हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 जुलाई, 2019

1. किस भारतीय भारतोलक ने एपिया में 2019 कामनवेल्थ चैंपियनशिप में 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता?
उत्तर – अजय सिंह
भारत के भारतोलक अजय सिंह ने एपिया में 2019 कामनवेल्थ चैंपियनशिप में 81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कामनवेल्थ में क्लीन एंड जर्क श्रेणी में अपने शरीर के भार से दोगुना भार उठाकर रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने क्लीन एंड जर्क में 190 किलोग्राम का भार उठाया।
2. हाल ही में प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – विकास स्वरुप
1986 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी विकास स्वरुप को विदेश मंत्रालय में प्रवासी भारतीय मामलों का सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 1 अगस्त, 2019 से प्रभावी होगी। वे कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं। उन्होंने “Q&A” नामक पुस्तक भी लिखी है, इस पुस्तक के आधार पर ‘स्लमडॉग मिलियनेयर” नामक फिल्म भी बनी थी।
3. CBRE के ताज़ा सर्वेक्षण के अनुसार भारत में सबसे महंगा कार्यस्थल कौन सा है?
उत्तर – कनॉट प्लेस
CBRE के Global Prime Office Occupancy Costs Survey के अनुसार नई दिल्ली का कनॉट प्लेस विश्व का 9वां सबसे महंगा कार्यस्थल है। कनॉट प्लेस में प्रति वर्ग फुट किराया 144 डॉलर है।
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली का कनॉट प्लेस विश्व के 10 सबसे महंगे कार्यस्थलों में से एक है। गौरतलब है कि विश्व के 10 सबसे महंगे कार्यस्थलों में से 6 स्थान एशिया में हैं। इस सूची में हांगकांग की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पहले स्थान पर है, यहाँ पर कार्यस्थल का मूल्य 322 डॉलर प्रति वर्ग फुट है।
विश्व के 10 सबसे महंगे कार्यस्थल
1. हांगकांग सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट : 22,012 रुपये प्रति वर्ग फुट
2. लन्दन (वेस्ट एंड) – 15,223 रुपये प्रति वर्ग फुट
3. विक्टोरिया हार्बर – 14,264 रुपये प्रति वर्ग फुट
4. मिडटाउन मेनहट्टन – 13,459 रुपये प्रति वर्ग फुट
5. बीजिंग फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट – 12,836 रुपये प्रति वर्ग फुट
6. बीजिंग सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट – 12,103 रुपये प्रति वर्ग फुट
7. मिडटाउन साउथ – मेनहट्टन – 11,611 रुपये प्रति वर्ग फुट
8. मारुनूची (टोक्यो) – 11,472 रुपये प्रति वर्ग फुट
9. कनॉट प्लेस (नई दिल्ली) – 9,841 रुपये प्रति वर्ग फुट
10. लन्दन सिटी – 9,553 रुपये प्रति वर्ग फुट
4. हाल ही में “ऑपरेशन थर्स्ट” किस संगठन द्वारा लांच किया गया?
उत्तर – RPF
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हाल ही में ऑपरेशन थर्स्ट लांच किया, इसका उद्देश्य अनाधिकृत रूप से पैकेज्ड पेयजल के बिक्री पर रोक लगाना है थी। इस ऑपरेशन को 8 और 9 जुलाई को चलाया गया, इस दौरान दोषियों भर जुर्माना लगाया गया तथा कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
ऑपरेशन थर्स्ट
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने दिल्ली से इस ऑपरेशन को शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत 1371 लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा 69,294 पानी की बोतलों को RPF द्वारा ज़ब्त किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान दोषियों से 6,80,855 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force)
RPF की स्थापना रेलवे यात्रियो, यात्री क्षेत्र तथा भारतीय रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा के लिए की गयी है। RPF केन्द्रीय रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। RPF को गिरफ्तार, छान-बीन तथा आपराधिक मुकद्दमा चलाने का अधिकार प्राप्त है। RPF की स्थापना 27 जुलाई, 1984 को की गयी थी।
5. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने 2019 वैश्विक बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक जारी किया?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में 2019 वैश्विक बहु-आयामी निर्धनता सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक के अनुसार 2006 से 2016 के बीच भारत में 271 मिलियन लोग निर्धनता से बाहर आये हैं। इस सूचकांक में 101 देशों का मूल्यांकन स्वास्थ्य, शिक्षा तथा जीवन स्तर जैसे 10 सूचकों के आधार पर किया गया है।
6. हायाबुसा-2 स्पेसक्राफ्ट किस देश से सम्बन्धित है?
उत्तर – जापान
जापान के हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु क्षुद्रग्रह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 300 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित है। इस स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु की सतह से नमूने एकत्रित किये।
हायाबुसा 2
हायाबुसा 2 जापानी अन्तरिक्ष एजेंसी द्वारा भेजा गया मिशन है। इससे पहले हायाबुसा नाम से एक अन्य मिशन भेजा गया था जो 2010 में क्षुद्रग्रह के नमूने लेकर वापस आया था। हायाबुसा 27 जून, 2018 को रयुगु क्षुद्रग्रह पर पहुंचा था। यह डेढ़ वर्ष तक रयुगु क्षुद्रग्रह का अध्ययन करेगा तथा बाद में नमूने वापस लेकर पृथ्वी पर लौटेगा। यह मिशन संभवतः दिसम्बर, 2020 तक पृथ्वी पर सैंपल लेकर वापस लौटेगा।
रयुगु क्षुद्रग्रह
रयुगु क्षुद्रग्रह पृथ्वी के निकट मौजूद है, यह अपोलो समूह का क्षुद्रग्रह है। इससे सौर प्रणाली से सम्बंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इससे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति तथा विकास के बारे में जानकारी मिल सकती है।
7. यूरोपीय संसद का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – डेविड मारिया सासोली
इटली के डेविड मारिया सासोली को यूरोपीय संसद का अध्यक्ष चुना गया है, वे जनवरी, 2022 तक इस पद पर बने रहेंगे। वे अध्यक्ष के रूप में अंतोनियो ताजानी का स्थान लेंगे। यूरोपीय संसद का अध्यक्ष परिचर्चा तथा यूरोपीय संसद की गतिविधियों की अध्यक्षता करता है। यूरोपीय संघ के कानून तथा बजट को लागू करने के लिए अध्यक्ष की मंज़ूरी आवश्यक होती है।
8. किस राज्य सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रूपए का मासिक भत्ता दिए जाने की घोषणा की?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा सरकार ने आर्थिक रूप से कमज़ोर समुदाय के पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रूपए का मासिक भत्ता दिए जाने की घोषणा की। दरअसल हाल ही में मीडिया में ऐसी कई रिपोर्ट्स आई थी जिसमे बताया गया था कि राज्य में कई पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। अब तक ओडिशा से 84 लोगों ने पद्मश्री पुरस्कार जीते हैं, उनमे से 45 लोगों का निधन हो चुका है। शेष 39 पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं में से कई लोगों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है।
9. मीडिया की स्वतंत्रता के लिए वैश्विक सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – लन्दन
यूनाइटेड किंगडम द्वारा कनाडा द्वारा संयुक्त रूप से मीडिया की स्वतंत्रता के लिए वैश्विक सम्मेलन का आयोजन लन्दन में किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य विश्व भर में मीडिया की स्वतंत्रता को मजबूती प्रदान करना था। इस सम्मेलन में प्रसार भारती के चेयरमैन सूर्य प्रकाश, सांसद स्वपन दास गुप्ता तथा प्रेस कौंसिल की सदस्य कंचन गुप्ता ने हिस्सा लिया।
10. फिल्म डिवीज़न ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में किस शहर में डाक्यूमेंट्री फिल्म क्लब “क्षितिज” लांच किया?
उत्तर – मुंबई
फिल्म डिवीज़न ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में मुंबई में डाक्यूमेंट्री फिल्म क्लब “क्षितिज” लांच किया। “क्षितिज” को इंडियन डाक्यूमेंट्री प्रोडूसर एसोसिएशन के सहयोग से लांच किया गया है। इस क्लब में प्रति माह दूसरे तथा चौथे शुक्रवार को शाम को 5 से 6 बजे के बीच सार्वजनिक स्क्रीनिंग्स की जायेंगी। उद्घाटन के रूप में सर्वप्रथम “सीक्रेट लाइफ ऑफ़ फ्रोग्स” नामक डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जायेगी। फिल्म डिवीज़न की स्थापना 1948 में की गयी थी, यह केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

Advertisement

12 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 12 जुलाई, 2019”

  1. RISHABH says:

    Thanku so much for daily update

  2. anjali says:

    thank you

  3. ROHIT SONI says:

    Thanks..

  4. Deepak yadav says:

    Thank you. GKTODAY

  5. Dilip Yadav says:

    Thanks sir good content

  6. Ajay kumar says:

    Thank you sir

  7. Sheelendra Singh says:

    Thanks for daily update

  8. REPUNJE says:

    Thanks

  9. Santosh says:

    thanks sir for your support

  10. VICKY says:

    nice

  11. S.Chandravanshi says:

    Nice

  12. Divya says:

    Thanks a lot..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *