हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 मार्च, 2019
1. हाल ही में मरयूर गुड़ को GI टैग प्रदान किया गया, यह गुड़ किस राज्य से सम्बंधित है?
उत्तर – केरल
केरल के इडुक्की जिले की मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया। मरयूर गुड़ का निर्माण पारंपरिक विधि द्वारा किया जाता है। वर्तमान में किसानों को मरयूर गुड़ के लिए प्रति किलो 45 से 47 रुपये का दाम मिलता है, परन्तु इसकी अपेक्षित कीमत 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम है। कई क्षेत्रों में मरयूर किस्म की नकली गुड़ भी बड़े पैमाने पर बेची जाती है, जिसके कारण वास्तविक मरयूर गुड़ की कीमत भी कम ही रह जाती है। मरयूर गुड़ को GI टैग मिलने के बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक मरयूर गुड़ मिलेगी और किसानों को इसका अच्छा दाम भी मिलेगा।
विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)
GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं।
2. किस भारतीय को विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य वैज्ञानिक नियुक्त किया गया?
उत्तर – डॉ सौम्या स्वामीनाथन
डॉ. सौम्या स्वामीनाथन को विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्य वैज्ञानिक नियुक्त किया गया। इससे पहले वे WHO के कार्यक्रमों की महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहीं थीं।
3. हाल ही किस भारतीय संगठन ने युद्धकालीन दवाएं विकसित की?
उत्तर – DRDO
रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन ने हाल ही में युद्धकालीन दवाओं की श्रृंखला तैयार की है। इन दवाओं की सहायता से “गोल्डन ऑवर” को तब तक बढ़ाया जा सकता है जब तक सैनिक अस्पताल में नहीं पहुँच जाता। इन दवाओं की सहायता से पुलवामा जैसे आतंकी हमले में मृतकों की संख्या में कमी आएगी।
युद्धकालीन दवाएं
• इन दवाओं में बहते हुए घाव को रोकने के लिए, अत्याधिक शोषक पट्टी, ग्लिसरीनेटिड सेलाइन इत्यादि शामिल है, यह दवाएं जंगल अथवा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में युद्ध के समय अथवा आतंकी हमले के समय जवानों के जीवन की रक्षा में उपयोग सिद्ध होंगीं।
• इन दवाओं से यह सुनिश्चित होगा कि युद्ध क्षेत्र से अस्पताल ले जाते समय जवानों का अधिक खून नही बहेगा।
• ग्लिसरीनेटिड सेलाइन एक किस्म का इंट्रावीनस फ्लूइड है, यह -18 डिग्री सेल्सियस तक नहीं जमता, यह ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भीषण दुर्घटना के मामलों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगा।
• ग्लिसरीनेटिड सेलाइन जीवन बचाने के लिए बेहद उपयोगी है, इससे चिकित्सकों को घायल व्यक्ति के उपचार के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा ।
इन दवाओं की सहायता से युद्ध अथवा आतंकी हमले के समय में जवानों के जीवन की रक्षा की जा सकेगी तथा नुकसान को न्यूनतम किया जा सकेगा।
4. कविन्द्र सिंह बिष्ट का सम्बन्ध किस खेल से है?
उत्तर – बॉक्सिंग
38वीं जीबी बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन फ़िनलैंड के हेलसिंकी में किया गया। इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले भारतीय मुक्केबाजों की सूची निम्नलिखित हैं :
• इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से एकमात्र स्वर्ण पदक कविंदर सिंह बिष्ट ने जीता। उन्होंने 56 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के ही मोहम्मद हुस्सामुद्दीन को पराजित किया।
• मोहम्मद हुस्सामुद्दीन ने इस प्रतियोगिता में 56 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।
• गोविन्द कुमार साहनी ने 49 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।
• शिवा थापा ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।
• दिनेश डागर ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता।
• सचिन सिवाच ने 52 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।
• सुमित सांगवान ने 91 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।
• नवीन कुमार ने +91 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।
भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 1 स्वर्ण, चार रजत तथा तीन कांस्य पदक जीते।
5. फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – मोहम्मद श्ताय्येह
फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने डॉ. मोहम्मद श्ताय्येह को फिलिस्तीन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया। 6 माह पूर्व रमी अल हमदल्लाह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था। डॉ. मोहम्मद श्ताय्येह फतह पार्टी के सदस्य हैं।
6. स्मार्ट इंडिया हैकाथन में किस IIT के छात्रों ने नकली नोटों को पहचानने के लिए समाधान विकसित किया?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर के छात्रों ने नकली नोटों को पहचानने के लिए समाधान विकसित किया, इसके लिए 6 सदस्यीय दल ने इमेज प्रोसेसिंग एप्लीकेशन का विकास किया है। इस एप्लीकेशन को स्मार्टफ़ोन में इनस्टॉल किया जा सकता है। उपभोक्ता करेंसी नोट का चित्र मोबाइल एप्प पर अपलोड करके पता कर सकता है कि नोट असली है अथवा नकली। यह एप्प 25 फीचर्स का अवलोकन करके नोट की प्रमाणिकता निश्चित करेगी। इस एप्प का विकास करने वाले 6 छात्र हैं: T.Y.S.S. संतोष, सत्रिश कुमार रेड्डी, विपुल तोमर, साईं कृष्णा, दृष्टि तुलसी और डी.वी. साईं सूर्य हैं।
7. हाल ही में भारत ने इंटरनेशनल गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2019 में किस श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता?
उत्तर – टीवी सिनेमा स्पॉट
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने इंटरनेशनल गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवार्ड्स 2019 में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। भारत को यह पुरस्कार टीवी सिनेमा स्पॉट श्रेणी में दिया गया।
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के अधीन अतुल्य भारत 2.0 अभियान के तहत प्रचार के लिए बनाये गये विज्ञापनों को पुरस्कार दिए गये, अतुल्य भारत 2.0 के पुरस्कार जीतने वाले विज्ञापन निम्नलिखित हैं :
योगी ऑफ़ द रेसट्रैक
द रीइन्कार्नेशन ऑफ़ मिस्टर एंड मिसेज जोंस
सैंक्चुअरी इन पेरिस
महारानी ऑफ़ मेनहट्टन
द मसाला मास्टर शेफ
गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मल्टी-मीडिया अवार्ड्स
गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म मल्टी-मीडिया अवार्ड्स प्रतिवर्ष पर्यटन से जुड़े हुए सेक्टर में प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार फ़ेडरल एसोसिएशन ऑफ़ जर्मन फिल्म एंड एव प्रोडूसर्स e.V. द्वारा प्रदान किये जाते हैं। यह पुरस्कार विश्व के अग्रणी पर्यटन शो “ITB बर्लिन” में प्रदान किये जायेंगे। यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में देशों, शहरों, क्षेत्रों तथा होटलों को प्रदान किये जाते हैं।
अतुल्य भारत 2.0 अभियान
अतुल्य भारत 2.0 अभियान भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय का अभियान है। इस अभियान के तहत भारत के दर्शनीय स्थलों के विज्ञापनों के द्वारा पर्यटकों को भारत में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस अभियान के तहत योग, वन्यजीवन, भोजन इत्यादि थीम्स पर विज्ञापन तैयार किये जाते हैं। इन विज्ञापनों का प्रसारण विभिन्न देशों में अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, रूसी, जापानी, कोरियाई तथा अरबी भाषाओँ में किया जाता है।
8. 2019 प्रित्ज्कर आर्किटेक्चर प्राइज किसने जीता?
उत्तर – अराता इसोजाकी
जापानी आर्किटेक्ट अराता इसोजाकी ने प्रित्ज्कर प्राइज 2019 जीता। वे इस पुरस्कार को जीतने वाले 46वें व्यक्ति तथा आठवें जापानी आर्किटेक्ट हैं। उन्हें 1 लाख डॉलर की इनामी राशि तथा एक कांस्य पदक भी प्रदान किया जायेगा। उन्हें यह सम्मान फ्रांस के शैटॉ डी वर्सेल्स में मई में प्रदान किया जायेगा।
अराता इसोजाकी के प्रमुख कार्य हैं : लोस एंजेल्स में म्यूजियम ऑफ़ कंटेम्पररी आर्ट, बार्सिलोना में पलाऊ सैंट जोर्डी इनडोर स्पोर्टिंग एरीना, इटली के मिलान में एलियांज टावर, क़तर का नेशनल कन्वेंशन सेंटर, जापान में किताक्युशी की सेंट्रल लाइब्रेरी, ग्रीस में M2 तथा जापान में नारा सेंटेनियल हॉल इत्यादि।
प्रित्ज्कर प्राइज
प्रित्ज्कर प्राइज एक वार्षिक पुरस्कार है, यह पुरस्कार आर्किटेक्ट को बेहतरीन कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की स्थापना शिकागो के प्रित्ज्कर परिवार ने 1979 में हयात फाउंडेशन के द्वारा की थी। इस पुरस्कार को आर्किटेक्चर का नोबेल प्राइज कहा जाता है। इससे पहले भारत के बालकृष्ण दोषी, सिडनी ओपेरा हाउस को डिजाईन करने वाले जोर्न उटज़ोन, ब्राज़ील के ऑस्कर निएमेयेर तथा ब्रिटिश-इराकी डिज़ाइनर जाहा हदीद इस पुरस्कार को जीत चुके हैं।
9. “टाइगर वुमन” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – सिर्शो बन्दोंपध्याय
“टाइगर वुमन” पुस्तक के लेखक सिर्शो बन्दोंपध्याय हैं। सिर्शो बन्दोंपध्याय एक बंगाली उपन्यासकार हैं। इस पुरस्कार का बंगाली से अनुवाद अरुनावा सिन्हा द्वारा किया गया है। यह उपन्यास 1880 के दशक में कलकत्ता में आधारित है।
10. हाल ही में किस भारतीय को यूनिवर्सिटी पीस द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गयी?
उत्तर – वेंकैया नायडू
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पीस ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। यूनिवर्सिटी ऑफ़ पीस ने कहा है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को यह उपाधि कानून के शासन, भारत के सतत विकास तथा लोकतंत्र में उनके योगदान के लिए दी गयी है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू यूनिवर्सिटी ऑफ़ पीस से मानद डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाले पहले भारतीय हैं।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पीस
यूनिवर्सिटी ऑफ़ पीस की स्थापना 1980 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 35/55 को पारित करने के बाद की गयी थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य कैंपस मध्य अमेरिका के कोस्टा रिका नामक देश में स्थित है। यह विश्वविद्यालय शान्तिपूर्व विश्व के निर्माण के लिए शोध, सेवा तथा गुणवत्तापूर्ण अध्यापन पर फोकस करता है।
इस विश्वविद्यालय के द्वारा मानवता को शांति के अध्ययन के लिए एक उच्च शिक्षण संस्थान प्रदान करना है जहाँ पर सहिष्णुता, आपसी समझ तथा शांतिपूर्ण निवास को बढ़ावा देना है।
Thank you Team,
nice sir
Thanks
Nice
good
Very good
Bahut badiya it’s very good and very helpful
Very good