपा समुदाय की हैण्ड-ब्लाक प्रिंटिंग का प्रदर्शन किया गया है। बगरू हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग राजस्थान के दूरस्थ स्थानों में छिपा समुदाय द्वारा प्राकृतिक रंगों से चित्रण की कला है।
8. विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2019 की थीम किया है?
उत्तर – यदि आप शान्ति चाहते हैं तो सामाजिक न्याय के लिए कार्य कीजिये
20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य निर्धनता, बेरोज़गारी तथा परित्याग की समस्या का सामना करना है। इस वर्ष विश्व सामाजिक न्याय की थीम “यदि आप शान्ति चाहते हैं तो सामाजिक न्याय के लिए कार्य कीजिये” है।
सामाजिक न्याय के लिए लैंगिक समानता, सामाजिक सुरक्षा तथा प्रवासियों के अधिकारों की सुरक्षा की जानी आवश्यक है। सामाजिक न्याय तभी सुनिश्चित हो सकता है जब लोगों को लिंग, आयु, नस्ल, धर्म अथवा संस्कृति के कारण समस्याओं का सामना न करना पड़े।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवम्बर, 2007 को 20 फरवरी को प्रतिवर्ष विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाये जाने को मंज़ूरी दी। पहली बार 2009 में विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया।
9. किस कंपनी ने 4G/LTE तथा 5G NR मॉडेम के लिए भारत के पहले स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण किया?
उत्तर – सिग्नल चिप
हाल ही में बंगलुरु बेस्ड सेमीकंडक्टर कंपनी “सिग्नल चिप” ने 4G/LTE तथा 5G NR मॉडेम के लिए भारत के पहले स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण किया है। SCBM34XX तथा SCRF34XX/45XX चिप श्रृंखला का कोड नाम “अगुम्बे” रखा गया है। इन चिप्स का निर्माण करने के लिए सिग्नल चिप ने आठ वर्षों तक शोधकार्य किया। RF सेक्शन सभी LTE/5G-NR बैंड को 6GHz तक कवर करते हैं।
10. किस देश ने टी-20 क्रिकेट में उच्चतम स्कोर बनाया?
उत्तर –अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के विरुद्ध विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
मुख्य बिंदु
• देहरादून में खेले गये इस मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाये।
• अफ़ग़ानिस्तान की ओर से हजरतुल्लाह ज़जई ने मात्र 62 गेंदों में 162 रनों की शानदार पारी खेली, यह अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इस पारी में उन्होंने 16 छक्के तथा 11 चौके लगाए।
• अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने नाम है, उन्होंने ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध 172 रन बनाये थे।
• इस मैच में हजरतुल्लाह ज़जई तथा उस्मान गनी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 236 रनों की साझेदारी की।
• जवाब ने आयरलैंड की पारी 194/6 पर ही सिमट गयी।
• इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, ऑस्ट्रेलिया ने 2016 में यह रिकॉर्ड श्रीलंका के विरुद्ध बनाया था।

Advertisement

15 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 28 फरवरी, 2019”

  1. Dilip kumar says:

    Nice

  2. Ravindra says:

    Super

  3. Md Shadab says:

    Nice sir ji

  4. rekha panwar says:

    Nice
    Thanx

  5. Ashu shaym says:

    Very Nice

  6. anjna says:

    very nice

  7. Abhay Kumar says:

    Nice work

  8. siddharth sharma says:

    fantastic

  9. Vimlesh tiwari says:

    Nice

  10. anil kumar says:

    nice sir

  11. Pankaj kumar says:

    Thank sir g

  12. Gopal singh says:

    Good

  13. ramavtar rajput says:

    Thank sir

  14. satyam ranta says:

    nice sir ji

  15. Rajni says:

    Thank Sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *