हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 जुलाई, 2019

1. हाल ही में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – बोरिस जॉनसन
बोरिस जॉनसन को यूनाइटेड किंगडम का नया प्रधानमंत्री चुना गया है, वे थेरेसा मे का स्थान लेंगे, थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था। बोरिस जॉनसन लन्दन के पूर्व मेयर हैं। बोरिस जॉनसन ने कहा है कि यूनाइटेड किंगडम 31 अक्टूबर तक यूरोपियन यूनियन से अलग हो जायेगा।
बोरिस जॉनसन
बोरिस जॉनसन का जन्म 9 जून, 1964 को हुआ था, वे 2008 से 2016 तक लन्दन के मेयर रहे। वे 2016 से 2018 तक विदेश सचिव भी रहे
ब्रेक्सिट टाइमलाइन
· 23 जून, 2016 को यूनाइटेड किंगडम में जनमत करवाया गया, इस जनमत में 9% लोगों ने यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के पक्ष में वोट किया।

· 24 जून, 2016 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने इस्तीफ़ा दिया।

· 13 जुलाई, 2016 को थेरेसा मे ने महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के सरकार बनाने के निमंत्रण को स्वीकार किया और वे मार्गरेट थैचर के बात यूनाइटेड किंगडम को दूसरी महिला प्रधानमंत्री बनीं।

· 19 जून, 2017 को ब्रेक्सिट समझौता वार्ता शुरू हुई।
2. ब्रिटेन का नया गृह सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर –प्रीती पटेल
भारतीय मूल की प्रीती पटेल को ब्रिटेन का नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है, वे पाकिस्तानी मूल के साजिद जाविद की जगह लेंगी। साजिद जाविद को ट्रेज़री विभाग में नियुक्त किया गया है।

3. भारतीय रेलवे की पहली प्रिंटिंग प्रेस हेरिटेज गैलरी को किस शहर में खोला गया है?
उत्तर – मुंबई
पश्चिमी रेलवे ने मुंबई के महालक्ष्मी में पहली प्रिंटिंग प्रेस हेरिटेज गैलरी को शुरू किया है। वेस्टर्न रेलवे जनरल स्टोर्स डिपो में 1948 से वेस्टर्न रेलवे प्रिंटिंग प्रेस में उपयोग की जाने वाली प्रिंटिंग तथा सम्बंधित मशीनों को प्रदर्शित किया जायेगा। वेस्टर्न रेलवे जनरल स्टोर्स डिपो 12,171 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। यह प्रेस 1912 में अस्तित्व में आई थी।

4. भारत सरकार में नया गृह सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अजय कुमार भल्ला
1984 बैच के असम-मेघालय कैडर के आईएएस अफसर अजय कुमार भल्ला को केन्द्रीय गृह मंत्रालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया गया है, उनका कार्यकाल तुरंत प्रभाव से लागू होगा। वे राजीव गौबा का स्थान लेंगे। श्री भल्ला का कार्यकाल दो वर्ष का कार्यकाल होगा, वे गृह मंत्रालय में 2021 तक कार्य करेंगे।
उनके अतिरिक्त सुभाष चन्द्र गर्ग को उर्जा मंत्रालय में शिफ्ट किया गया है, जबकि गुजरात कैडर के आईएएस अफसर अतानु चक्रवर्ती को नया आर्थिक मामले सचिव नियुक्त किया गया है। अंशु प्रकाश को दूरसंचार सचिव नियुक्त किया गया है।

5. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2019 में भारत का रैंक कौन सा है?
उत्तर – 52वां
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2019 में भारत की स्थिति में पांच स्थानों का सुधार हुआ है, भारत इस सूचकांक में 52वें स्थान पर है। इस सूचकांक में स्विट्ज़रलैंड पहले स्थान पर है, जबकि इजराइल पहली बार टॉप-10 में शामिल हुआ है। भारत 2011 से मध्य तथा दक्षिण एशिया में नवोन्मेष के मामले में अग्रणी देश रहा है।
ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 129 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन 80 सूचकों के आधार पर किया जाता है, इसमें बौद्धिक संपदा, मोबाइल एप्लीकेशन निर्माण, शिक्षा व्यय, वैज्ञानिक तथा तकनीकी प्रकाशन इत्यादि शामिल है। इस रैंकिंग का प्रकाशन कॉर्नेल विश्वविद्यालय, INSEAD तथा संयुक्त राष्ट्र विश्व बौद्धिक सम्पदा संगठन तथा GII नॉलेज पार्टनर्स द्वारा किया जाता है।

6. आरबीआई के किस डिप्टी गवर्नर को मौद्रिक नीति का पोर्टफोलियो सौंपा गया है?

उत्तर – बी.पी. कानूनगो
भारतीय रिज़र्व बैंक ने बी.पी. कानूनगो को मौद्रिक नीति पोर्टफोलियो सौंपा है, दरअसल हाल ही में विरल आचार्य ने डिप्टी गवर्नर के पद से इस्तीफ़ा दिया था। आरबीआई के तीन डिप्टी गवर्नर हैं – एन. एस. विश्वनाथन, बी.पी. कानूनगो और एम.के. जैन हैं।

7. किस राज्य सरकार ने अंतर्देशीय जलमार्गों में “वाटर टैक्सी” चलाने का निर्णय लिया है?
उत्तर – गोवा
गोवा सरकार ने पणजी और ओल्ड गोवा के बीच “वाटर टैक्सी” चलाने का निर्णय लिया है। यह घोषणा रिवर नेविगेशन डिपार्टमेंट के लिए बजट प्रस्तुत करते समय की गयी। केंद्र सरकार के सागरमाला प्रोजेक्ट के तहत गोवा में 9 जेट्टी का निर्माण किया गया है।

8. एहसान मणि को ICC के वित्त व वाणिज्यिक मामलों का प्रमुख नियुक्त किया गया है, वे किस देश से हैं?
उत्तर – पाकिस्तान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मौजूदा चेयरमैन एहसान मणि को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् के वित्त व वाणिज्यिक मामलों का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

9. भारतीय टेबल टेनिस टीम का नया कोच किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – डेजन पापिच
कनाडा के डेजन पापिच को भारतीय टेबल टेनिस टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है, उन्हें एक वर्ष का अनुबंध प्रदान किया गया है, उनका मासिक वेतन 7000 डॉलर प्रतिमाह होगा। भारतीय टेबल टेनिस टीम के पास 2018 एशियाई खेलों के बाद से कोई कोच नही है।

10. भारत में राष्ट्रीय प्रसारण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 23 जुलाई

प्रतिवर्ष 23 जुलाई को राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है। 23 जुलाई, 1927 को भारत में पहली बार रेडियो प्रसारण शुरू किया गया था। यह प्रसारण एक निजी कंपनी “इंडियन ब्राडकास्टिंग कंपनी” के तहत बॉम्बे स्टेशन से किया गया था।
मुख्य बिंदु
8 जून, 1936 को आल इंडिया रेडियो अस्तित्व में आया था। आल इंडिया रेडियो का आदर्श वाक्य “ बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” है। आल इंडिया रेडियो के 414 स्टेशन है, यह 23 भाषाओँ तथा 179 बोलियों में कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता है।
आल इंडिया रेडियो
आल इंडिया रेडियो भारत का राष्ट्रीय रेडियो प्रसारक है। इसका आदर्श वाक्य – “बहुजन हिताय : बहुजन सुखाय” है। यह देश के लोगों के लिए सूचना, शिक्षा तथा मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन है। यह 23 भाषाओँ तथा 179 बोलियों में कार्यक्रम का प्रसारण करता है।

Advertisement

1 Comment on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 25 जुलाई, 2019”

  1. Sanju says:

    मैं बहुत दिनो से ऐसी website ढूंढ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *