हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 मार्च, 2019

1. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 22 मार्च
22 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जल के महत्त्व पर प्रकाश डालना है। इस वर्ष विश्व जल दिवस की थीम “लीविंग नो वन बिहाइंड” है। थीम का चयन संयुक्त राष्ट्र-जल द्वारा किया जाता है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य सीमान्त समूहों के साथ होने वाले भेदभावपूर्ण व्यवहार को समाप्त करना है और उन्हें भी स्वच्छ व सुरक्षित जल उपलब्ध करवाना है।
इस दिवस के द्वारा ताज़े जल के स्त्रोतों के सतत प्रबंधन पर बल दिया जाता है। इस दिवस भी विभिन्न किस्म के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
सर्वप्रथम 1992 में एजेंडा 21 में इस दिवस का प्रस्ताव रखा गया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर, 1992 में प्रस्ताव संख्या A/RES/47/193 के द्वारा 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मानाने का निर्णय लिया। इसके पश्चात् 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस को मनाया गया।
2. हाल ही में किस देश ने अपनी राजधानी का नाम बदलकर नूरसुल्तान कर दिया?
उत्तर – कजाखस्तान
कजाखस्तान ने हाल ही में राजधानी अस्ताना का नाम पूर्व राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव के नाम पर “नूरसुल्तान” कर दिया है। इसकी घोषणा हाल ही में नए राष्ट्रपति कैसिम जोमार्त तोकायेव ने की। इस नाम परिवर्तन को कजाखस्तान की संसद ने मंज़ूरी दे दी है। हाल ही में नूरसुल्तान नज़रबायेव ने कजाखस्तान के राष्ट्रपति के पद से तीस वर्ष बाद बाद इस्तीफ़ा दिया था।
नूरसुल्तान नज़रबायेव
नूरसुल्तान नज़रबायेव कजाखस्तान के पहले राष्ट्रपति हैं। वे 24 अप्रैल, 1990 से 19 मार्च, 2019 कजाखस्तान के राष्ट्रपति रहे। उन्हें 1989 को कम्युनिस्ट पार्टी का प्रथम सचिव चुना गया था। बाद में सोवियत संघ से कजाखस्तान की स्वतंत्रता के बाद वे देश के पहले राष्ट्रपति बने। गौरतलब है कि अप्रैल, 2015 में उन्हें 98% वोट के साथ पुनः कजाखस्तान का राष्ट्रपति चुना गया था। नूरसुल्तान नज़रबायेव का जन्म 6 जुलाई, 1940 को भूतपूर्व सोवियत संघ के चेमोलगन में हुआ था।
कजाखस्तान
कजाखस्तान विश्व का सबसे बड़ा लैंडलॉक्ड (चारों ओर से भूमि से घिरा हुआ) देश है, क्षेत्रफल की दृष्टि से यह विश्व का 9वां सबसे बड़ा देश है। यह देश अधिकतर एशिया में स्थित है, इसका पश्चिमी हिस्सा यूरोप में स्थति है। यह केन्द्रीय एशिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है। इस देश में तेल/गैस प्रचुर मात्र में उपलब्ध है। कजाखस्तान ने 16 दिसम्बर, 1991 को भूतपूर्व सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। इसकी राजधानी अस्ताना में स्थित है।
3. हाल ही में हाकु शाह का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – कला
हाकु शाह का निधन 21 मार्च, 2019 को हुआ, उन्हें जनजातीय थीम तथा लोक कला पर उनके कार्य के लिए जाना जाता है। उन्हें 1989 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
4. वित्त वर्ष 2020 के लिए फिच रेटिंग्स ने भारत की विकास दर कितना रहने का अनुमान लगाया है?
उत्तर – 6.8%
फिच रेटिंग्स ने भारत के वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की सकल घरेलु उत्पादन दर के अनुमान को 7% घटाकर 6.8% कर दिया है।
मुख्य बिंदु
मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सितम्बर में फिच रेटिंग्स ने जीडीपी की विकास दर 7.8% रहने के अनुमान लगाया था, अब फिच ने अपने अनुमान को संशोधित किया है। पहले अप्रैल-जून की अवधि के लिए जीडीपी दर का अनुमान 7.7% था। फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2019-20 में विकास दर 7% और 2020-21 में 7.1% रहने का अनुमान लगाया था।
फिच रेटिंग्स
फिच रेटिंग्स विश्व की तीन सबसे बड़ी रेटिंग एजेंसियों में से एक है, अन्य दो प्रमुख एजेंसियां मूड़ीज़ और स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स हैं। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। इसका पूर्व स्वामित्व हेअर्स्ट कारपोरेशन के पास है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एक किस्म की कंपनी होती है जो क्रेडिट रेटिंग प्रदान करती है। यह ऋणी द्वारा समय पर ऋण के भुगतान अथवा डिफ़ॉल्ट की सम्भावना की योग्यता का अनुमान लगाती है।
5. किस भारतीय कंपनी ने फ्रेंच ओपन के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध करवाने के लिए रोलैंड-गैरोस के साथ समझौता किया है?
उत्तर –इनफ़ोसिस
भारतीय आईटी कंपनी इनफ़ोसिस ने फ्रेंच ओपन के लिए डिजिटल समाधान उपलब्ध करवाने के लिए रोलैंड-गैरोस के साथ समझौता किया है। यह समझौता तीन वर्ष के लिए किया गया है। इस समझौते के तहत इनफ़ोसिस 2019 से 20121 तक प्रशंसकों, खिलाड़ियों तथा दर्शकों बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगी। इसके लिए इनफ़ोसिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डाटा एनालिटिक्स, वर्चुअल तथा ऑगमेंटेड रियलिटी का उपयोग करेगी।
6. किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी को एशियाई ओलिंपिक परिषद् समिति का सदस्य चुना गया है?
उत्तर – सरदार सिंह
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को हाल ही में एशियाई ओलिंपिक परिषद् की एथलीट स्थायी समिति का सदस्य चुना गया है। उनके अलावा भारतीय ओलिंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता को सांस्कृतिक स्थायी समिति के लिए मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 2019 से 2023 के बीच की अवधि के लिए होगा।
7. हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – जापान
जापानी स्पेसक्राफ्ट हायाबुसा 2 ने हाल ही में रयुगु क्षुद्रग्रह की सतह का सर्वेक्षण किया। इसके लिए क्षुद्रग्रह की पथरीली सतह पर कई रोबोटिक लैंडर उतारे गये।
मुख्य बिंदु
• रयुगु क्षुद्रग्रह अपेक्षा से अधिक शुष्क है। क्षुद्रग्रह के मानकों के अनुसार रयुगु की आयु काफी कम है, रयुगु लगभग 100 मिलियन वर्ष पुराना है।
• रयुगु क्षुद्रग्रह कुछ गोलाकार किस्म है।
• हायाबुसा 2 ने हाल ही में “टचडाउन” गतिविधि को अंजाम दिया, इसका उद्देश्य रयुगु की सतह से नमूने प्राप्त करना था। यह नमूने 2020 तक पृथ्वी पर वापस लाये जायेंगे।
हायाबुसा 2
हायाबुसा 2 जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा भेजा गया मिशन है। इससे पहले हायाबुसा नाम से एक अन्य मिशन भेजा गया था जो 2010 में क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर वापस आया था। हायाबुसा 27 जून, 2018 को रयुगु क्षुद्रग्रह पर पहुंचा था। यह डेढ़ वर्ष तक रयुगु क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगा तथा बाद में नमूने वापस लेकर पृथ्वी पर लौटेगा। यह मिशन संभवतः दिसम्बर, 2020 तक पृथ्वी पर सैंपल लेकर वापस लौटेगा।
रयुगु क्षुद्रग्रह
रयुगु क्षुद्रग्रह पृथ्वी के निकट मौजूद है, यह अपोलो समूह का क्षुद्रग्रह है। इससे सौर प्रणाली से सम्बंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति तथा विकास के बारे में जानकारी मिल सकती है।
8. हाल ही में संपन्न हुए विशेष ओलिंपिक खेलों में भारत ने कितने पदक जीते?
उत्तर – 368
भारत ने विशेष ओलिंपिक में 368 मैडल जीते, इसमें 85 स्वर्ण, 154 रजत तथा 129 कांस्य पदक शामिल हैं। यह स्पेशल ओलिंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पॉवरलिफ्टर्स ने 20 स्वर्ण, 33 रजत तथा 43 कांस्य पदक जीते। रोलर स्केटिंग में भारत ने 13 स्वर्ण, 20 रजत तथा 16 कांस्य पदक जीते। साइकिलिंग में भारत ने 11 स्वर्ण, 14 रजत तथा 20 कांस्य पदक जीते। फील्ड एथलेटिक्स में भारत ने 5 स्वर्ण, 24 रजत तथा 10 कांस्य पदक जीते।
विशेष ओलिंपिक
विशेष ओलिंपिक का उद्देश्य समावेश को बढ़ावा देना है, इसका उद्देश्य दिव्यांगनों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करना है। विशेष ओलिंपिक खेलों का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद किया जाता है। पिछले बार 2017 में इन खेलों का आयोजन ऑस्ट्रिया में किया गया था। अगली बार 2021 में इन खेलों का आयोजन स्वीडन में किया जायेगा।
विशेष ओलिंपिक खेलों का आदर्श वाक्य “लेट में विन, बट इफ आई कैन नोट विन, लेट में ब्रेव इन द एटेम्पट” है।
9. हाल ही में कौन सी भारतीय कंपनी IATA में शामिल हुई?
उत्तर – स्पाइस जेट
भारत की स्पाइसजेट एयरलाइन हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) में शामिल हुई। स्पाइसजेट IATA में शामिल होने वाली पहली भारतीय बजट एयरलाइन है। IATA में 290 से अधिक एयरलाइन्स सदस्य के रूप में शामिल हैं।
IATA में शामिल होने के बाद स्पाइसजेट अन्य अंतर्राष्ट्रीय सदस्य एयरलाइन्स के साथ सहयोग कर सकते हैं। इससे स्पाइसजेट को अपने नेटवर्क में विस्तार करने का अवसर मिलेगा।
अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA)
यह अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन्स के लिए एक व्यापार संघ है, इसकी स्थापना 1945 में की गयी थी। IATA का मुख्यालय कनाडा के मोंट्रियल में स्थित है। इसमें 280 एयरलाइन्स शामिल है। यह संगठन हवाई यात्रा क्षेत्र से सम्बंधित नीति तथा मानक तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अतिरिक्त यह संगठन कई क्षेत्रों में प्रशिक्षण भी उपलब्ध करवाता है।
स्पाइसजेट
स्पाइसजेट एक भारतीय बजट एयरलाइन है, घरेलु यात्रियों के आधार पर यह देश की चौथी सबसे बड़ी एयरलाइन है। इसकी श्तापना 2004 में रॉयल एयरवेज के रूप में की गयी थी। इसने 23 मई, 2005 से कार्य शुरू किया। इसका मुख्यालय गुरुग्राम में स्थित है।
10. हाल ही में जारी किये गये विश्व प्रसन्नता सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
उत्तर – 140वां
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क ने विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019 जारी की। इस रिपोर्ट में देशों को आय, स्वतंत्रता, विश्वास, स्वस्थ जीवन, सामाजिक सहायता तथा दयालुता के आधार पर रैंकिंग दी गयी है। इस सूचकांक में 156 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है।
मुख्य बिंदु
• इस सूचकांक में लगातार दूसरी बार फ़िनलैंड को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
• फ़िनलैंड के बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड तथा नीदरलैंड को स्थान प्राप्त हुआ है।
• इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व भर में चिंता, उदासी तथा गुस्से जैसी नकारात्मक भावनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले विश्व की औसत प्रसन्नता दर में कमी आई है।
• विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से किसी को भी टॉप 10 में स्थान नहीं मिल पाया।
• इस सूचकांक में यूनाइटेड किंगडम को 15वां स्थान (पिछली बार 18 वां स्थान), जर्मनी को 17वां (पिछली बार 17वां स्थान) तथा अमेरिका को 19वां स्थान (पिछली बार 18वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
• इस सूचकांक में जापान 58वें स्थान (पिछले वर्ष 54वां स्थान), रूस 68वें स्थान (पिछले वर्ष 59वां स्थान) तथा चीन को 93वां स्थान (पिछले वर्ष 86वां स्थान) प्राप्त हुआ है।
• भारत की रैंकिंग में भी गिरावट हुई है, पिछले वर्ष भारत को 133वां स्थान प्राप्त हुआ है, इस वर्ष भारत को 140वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Advertisement

7 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 22-23 मार्च, 2019”

  1. Debu rajwar says:

    Very nice

  2. Aprajita says:

    Tq sir

  3. MUDIT VERMA says:

    Dear Sir ,
    as u mentioned that KAZAKHSTAN is the largest land locked country , But as i saw in map
    in the South-West of the country CASPIAN SEA is situated . please clear my confusion ..
    THANK U SIR

    1. Hans Raj says:

      Hello Mudit,
      Yes Kazakhstan touches the Caspian Sea, but still it is a land locked country because Caspian Sea is a closed sea. A landlocked state or landlocked country is a sovereign state entirely enclosed by land, or whose only coastlines lie on closed seas.
      – Team GKToday

  4. Heena says:

    Very nice

  5. Dilip Yadav says:

    Superb sir good job

  6. Rita Singh says:

    Vvv use full website….. Thanx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *