हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 जून, 2019

1. भारतीय सेना द्वारा “खड्ग प्रहार 2019” अभ्यास का आयोजन किस राज्य में किया गया?
उत्तर – पंजाब
हाल ही में पंजाब में भारतीय सेना द्वारा 27 मई, 2019 से 4 जून, 2019 के बीच “खड्ग प्रहार” नामक प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु
खड्ग प्रहार का आयोजन पंजाब में सेना की खड्ग कॉर्प्स की विभिन्न इकाइयों द्वारा किया गया। इस अभ्यास में सेना के नवीनतम ऑपरेशनल कॉन्सेप्ट्स का परीक्षण किया गया। इस अभ्यास के द्वारा खड्ग कॉर्प्स की ऑपरेशनल तैयारी भी पुख्ता हो गयी।
इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना ने भी हिस्सा लिया। दरअसल पैरा ड्राप के प्रशिक्षण के लिए भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट का उपयोग किया गया था। इस दौरान ग्राउंड फ़ोर्स के साथ मिलकर सिमुलेटेड एयर स्ट्राइक का प्रशिक्षण भी किया गया।
खड्ग कॉर्प्स
अम्बाला में बेस्ड भारतीय सेना के II कॉर्प्स को खड्ग कॉर्प्स के नाम से भी जाना जाता है, इसे 1985 से अम्बाला में रखा गया है। यदि भारत और पाकिस्तान के बीच कभी युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है तो खड्ग कॉर्प्स को आक्रामक करना होगा। भारतीय सेना की 50% आक्रमण क्षमता खड्ग कॉर्प्स में निहित है। यह विभिन्न युद्धों में काफी कारगर सिद्ध हुआ है।
1971 के बांग्लादेश स्वतंत्रता संग्राम में खड्ग कॉर्प्स को पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया है, पाकिस्तान के विभाजन में इसमें काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कारगिल की लड़ाई में भी खड्ग कॉर्प्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
2. जे.सी. डेनियल अवार्ड 2019 के लिए किसका चयन किया गया है?
उत्तर – शीला
मलयालम अभिनेत्री शीला को हाल ही में जे.सी. डेनियल अवार्ड प्रदान किया गया, उन्हें यह सम्मान सिनेमा के क्षेत्र में योगदान के लिए दिय गया है। वे अरनमुला पोनम्मा (2005) के बाद इस पुरस्कार को जीतने वाली दूसरी महिला हैं।
जे. सी. डेनियल अवार्ड
जे. सी.डेनियल अवार्ड केरल सरकार द्वारा मलयालम सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार का नाम जे.सी.डेनियल के नाम पर रखा गया है, उन्हें मलयालम सिनेमा की पहली मूक फिल्म बनाने का श्रेय दिया जाता है। इस पुरस्कार के विजेता को 5 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं।
शीला
शीला ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में तमिल फिल्म पासम के साथ की थी। बाद 1962 में उन्होंने मलयालम फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की, उनकी पहली मलयालम फिल्म भाग्यतकम थी। उन्होंने 1969 में आई फिल्म “कल्लीचेल्लाम्मा” फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला था। 2004 में उन्हें “अकाले” फिल्म के लिए राज्य तथा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये गये।
3. हाल ही में दिन्यार कांट्रेक्टर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – फिल्म व थिएटर
दिन्यार कांट्रेक्टर एक अभिनेता थे, उनका निधन 5 जून, 2019 को मुंबई में हुआ। उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने चोरी चोरी चुपके चुपके, खिलाड़ी, बादशाह, दरार, 36 चाइना टाउन जैसी फिल्मों में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने “खिचड़ी” और “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” जैसे टीवी धारावाहिकों में भी कार्य किया।
4. किस भारतीय-अमेरिकी को USIBC ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड 2019 के लिए चुना गया है?
उत्तर – सुन्दर पिचाई
भारतीय मूल के गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई तथा नैस्डेक के प्रेसीडेन्ट एडना फ्रीडमैन को प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप आवर्ड 2019 के लिए चुना गया है। यह अवार्ड वाशिंगटन बेस्ड यू.एस.-इंडिया बिज़नेस कौंसिल (USIBC) द्वारा 2019 इंडिया आइडियाज समिट के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 2007 से प्रतिवर्ष प्रदान किया जा रहा है।
5. किस देश की महिला हॉकी टीम ने केंटर फिट्जगेराल्ड U21 इंटरनेशनल खिताब को अपने नाम किया?
उत्तर – भारत
भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने केंटर फिट्जगेराल्ड U21 इंटरनेशनल खिताब को अपने नाम किया। भारत ने फाइनल में आयरलैंड को 1-0 से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में मुमताज़ खान ने सर्वाधिक तीन गोल किये।
6. तिज्जानी मुहम्मद-बन्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है, वे किस देश से हैं?
उत्तर – नाइजीरिया
तिज्जानी मुहम्मद-बन्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया है, वे नाइजीरिया से हैं। वे संयुक्त राष्ट्र में नाइजीरिया के एम्बेसडर हैं। वे सितम्बर, 2019 में इक्वेडोर की मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा की जगह लेंगे।
7. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – मृत्युंजय मोहपात्रा
प्रतिष्ठित वैज्ञानिक मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है, उनके नियुक्ति आदेश को केन्द्रीय कार्मिक, जन शिकायत व पेंशन मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
मृत्युंजय मोहपात्रा
54 वर्षीय मृत्युंजय मोहपात्रा चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ हैं, वे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में “G” ग्रेड के वैज्ञानिक हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में कार्य करने से पहले वे रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन में कार्य करते थे। वे एक अगस्त, 2019 से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख का कार्य संभालेंगे, उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक सरकारी एजेंसी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारत से लेकर अंटार्कटिका भर में सैकड़ों प्रक्षेण स्टेशन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा वर्त्तमान में चलाये जाते हैं।
8. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 5 जून
प्रत्येक वर्ष 5 जून को वैश्विक स्तर पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरुक बनाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। विश्व पर्यावरण दिवस 2019 का विषय ‘वायु प्रदूषण’ (Beat Air Pollution) है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मेज़बान देश चीन है।
मुख्य बिन्दु
वर्ष 1974 से इस दिन को दुनिया भर में मनाने की शुरुआत की गयी थी। इसके द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों जैसे समुद्री प्रदूषण, जनसँख्या विस्फोट, ग्लोबल वार्मिंग, सतत उपभोग तथा वन्यजीव अपराधों के बारे में जागरूकता फ़ैलाने का कार्य किया जाता है। इस दिवस को विश्वभर में 143 देशों द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी। इसकी स्थापना मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोल्म सम्मेलन के पहले दिन पर की गयी थी।
9. “क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – आशीष रे
“क्रिकेट वर्ल्ड कप : द इंडियन चैलेंज” पुस्तक को आशीष रे द्वारा लिखा गया है, यह पुस्तक भारतीय दृष्टिकोण से क्रिकेट विश्व कप के इतिहास पर लिखी गयी है। इस पुस्तक में 1975 से 2015 तक के विश्व कप का विवरण किया गया है।
10. 2019 वैश्विक दिव्यांग शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – बूएनोस एरेस
वैश्विक दिव्यांग शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण का आयोजन अर्जेंटीना के बूएनोस एरेस में 6 से 8 जून, 2019 के दौरान किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री थावरचंद गहलोत द्वारा किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में दिव्यांगजनों के लिए स्वतंत्र तथा सम्मानित जीवन सुनिश्चित करने पर चर्चा की जायेगी।

Advertisement

8 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 जून, 2019”

  1. Surendra karwasara says:

    Thanks Sir gk today

  2. Dilip Yadav says:

    Just a Amazing thanks sir

  3. ????? ???? says:

    ???? ?? ?????? ???????

  4. Megha says:

    Dhanyabad sir.. Aap logo ko bjy se hme Bahut help milti h. Jaha newspaper nhi aa sakte bo bachhe bhi ab aap logo ki help se padhi kr rahe h

  5. Deepesh says:

    thankyu

  6. Maheshwar Patle says:

    Very nice sir

  7. Vishal says:

    Sir jis coutry ka name liya kro uss coutnry ki capital or currency bhi likh diya kijiye please thank you

  8. Anandpreet kaur says:

    Wonderful

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *