हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 मार्च, 2019

1. हाल ही में इंडोनेशिया की यात्रा करने वाली पहली भारतीय तटरक्षक पोत कौन सी बनीं?
उत्तर – आईएनएस विजित
आईएनएस विजित हाल ही में इंडोनेशिया की यात्रा करने वाले भारतीय तटरक्षक बल की पहली पोत बनीं। आईएनएस विजित हाल ही में इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह गयी थी। इस शिप के कमांडर टी. अनिश थे। इस चार दिवसीय यात्रा का उद्देश्य भारत और इंडोनेशिया के बीच के संबंधों को मजबूत बनाना है।
2. किस IIT ने इसरो के साथ स्पेस टेक्नोलॉजी सेल के लिए समझौता किया है?
उत्तर – IIT रूड़की
IIT रूड़की ने हाल ही में ISRO-IITR स्पेस टेक्नोलॉजी सेल (STC) की स्थापना के लिए इसरो के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस सेल के द्वारा भविष्य में एडवांस्ड रिसर्च के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। इस रिसर्च फैसिलिटी में फैकल्टी सदस्य, विजिटिंग वैज्ञानिक व विशेषज्ञ, प्रशासनिक तथा तकनीकी स्टाफ शामिल है।
3. हाल ही में नमस्ते थाईलैंड फेस्टिवल का आयोजन किस शहर में किया गया है?
उत्तर – नई दिल्ली
हाल ही में नई दिल्ली में नमस्ते थाईलैंड फेस्टिवल के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इसका आयोजन रॉयल थाई एम्बेसी द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत करना था। इस उत्सव में थाईलैंड के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस उत्सव में थाई भोजन तथा कलाकृतियों का प्रदर्शन भी किया गया।
4. हाल ही में लेडीज यूरोपियन टूर (LET) को जीतने वाली सबसे युवा भारतीय महिला कौन बनीं?
उत्तर – दीक्षा डागर
दीक्षा डागर भारतीय गोल्फर हैं, उन्होंने 18 वर्ष की आयु में लेडीज यूरोपियन टूर को जीतकर इतिहास रचा। वे इस खिताब को जीतने वाली सबसे युवा महिला गोल्फर बन गयी हैं। उनसे पहले अदिति अशोक ने भी यह खिताब जीता था।
5. हाल ही में गोवा के नए मुख्यमंत्री कौन बने?
उत्तर –प्रमोद सावंत
भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रमोद सावंत ने गोवा ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल मृदुला सिन्हा द्वारा शपथ दिलाई गयी। प्रमोद सावंत उत्तरी गोवा के संखालिम से विधायक हैं।
उनके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी, MGP तथा GPF से 11 मंत्रियों ने शपथ ली। MGP के दो विधायक सुदिन धवलीकर तथा मनोहर अजगांवकर जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायकों विजय सरदेसाई, विनोद पालेकर तथा जयेश सलगांवकर ने भी शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के मौविन गोदिन्यो, विश्वजीत राणे,मिलिंद नाइक तथा निलेश काब्रल को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। दो स्वतंत्र विधायकों रोहन खौन्ते तथा गोविन्द गावडे ने भी शपथ ग्रहण की। गोवा की इस नई सरकार ने कुल 20 विधायक हैं, इसमें 11 भारतीय जनता पार्टी, तीन GFP, तीन MGP तथा तीन स्वतंत्र विधायक हैं।
हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का निधन हुआ था, उनके निधन के पश्चात् नई सरकार का गठन किया गया है।
6. किस टीम ने हाल ही में इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता?
उत्तर – बेंगलुरु
बेंगलुरु एफ.सी. ने एफ.सी. गोवा को हराकर इंडियन सुपर लीग 2019 का खिताब जीता। फाइनल में बेंगलुरु ने गोवा को 1-0 से हराया। इस मैच में बेंगलुरु की ओर से एकमात्र गोल राहुल भेके ने अतिरिक्त समय में किया। यह बेंगलुरु का पहला ISL खिताब है।
इंडियन सुपर लीग
इंडियन सुपर लीग एक फ्रैंचाइज़ी बेस्ड एसोसिएशन फुटबॉल लीग है। इस लीग में 10 टीमें हिस्सा लेती हैं : एटलेटिको डी कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नयिन, दिल्ली डाइनेमोज, गोवा, जमशेदपुर, केरल ब्लास्टर्स, मुंबई सिटी, नार्थईस्ट यूनाइटेड, पुणे सिटी। इस लीग की स्थापना 21 अक्टूबर, 2013 को की गयी थी। एटलेटिको डी कोलकाता और चेन्नयिन इस लीग को सर्वाधिक 2-2 बार जीत चुकी हैं। इस लीग के पहले सीजन का आयोजन 2014 में किया गया था।
बेंगलुरु एफ.सी.
बेंगलुरु एफ.सी. क्लब एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब है। यह क्लब इंडियन सुपर लीग का सदस्य है। इस क्लब की स्थापना 20 जुलाई, 2013 को की गयी थी। शुरु में इस क्लब ने आई-लीग में हिस्सा लिया। बेंगलुरु एफ.सी. दो फेडरेशन कप ख़िताब तथा एक सुपर कप चैंपियनशिप जीत चुकी है। हाल ही में बेंगलुरु एफ.सी. ने इंडियन सुपर लीग का खिताब जीता है।
7. हाल ही में किस बैंक ने कार्डलेस रोकड़ निकासी की सुविधा लांच की?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में योनो कैश लांच किया, इसके द्वारा बैंक के ग्राहक एटीएम से बिना कार्ड के धन निकासी कर सकते हैं।
कार्डलेस रोकड़ निकासी कैसे काम करती है?
• कार्डलेस रोकड़ निकासी में दो स्तरीय प्रमाणीकरण का उपयोग किया जाता है।
• रोकड़ निकासी के लिए ग्राहक को योनो एप्प के द्वारा 6 अंकीय पिन सेट करना पड़ता है।
• प्रक्रिया शुरू होने के बाद ग्राहक के फ़ोन नंबर पर 6 अंकीय सन्दर्भ कोड भेजा जाता है। इस कोड को योनो कैश पॉइंट पर एंटर करना पड़ता है।
• पिन तथा सन्दर्भ कोड के साथ एटीएम में रोकड़ निकासी का कार्य 30 मिनट के भीतर पूर्ण हो जाना ।
• जिन एटीएम में यह सेवा उपलब्ध हैं उन्हें योनो कैश पॉइंट कहा जाता है।
• कार्डलेस रोकड़ निकासी से डेबिट कार्ड के उपयोग तथा इससे जुड़े हुए कह्त्रों से बचा जा सकता है।
8. हाल ही में किस भारतीय ने विंडहम-कैम्पबेल पुरस्कार जीता?
उत्तर – रघु कर्नाड
भारतीय लेखक रघु कर्नाड ने विंडहम-कैम्पबेल पुरस्कार जीता। उन्होंने यह पुरस्कार अपनी प्रथम पुस्तक के लिए नॉन-फिक्शन श्रेणी में जीता। इस पुरस्कार के विजेता को 1,65,000 डॉलर इनामस्वरुप प्रदान किये जाते हैं। रघु कर्नाड को उनकी पुस्तक “The Farthest Field: An Indian Story of the Second World War” के लिए सम्मानित किया किया जायेगा। विंडहम-कैम्पबेल पुरस्कार के लिए चार अन्य श्रेणियों फिक्शन, नॉन-फिक्शन, नाटक तथा काव्य में आठ लेखकों को प्रदान किया जाता है। कर्नाड इस पुरस्कार को जीतने वाले दूसरे भारतीय हैं। 2016 में जेरी पिंटो को उनके उपन्यास “Em and the Big Hoom” के लिए भी सम्मानित किया गया था। रघु कर्नाड प्रसिद्ध लेखक व ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता गिरीश कर्नाड के पुत्र हैं।
विंडहम-कैम्पबेल पुरस्कार
विंडहम-कैम्पबेल पुरस्कार अमेरिका के येल विश्वविद्यालय में बाईंनेक रेयर बुक एंड मैनुस्क्रिप्ट लाइब्रेरी द्वारा प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना 2013 में की गयी थी। इसकी स्थापना डोनाल्ड विंडहम द्वारा सैंडी कैम्पबेल की स्मृति में किया गया था।
9. SCO के संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जायेगा?
उत्तर – कजाखस्तान
कजाख्स्तान के सारी-अर्का क्षेत्र में SCO के संयुक्त सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जायेगा। आतंकवाद विरोधी अभ्यास के आयोजन का निर्णय उज्बेकिस्तान के ताशकंद में RATS परिषद् की बैठक में लिया गया। इस बैठक में भारत, कजाख्स्तान, चीन, किरगिज़ गणराज्य, पाकिस्तान, रूस, ताजीकिस्तान तथा उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
RATS परिषद्
RATS (क्षेत्रीय आतंकवाद विरोधी ढांचा) शंघाई सहयोग संगठन का स्थायी अंग है, यह आतंकवाद, अलगाववाद तथा उग्रवाद की समस्या को लेकर सदस्य देशों के बीच सहयोग के लिए कार्य करता है। RATS की स्थापना जून, 2004 में की गयी थी। आतंकवाद, सुरक्षा, नशीली दवाओं के व्यापार तथा साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए कार्य करता है।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ)
यह एक राजनीतिक और सुरक्षा समूह है जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने वर्ष 2001 में शंघाई में एक शिखर सम्मेलन में एससीओ की स्थापना की थी। यह 40% से अधिक मानवता एवं वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 20% हिस्से का प्रतिनिधित्व करता हैं। अफगानिस्तान, बेलारूस, ईरान और मंगोलिया वर्तमान में इसके पर्यवेक्षक है। वर्ष 2005 में भारत और पाकिस्तान को इस समूह के पर्यवेक्षकों के तौर पर शामिल किया गया था. दोनों देशों को वर्ष 2017 में पूर्ण सदस्य बनाया गया।
10. किस राज्य के निर्वाचन विभाग ने “i-help” पहल की शुरुआत की?
उत्तर – असम
हाल ही में असम के मुख्य चुनाव आयुक्त मुकेश साहू ने “i-help” नामक डिजिटल निर्वाचन साक्षरता अभियान की शुरुआत की। इस अभियान को लोकसभा चुनावों के मध्यनजर रखते हुए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य चुनावों में अधिक-अधिक लोगों को हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान को SVEEP (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के तहत लांच किया गया है।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 मार्च, 2019”

  1. Dinesh says:

    Very most

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *