हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 अगस्त, 2019

1. हाल ही में किस भारतीय को गिनी राज्य के सर्वोच्च सम्मान “नेशनल आर्डर ऑफ़ मेरिट से सम्मानित किया गया?
उत्तर – रामनाथ कोविंद
भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को गिनी गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान “नेशनल आर्डर ऑफ़ मेरिट” से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भारत के गिनी के बीच विकास तथा संबंधों को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया है। उन्हें यह सम्मान गिनी के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।
गिनी
गिनी पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक देश है, इसे पहले फ्रेंच गिनी के नाम से जाना जाता था। गिनी 2 अक्टूबर, 1958 को फ़्रांस से स्वतंत्र हुआ था। गिनी का क्षेत्रफल 2,45,836 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी कोनाक्री में स्थित है। गिनी की आधिकारिक भाषा फ्रेंच है। गिनी के मौजूदा राष्ट्रपति अल्फा कांडे हैं, जबकि इब्राहीम कास्सूरी फोफाना गिनी के प्रधानमंत्री हैं।

2. हाल ही में कौन सा देश इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज ट्रीटी (INF) से अलग हुआ?
उत्तर – अमेरिका
हाल ही अमेरिका द्वारा इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज संधि से पीछे हटने की पुष्टि की गयी है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की थी कि अमेरिका, रूस के साथ की गयी तीन दशक पुरानी इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज संधि से अलग होगा, इस संधि पर शीत युद्ध के दौरान हस्ताक्षर किये गये थे।
इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्सेज (INF) संधि
यह शीतकाल की एक महत्वपूर्ण संधि थी, इस संधि के द्वारा 500-5000 किलोमीटर की भूमि से लांच की जाने वाली परमाणु मिसाइलों के निर्माण व परीक्षण पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। इस संधि पर दिसम्बर, 1987 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन तथा उनके सोवियत संघ के समकक्ष मिखाइल गोर्बाचेव ने हस्ताक्षर किये थे।
इस संधि के द्वारा सभी परमाणु तथा पारंपरिक मिसाइलों (जिनकी रेंज 500-1000 किलोमीटर तथा 1000 से 5,500 किलोमीटर है) , उनके लांचर पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। इस संधि के द्वारा दो महाशक्तियों के बीच हथियारों के विकास की दौड़ पर रोक लगी तथा यूरोप में अमेरिका के नाटो सहयोगियों का रूसी आक्रमण से बचाव भी हुआ। इस संधि का निर्माण यूरोप में स्थायित्व लाने के लिए किया गया था।
संधि से पीछे हटने के कारण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि रूस ने इस संधि का उल्लंघन करता है और पहले भी कई बार उल्लंघन कर चुका है। यह आरोप रूस की कथित नोवातोर 9M729 मिसाइल (SSC-8) के विकास व तैनाती की ख़बरों के बाद लगाया गया है, यह मिसाइल यूरोप पर बहुत कम समय में हमला कर सकती है। बराक ओबामा ने भी अपने कार्यकाल में 2014 में यह मुद्दा उठाया था। परन्तु रूस ने इन आरोपों को ख़ारिज किया तथा अमेरिका पर यूरोप में मिसाइल सिस्टम स्थापित करने का आरोप लगाया।
परिणाम
अमेरिका द्वारा संधि से बाहर के बाद अब अमेरिका प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभुत्व को कम करने के लिए नए परमाणु हथियारों का विकास कर सकता है। इस संधि के बाद रूस और अमेरिका में फिर से हथियारों की दौड़ की शुरू हो सकती है।

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने बालिकाओं के कल्याण के लिए व्हाली डिक्री योजना लांच की है?
उत्तर – गुजरात
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणि ने 3 अगस्त को राजकोट में “व्हाली डिक्री” योजना लांच की। इस योजना का बालिकाओं के कल्याण के लिए लांच किया गया है। इसका उद्देश्य बालिका जन्म दर में वृद्धि करके लिंगानुपात में समानता लाना है। इस योजना के तहत गुजरात सरकार चौथी कक्षा में बालिका के प्रवेश पर 4,000 रुपये प्रदान करेगी, जबकि नौवीं कक्षा में प्रवेश पर 6,000 रुपये प्रदान किये जायेंगे, विवाह के समय एक लाख रुपये प्रदान की जायेंगे। इस योजना के लिए 133 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं।

4. चीन के नेशनल एडवांस पेमेंट सिस्टम (CNAPS) में जुड़ने वाला पहला भारतीय बैंक कौन सा है?
उत्तर – भारतीय स्टेट बैंक
शंघाई में भारतीय स्टेट बैंक देश की शाखा चीन के नेशनल एडवांस पेमेंट सिस्टम (CNAPS) के साथ जुड़ गयी है, इस प्रकार यह ऐसा पहला भारतीय बैंक बन गया है जो CNAPS से जुड़ा हुआ है। अब SBI शंघाई को फण्ड हस्तांतरण के लिए विभिन्न बैंकों के साथ टाई-अप करने की आवश्यकता नहीं होगी। CNAPS को पीपल्स बैंक ऑफ़ चाइना द्वारा वर्ष 2008 में लांच किया गया था।

5. देवदास कनकला का हाल ही में निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के अभिनेता थे?
उत्तर – तेलुगु सिनेमा
देवदास कनकला तेलुगु सिनेमा के अभिनेता थे, उनका निधन 2 अगस्त, 2019 को हैदराबाद में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पांच दशक पहले की थी। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में कार्य किया, उनकी कुछ एक प्रमुख फ़िल्में इस प्रकार हैं – “ओ सीता कथा”, “सीरी सिरमुव्वा”, “गोरिन्ताकू” तथा “गैंग लीडर” इत्यादि।

6. हाल ही में किस भारतीय मूल की डॉक्टर ने मिस इंग्लैंड 2019 का खिताब जीता?
उत्तर – भाषा मुखर्जी
भारतीय मूल की डॉक्टर भाषा मुखर्जी हाल ही में मिस इंग्लैंड बनीं। 23 वर्षीय भाषा मुखर्जी के पास मेडिकल क्षेत्र में दो डिग्री हैं। भाषा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ था, बाद में उनका परिवार इंग्लैंड चला गया था। अब भाषा मुखर्जी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2019 में हिस्सा लेंगी।
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2019 का आयोजन लन्दन में 14 दिसम्बर को किया जायेगा।

7. 2021 की जनगणना कितनी अनुसूचित भाषाओँ में की जायेगी?
उत्तर – 18
जनगणना 2021 का संचालन 22 में से 18 अनुसूचित भाषाओँ में किया जायेगा, जबकि 2011 की जनगणना का संचालन 16 अनुसूचित भाषाओँ में किया गया था। जनगणना दो चरणों में की जायेगी : पहले चरण अप्रैल, 2020 से सितम्बर 2020 के बीच किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 9 फरवरी, 2021 से 28 फरवरी, 2021 के दौरान किया जायेगा। इस जनगणना में 31 लाख से अधिक प्रशिक्षित कर्मचारी हिस्सा लेंगे, इस दौरान डाटा कलेक्शन एंड्राइड बेस्ड स्मार्टफ़ोन्स के द्वारा एकत्रित किया जाएगा। जनगणना से सम्बंधित डाटा 2024-25 तक उपलब्ध हो जायेगा।

8. सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में स्पष्ट किया है कि मजिस्ट्रेट के पास किसी आरोपी को अपनी आवाज़ का नमूना देने के लिए आदेश जारी करने की शक्ति है, यह निर्णय किस अनुच्छेद के तहत लिया गया है?
उत्तर – अनुच्छेद 142
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि जुडिशियल मजिस्ट्रेट के पास यह शक्ति है कि वह किसी आरोपी को अपनी आवाज़ का नमूना देने के लिए कह सकता है, आवाज़ का नमूना जांच-पड़ताल के दौरान आरोपी की सहमती के बिना भी लिया जा सकता है। यह निर्णय मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच द्वारा दिया गया, इस बेंच में दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना भी शामिल थे।

9. किस समिति की रिपोर्ट के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस के लिए 20 संस्थानों की अनुशंसा की है?
उत्तर – Empowered Expert Committee
Empowered Expert Committee अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस के लिए 20 संस्थानों की अनुशंसा की है। इस समिति के चेयरमैन एन. गोपालस्वामी थे। इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस के लिए IIT मद्रास, IIT खड़गपुर, दिल्ली विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, अमृता विद्या विद्यापीठम तथा VIT जैसे संस्थान शामिल हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस का उद्देश्य 20 विश्वस्तरीय संस्थानों को विकसित करना है और भारत को विश्व शिक्षा मानचित्र पर स्थापित करना है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ एमिनेंस को फीस, कोर्स अवधि इत्यादि के लिए काफी अधिक स्वायत्तता दी जायेगी। सार्वजनिक संस्थानों को 1000 करोड़ रुपये की ग्रांट की जायेगी, परन्तु निजी संस्थानों को किसी भी किस्म की फंडिंग नहीं दी जाएगी।

10. किस IIT के अनुसंधानकर्ताओं ने ठोस कचरा प्रबंधन के लिए हाइड्रो थर्मल कार्बनाइजेशन तकनीक का विकास किया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर के अन्सुंधाकर्ताओं के दल ने एक ऐसी तकनीक का विकास किया है जिसके द्वारा अधिक नमी वाले ठोस कचरे से उर्जा उत्पन्न की जा सकती है। इस तकनीक को हाइड्रो थर्मल कार्बनाइजेशन नामक दिया गया है, इस तकनीक के द्वारा म्युनिसिपल वेस्ट को जैव इंधन में परिवर्तित किया जा सकता है।

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 3-4 अगस्त, 2019”

  1. Dilip Yadav says:

    Jay Hind sir aaj bhut khus hu Jammu Kashmir se Dhara 370 hatne k Karn

  2. Sonu Singh Yadav says:

    Thank you Sir jee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *