हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 31 जुलाई, 2019
1. फार्मूला वन जर्मन ग्रैंड प्रिक्स 2019 को किसने जीता?
उत्तर – मैक्स वर्स्टेपन
रेड बुल के ड्राईवर मैक्स वर्स्टेपन जर्मन ग्रैंड प्रिक्स 2019 को अपने नाम कर किया है, यह इस सीजन उनकी दूसरी जीत थी, जबकि उनके करियर की यह 7वीं जीत थी। इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर फेरारी के सेबेस्टियन वेटल रहे, जबकि तीसरे स्थान पर टोरो रोसो के डेनियल क्व्यात रहे। चौथे स्थान पर रेसिंग पॉइंट के लांस स्ट्रोल रहे।
2. भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – राजीव कुमार
राजीव कुमार को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें सुभाष चन्द्र गर्ग स्थान पर नियुक्त किया गया है। सुभाष चन्द्र गर्ग का स्थानांतरण उर्जा मंत्रालय में किया गया है। राजीव कुमार 1984 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अफसर हैं।
नियमों के मुताबिक वित्त मंत्रालय में पांच सचिवों में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है। अजय पांडे राजस्व सचिव हैं जबकि राजीव कुमार वित्तीय सेवा विभाग के सचिव हैं। अतानु चक्रवर्ती निवेश विभाग व सार्वजनिक परिसपत्ति विभाग के सचिव हैं। गिरीश चन्द्र मुर्मू व्यय सचिव हैं।
अजय पाण्डेय महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। अतानु चक्रवर्ती और गिरीश चन्द्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं।
3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा शवाला तेजा सिंह मंदिर किस देश में स्थित है?
उत्तर – पाकिस्तान
लगभग 1000 वर्ष पुराने मंदिर को पाकिस्तान में 72 वर्ष बाद हिन्दुओं के लिए खोला गया है, यह मंदिर पिछले 72 वर्षों से सील था। विभाजन के बाद इस मंदिर को पहली बार भक्तों के लिए खोला गया है।
शवाला तेजा सिंह मंदिर
यह एक प्राचीन हिन्दू मंदिर है, इसका निर्माण तेजा सिंह द्वारा किया गया था। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। यह मंदिर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सियालकोट में स्थित है। 1992 में धार्मिक उन्मादियों ने इस मंदिर को नुकसान पहुँचाया था।
Evacuee Trust Property Board (ETPB) पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों की देखभाल करता है। ETPB ने स्थानीय हिन्दू समुदाय की मांग पर शवाला तेजा सिंह मंदिर को खोला है। यह बोर्ड इस मंदिर का मरम्मत कार्य कर रहा है, यह कार्य शीघ्र ही पूरा किया जायेगा।
4. किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने हाल ही में पश्चिमी घाट वाइन सर्प की नई प्रजाति की खोज की?
उत्तर – भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु
भारतीय विज्ञान संस्थान, बंगलुरु के शोधकर्ताओं ने हाल ही में पश्चिमी घाट में वाइन सर्प की नई प्रजाति को खोज की है, सांप की इस प्रजाति का नाम प्रोहेतुला अन्तिकुआ है। यह प्रजाति दक्षिण पश्चिमी घाट की स्थानिक है।
5. बाघ जनगणना रिपोर्ट 2018 के अनुसार किस राज्य में सर्वाधिक बाघ हैं?
उत्तर – मध्य प्रदेश
हाल ही में आल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन रिपोर्ट 2018 को जारी किया गया, इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2,967 बाघ हैं। इस रिपोर्ट को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विश्व बाघ दिवस (29 जुलाई) को सार्वजनिक किया गया।
मुख्य बिंदु
टॉप 5 सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य : मध्य प्रदेश में 526 बाघ, कर्नाटक में 524, उत्तराखंड में 442 बाघ, महाराष्ट्र में 312 बाघ तथा तमिलनाडु में 264 बाघ हैं। केवल छत्तीसगढ़ और मिजोरम में ही बाघों की संख्या में कमी आई है।
सर्वाधिक बाघ मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिज़र्व में पाए गये हैं। 2014 के बाद बाघों की संख्या में सर्वाधिक सुधार तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व में हुआ है।
यह 2006 के बाद चौथी बाघ जनगणना है, इसका आयोजन प्रत्येक चार वर्ष के बाद किया जाता है। इस सर्वेक्षण के दौरान वन अधिकारियों ने 3,81,400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर किया। इसके लिए 26,760 कैमरा ट्रैप लगाये गये थे।
6. केंद्र सरकार ने किन देशों से PTA के आयात पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाया है?
उत्तर – दक्षिण कोरिया और थाईलैंड
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने दक्षिण कोरिया तथा थाईलैंड से PTA (Purified Terephthalic Acid) के आयात पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाया है। Purified Terephthalic Acid का उपयोग पॉलिएस्टर चिप्स के निर्माण में किया जाता है।
7. हाल ही में विंग सूट स्काई डाईव जम्प पूरा करने वाले भारतीय वायुसेना के पहले पायलट कौन बने?
उत्तर – तरुण चौधरी
विंग कमांडर तरुण चौधरी विंगसूट स्काईडाईव जम्प लगाने वाले भारतीय वायुसेना के पहले पायलट बन गये हैं। उन्होंने यह कार्य 2,590.8 मीटर की ऊंचाई पर Mi-17 हेलीकाप्टर से किया।
मुख्य बिंदु
यह कार्य 21-22 जुलाई, 2019 को राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में कारगिल दिवस के उत्सव के दौरान किया गया था।
26 जुलाई को देश में प्रत्येक वर्ष कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की याद में मनाया जाता है। 26 जुलाई, 1999 को भारत ने कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के कब्ज़े से अपने क्षेत्र को पुनः प्राप्त किया था। भारतीय वायुसेना ने इस युद्ध में निर्णायक भूमिका निभाई थी।
8. मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 30 जुलाई
मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता और पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा के लिए 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष UNODC (United Nations Office on Drugs and Crime) द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस की थीम ‘Human Trafficking: Call Your Government to Action’ है। मानव तस्करी में लगभग 1 तिहाई पीड़ित बच्चें होते हैं।
पृष्ठभूमि
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार विश्व भर में लगभग 21 मिलियन लोग बंधुआ मजदूरी के शिकार हैं। इस अनुमान में श्रम व यौन शोषण के लिए तस्करी किये गए लोग भी शामिल हैं। मानव तस्करी से सभी देश किसी न किसी तरह जुड़े हुए हैं। UNODC की रिपोर्ट के अनुसार मानव तस्करी के लगभग एक तिहाई शिकार बच्चे ही हैं, जबकि 71% मानव तस्करी की शिकार महिलाएं व लड़कियां हैं।
मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरुद्ध विश्व दिवस निश्चित किया गया है। इसे 2013 में प्रस्ताव A/RES/68/192 के द्वारा स्वीकृत किया गया था। इस प्रस्ताव में यह कहा गया था कि मानव तस्करी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा व उनकी स्थिति के बारे में जागरूकता फैलने के इस दिवस को observe किया जाना आवश्यक है।
9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किस शहर में इसरो टेक्निकल लायसन यूनिट की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी है?
उत्तर – मास्को
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने रूस की राजधानी मास्को में इसरो टेक्निकल लायसन यूनिट की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी है। इस इकाई की स्थापना 2022 के मिशन गगनयान में रूसी साझेदारी के मध्यनजर की गयी है। इससे भारत और रूस के बीच अंतिरक्ष के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
10. जर्लिन अनिका ने 2019 वर्ल्ड डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, वे किस राज्य से हैं?
उत्तर – तमिलनाडु
तमिलनाडु की जर्लिन अनिका ने 2019 वर्ल्ड डेफ यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन ताइवान के तायपेई में किया गया था। उन्होंने अंडर-18 श्रेणी में दो रजत तथा एक कांस्य पदक भी जीता है। वे अभी मात्र 15 वर्ष की हैं और मदुरै में 10 कक्षा में पढ़ती हैं।
Good content sir