हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7-8 अप्रैल, 2019

1. हाल ही में फीफा कार्यकारी परिषद् में शामिल होने वाले पहले भारतीय कौन बने?
उत्तर – प्रफुल पटेल
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल फीफा कार्यकारी परिषद् में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गये हैं। उन्हें 46 में से 38 वोट मिले। इस पद के लिए 8 उम्मीदवार खड़े थे, इसके लिए 29वें एशियाई फुटबॉल कांग्रेस के दौरान कुआलालंपुर में मतदान हुआ। प्रफुल पटेल की सदस्यता 2019 से 2023 तक लागू होगी।
2. हाल ही में विश्व बैंक का नया अध्यक्ष किसे चुना गया?
उत्तर – डेविड मल्पस
डेविड मल्पस विश्व बैंक के नए अध्यक्ष होंगे, वे 9 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने प्रमुख आर्थिक सलाहकारों में से एक डेविड मल्पस को विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया था। डेविड मल्पस वर्तमान में कोषागार विभाग में अंडर सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत्त हैं।
इससे पहले विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने अपने से इस्तीफ़ा देना की घोषणा की थी। हालाँकि अभी उनके कार्यकाल में लगभग तीन वर्ष शेष हैं। किम ने 6 वर्ष तक विश्व बैंक में अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
विश्व बैंक
विश्व बैंक का मुख्यालय वाशिंगटन डी. सी. में है। इसकी स्थापना जुलाई 1945 को हुई थी। विश्व बैंक ऋण देने वाली एक ऐसी संस्था है जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों की अर्थ व्यवस्थाओं को एक व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था में शामिल करना और विकासशील देशों में ग़रीबी उन्मूलन के प्रयास करना है। इसके कुल 189 सदस्य देश हैं। इसका आदर्श वाक्य “निर्धनता मुक्त विश्व के लिए कार्य करना” है।
3. हाल ही में “जश्न-ए-इत्तिहाद” उत्सव का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
हाल ही में नई दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया केन्द्रीय विश्वविद्यालय में “जश्न-ए-इत्तिहाद” नामक उत्सव का आयोजन किया। इस उत्सव में हिंदी व उर्दू कविताओं का पाठ किया जायेगा। इस उत्सव में युवराज कटियाल तथा माहिरा कटयाल द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जायेगी। इस उत्सव में मुनव्वर राणा, वसीम बरेलवी, शकील जमाली, इकबाल अशहर तथा मदन मोहन दानिश जैसे दिग्गज कवि हिस्सा लेंगे।
4. हाल ही में सी.आर. आनंदवल्ली का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा से जुड़े हुए थे?
उत्तर – मलयालम
सी. आर. आनंदवल्ली मलयालम फिल्म उद्योग के डबिंग आर्टिस्ट थे, हाल ही में उनका निधन 5 अप्रैल, 2019 को हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1973 में “एनिप्पद्दिकल” फिल्म से की थी। उन्होंने अपने करियर में “देवी कन्याकुमारी”, “मंजिल विरिंजा पूक्कल”, “आधारम” जैसी फिल्मों में विभिन्न अभिनेत्रियों के लिए डबिंग की।
5. प्रोजेक्ट-75 इंडिया किस भारतीय सशस्त्र बल से सम्बंधित है?
उत्तर –भारतीय नौसेना
हिन्द महासागर क्षेत्र में चीन के बढ़ते हुए वर्चस्व को नियंत्रित करने के लिए भारतीय नौसेना ने प्रोजेक्ट 75 इंडिया शुरू किया है, इस प्रोजेक्ट के तहत भारतीय नौसेना ने 6 पनडुब्बियों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना की लागत 50,000 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट-75 इंडिया के अंतर्गत 6 डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का निर्माण किया जाएगा, यह पनडुब्बियां वर्तमान में निर्मित की जा रही स्कॉर्पीन श्रेणी पनडुब्बी से 50% बड़ी होंगी। प्रोजेक्ट-75 इंडिया के तहत बनने वाली पनडुब्बियों में हैवी-ड्यूटी फायर पॉवर होगी। इसके अलावा इनमे 12 लैंड अटैक क्रूज मिसाइल तथा एंटी शिप क्रूज मिसाइल होंगी।
6. हाल ही में किस कंपनी ने विश्व के पहले 5G स्मार्टफ़ोन लांच किया?
उत्तर – सैमसंग
हाल ही में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी S10 5G फ़ोन दक्षिण कोरिया में लांच किया। यह 5G संचार व्यवस्था युक्त विश्व का पहला स्मार्टफ़ोन है। इससे पहले दक्षिण कोरिया हाल ही में विश्व में 5G नेटवर्क शुरू करने वाला पहला देश बना था। सैमसंग के इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 1200 डॉलर (लगभग 83,000 रुपये) है।
दक्षिण कोरिया ने विश्व का पहला राष्ट्रीय 5G नेटवर्क लांच कर दिया है। 5G नेटवर्क 4G के मुकाबले 20 गुणा अधिक तेज़ होगा। इस वर्ष सैमसंग और LG 5G के लिए अनुकूल डिवाइसेस लांच करेंगे, इनकी कीमत 4G डिवाइसेस से अधिक होने के आसार हैं। इस वर्ष के अंत तक दक्षिण कोरिया में 3 मिलियन से अधिक लोग 5G से जुड़ जायेंगे। 5G से न केवल स्मार्टफ़ोन की इन्टरनेट गति में वृद्धि होगी बल्कि इन्टरनेट ऑफ़ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स तथा स्व:चालित वाहनों के कार्यों में भी वृद्धि होगी।
7. हाल ही में भारतीय उद्योग महासंघ का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया?
उत्तर – विक्रम किर्लोस्कर
विक्रम किर्लोस्कर भारतीय उद्योग महासंघ (CII : Confederation of Indian Industry) के नए अध्यक्ष बने गये हैं। विक्रम किर्लोस्कर, किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन तथा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाईस-चेयरमैन हैं। उन्हें राकेश भारती मित्तल के स्थान पर CII का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विक्रम किर्लोस्कर पिछले तीन दशकों से CII से जुड़े हुए हैं। वे पिछले 24 वर्षों को ऑटोमोबाइल तथा ऑटो पार्ट्स उद्योग में कार्यरत्त हैं। वे टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। वे जून 2001 से मई, 2015 तक किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के निर्देशक भी रहे। कर्नाटक सरकार ने राज्य में उद्योग के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें सुवर्ण कर्नाटक सम्मान से नवाज़ा था। विक्रम किर्लोस्कर ने अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
भारतीय उद्योग महासंघ (CII : Confederation of Indian Industry)
CII की स्थापना 1895 में की गयी थी, यह एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी संघठन है। इसके 9000 से अधिक सदस्य हैं, यह सदस्य सार्वजनिक तथा निजी सेक्टर दोनों से हैं, इनमे सूक्ष्म व लघु उद्योग से लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल हैं। CII नीतिगत मुद्दों पर सरकार के साथ मिलकर कार्य करता है। CII के कुल 65 कार्यालय तथा 9 सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस हैं। जबकि CII के 11 कार्यालय ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, चीन, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, ईरान, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम तथा अमेरिका में हैं।
8. वेस्टर्न शील्ड युद्ध अभ्यास किस देश से सम्बंधित है?
उत्तर – श्रीलंका
श्रीलंकाई सेना ने सबसे बड़े युद्ध अभ्यास “वेस्टर्न शील्ड” का आयोजन करने का निर्णय लिया है, यह अभ्यास जुलाई 2019 में आयोजित किया जायेगा। इस युद्ध अभ्यास में 5000 से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे।
9. “सैफरन स्वोर्ड्स : सेंचुरीज ऑफ़ इंडिक रेजिस्टेंस टू इन्वेडर्स” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – मनोशी सिन्हा रावल
“सैफरन स्वोर्ड्स : सेंचुरीज ऑफ़ इंडिक रेजिस्टेंस टू इन्वेडर्स” नामक पुस्तक के लेखक मनोशी सिन्हा रावल हैं। इसे गरुड़ प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकशित किया गया है। इस पुस्तक में पिछले 1300 वर्षों के कार्यकाल के 52 वीर योधाओं का वर्णन किया गया है, जो इस्लामिक तथा ब्रिटिश आक्रान्ताओं के विरुद्ध युद्ध लड़े और विजय प्राप्त की।
10. हाल ही में कार्तिक चन्द्र राथ का निधन हुआ, वे किस राज्य से सम्बंधित थे?
उत्तर – ओडिशा
कार्तिक चन्द्र राथ ओडिशा के थिएटर कलाकार थे। उन्होंने 15 वर्ष की आयु में “आई देसा, आई माटी” नामक नाटक की रचना की थी। उनके नाटक “भगवान् जाने मनीषा” का मंचन विभिन्न स्थानों पर किया गया। उन्होंने केंद्र संगीत नाटक अकादमी तथा ओडिशी संगीत नाटक अकादमी अवार्ड जैसे पुरस्कार जीते। कार्तिक चन्द्र राथ ने अपने जीवन में 100 से अधिक नाटकों की रचना की।

Advertisement

8 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 7-8 अप्रैल, 2019”

  1. Dilip says:

    Nice sir

  2. Lokendra senvar says:

    Suprr… Sir

  3. Dilip Yadav says:

    You are my well wishes sir

  4. Sarvesh says:

    Very good current

  5. Guruvachan says:

    Good

  6. Satyam Kumar Gupta says:

    Phir nhi ?? ??? ???? ?????

  7. dev says:

    gzb sir ji

  8. Bharat bisht says:

    Very good sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *