हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 जुलाई, 2019

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ड्रैगनफ्लाई मिशन किस अन्तरिक्ष एजेंसी से सम्बंधित है?
उत्तर – नासा
अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने शनि ग्रह के सबसे बड़े चन्द्रमा “टाइटन” पर जीवन की खोज के लिए ड्रैगनफ्लाई ड्रोन हेलिकॉप्टर को लांच करने की योजना की घोषणा की है।
नासा का ड्रैगनफ्लाई मिशन
इसका उद्देश्य शनि ग्रह के चन्द्रमा “टाइटन” पर जीवन के साक्ष्यों की खोज करना है, ड्रैगनफ्लाई को 2026 में लांच किया जायेगा, यह 2034 में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगा।
ड्रैगनफ्लाई ड्रोन
यह रोटरक्राफ्ट टाइटन पर कई स्थानों पर जायेगा, यह टाइटन तथा पृथ्वी में समान प्रीबायोटिक रासायनिक प्रक्रिया के साक्ष्य की खोज करेगा। इस क्राफ्ट में ड्रोन की भाँती 8 रोटर लगे होंगे। यह टाइटन के घने वायुमंडल का लाभ उठाएगा, टाइटन का वायुमंडल पृथ्वी के मुकाबले चार गुणा अधिक घना है। इसमें रासायनिक साक्ष्यों की खोज के लिए उपकरण भी लगे होंगे।
टाइटन क्यों?
टाइटन शनि ग्रह का सबसे बड़ा चन्द्रमा है, यह पृथ्वी के अलावा एकमात्र ऐसा खगोलीय पिंड है जिस पर तरल नदियाँ, झीलें व सागर हैं। हालांकि इनमें पानी की जगह मीथेन और एथेन जैसे हाइड्रोकार्बन हैं। पृथ्वी की भाँती टाइटन का वायुमंडल भी अधिकतम नाइट्रोजन से बना हुआ है। टाइटन सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है।
2. किस राज्य सरकार ने CM हेल्पलाइन 1076 लांच की है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने टोल-फ्री चीफ मिनिस्टर हेल्पलाइन नंबर 1076 लांच किया है, इसके द्वारा राज्य के लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं और इन शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटान भी किया जायेगा। यह हेल्पलाइन नंबर 24*7 कार्य करेगा, इस नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। इस हेल्पलाइन के लिए 500-सीटर कॉल सेंटर की स्थापना की गयी है। इस कॉल सेंटर द्वारा प्रतिदिन 80,000 आउटबाउंड तथा 55,000 कॉल्स हैंडल की जा सकती है। शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद उसे SMS के द्वारा सूचित किया जायेगा कि उसकी शिकायत सम्बंधित विभाग को भेज दी गयी है।
3. किस भारतीय धाविका ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में 200 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – हिमा दास
भारतीय धाविका हिमा दास ने पोजनान एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में 200 मीटर की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, उन्होंने यह दौड़ मात्र 23.65 सेकंड में पूरी की। हिमा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन तथा 400 मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं। यह इस वर्ष हिमा की पहली प्रतिस्पर्धात्मक दौड़ थी। उन्हें व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड 23.10 सेकंड है।
4. जलन तथा प्लास्टिक सर्जरी के लिए विश्व का सबसे बड़ा संस्थान हाल ही में किस शहर में शुरू हुआ?
उत्तर – ढाका
बांग्लादेश के ढाका में “शेख हसीना नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टिट्यूट” को 4 जुलाई, 2019 को आरम्भ किया गया। इस संस्थान में 500 बिस्तर, 50 ICU तथा 12 ऑपरेशन थिएटर हैं। इस संस्थान का निर्माण 500 करोड़ टका की लागत से किया गया है।
5. हाल ही में किस संगठ न ने “वर्किंग ऑन ए वार्मर प्लेनेट” नामक रिपोर्ट जारी की?
उत्तर – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने हाल ही में “वर्किंग ऑन ए वार्मर प्लेनेट” नामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में मुताबिक शीघ्र ही कार्य करने के घंटों में कमी आ सकती है, क्योंकि अत्याधिक गर्मी के कारण कार्य करना कठिन होगा तथा उत्पादकता में कमी आएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस समस्या से भारत सर्वाधिक प्रभावित होगा। 2030 तक ग्लोबल वार्मिंग के कारण भारत को वर्किंग ऑवर के 5.8% का नुकसान होगा। इससे भारत का कृषि तथा निर्माण क्षेत्र विशेष रूप से प्रभावित होगा। इस सदी के अंत तक वैश्विक तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।
6. यूरोपीय केन्द्रीय बैंक का नया प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – क्रिस्टीन लगार्ड
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक क्रिस्टीन लगार्ड यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की नई प्रमुख होंगी, वे यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की प्रमुख बनने वाली प्रथम महिला होंगी। गौरतलब है कि अभी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की महानिदेशक के रूप में उनके कार्यकाल में दो वर्ष शेष हैं। वे यूरोपीय केन्द्रीय बैंक में मारियो द्रागी का स्थान लेंगी, उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर, 2019 को समाप्त हो रहा है।
क्रिस्टीन लगार्ड
फ्रांस की क्रिस्टीन लगार्ड 2011 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की पहली महिला प्रमुख बनीं थीं।
2005 में उन्हें फ्रांस का व्यापार मंत्री नियुक्त किया गया था, बाद में 2007 में उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था।
यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल नवम्बर, 2019 से शुरू होगा।
यूरोपीय केन्द्रीय बैंक
इसकी स्थापना 1 जून, 1998 को की गयी थी, इसका मुख्यालय जर्मनी के फ़्रंकफ़र्ट में स्थित है। यह यूरो मुद्रा वाले 19 देशों का केन्द्रीय बैंक है। इसका मुख्य कार्य यूरोप की मूल्य स्थिरता तथा क्रय क्षमता को बनाये रखना है।
7. भारतीय रेलवे की सबसे लम्बी विद्युतिकृत सुरंग को किस रेलवे जोन ने कमीशन किया?
उत्तर -दक्षिण-केन्द्रीय रेलवे
दक्षिण केन्द्रीय रेलवे ने सबसे लम्बी विद्युत् सुरंग को कमीशन किया, इस सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है। इसका निर्माण 460 करोड़ रुपये की लागत से चेर्लोपल्ली तथा रापुरु नामक स्टेशन के बीच किया गया है। यह सुरंग 113 किलोमीटर लम्बी ओबुलावारीपल्ली-वेंकटचलम-कृष्णापटनम पोर्ट रेलवे लाइन का हिस्सा है। इस विद्युतिकृत सुरंग की ऊंचाई 6 मीटर है।
8. USISPF ने किन भारतीय बिज़नेस लीडर्स को ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – अजय बंगा और अज़ीम प्रेमजी
अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम (USISPF) मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा तथा विप्रो के चेयरमैन अज़ीम प्रेमजी को 2019 ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करेगा। यह सम्मान 11 जुलाई, 2019 को अमेरिका के वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार जरेड कुशनर द्वारा प्रदान किया जायेगा।
अज़ीम प्रेमजी : उन्होंने भारतीय सूचना व प्रौद्योगिकी क्षेत्र को रूपांतरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न परोपकारी कार्य किये हैं, उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काफी महत्वपूर्ण प्रयास किये हैं।
अजय बंगा : भारतीय मूल के अजय बंगा अमेरिकी कंपनी मास्टरकार्ड के सीईओ हैं। मास्टरकार्ड ने भारत के डिजिटल इंडिया तथा मेक इन इंडिया कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है।
अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी फोरम (USISPF)
यह एक गैर-लाभकारी संगठन है, इसकी स्थापना 2017 में की गयी थी। इसका मुख्य उद्देश्य भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सम्बन्ध तथा सामरिक साझेदारी को मज़बूत बनाना है। द्वितीय USISPF लीडरशिप समिट का आयोजन 11 जुलाई, 2019 को अमेरिका के वाशिंगटन में किया जायेगा।
9. “व्हिस्पर्स ऑफ़ टाइम” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – डॉ कृष्णा सक्सेना
“व्हिस्पर्स ऑफ़ टाइम” पुस्तक की रचना डॉ कृष्णा सक्सेना द्वारा की गयी है। इस पुस्तक में विभिन्न पीढ़ियों के बीच के अंतर का रोचक तरीके से वर्णन किया गया है। हाल ही में इस पुस्तक का विमोचन स्मृति ईरानी द्वारा किया गया।
10. राष्ट्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज संस्थान का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – राजेंद्रनगर (हैदराबाद के निकट)
हाल ही में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज संस्थान ने भारत डायनामिक्स लिमिटेड के साथ मिलकर 11,516 छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इस कार्य की लागत 71.82 लाख रुपये आएगी, इसका वहन भारतीय डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा “कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी” के तहत किया जायेगा।

Advertisement

7 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 जुलाई, 2019”

  1. Ankita Verma says:

    Thanks

  2. Muna says:

    Thanku sir

  3. Satyam vishwakarma says:

    Nice sir

  4. Achhai mourya says:

    आपका और आपकी समस्त टीम का बहुत बहुत आभार

  5. ???? says:

    शानदार प्रयास एक जगह समसामयिक की विस्तृत जानकारी निशुल्क उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद।

  6. Sujoy Pathak says:

    Thank you sir

  7. Anil raj says:

    So nice sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *