हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 8 अगस्त, 2019
1. हाल ही में शिक्षाविद राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन हुआ, वे किस राज्य से थीं?
उत्तर – तमिलनाडु
शिक्षाविद राजलक्ष्मी पार्थसारथी का निधन 5 अगस्त, 2019 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ। वे एक शिक्षाविद, पत्रकार तथा कला की संरक्षक थीं। उन्होमे पद्म सेशाद्री बाल भवन ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स की स्थान की थी। 2010 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहे डिएगो फोर्लान किस देश के फुटबॉलर हैं?
उत्तर – उरुग्वे
उरुग्वे के स्ट्राइकर डिएगो फोर्लान ने फुटबॉल से सन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने करियर में मेनचेस्टर यूनाइटेड, एटलेटिको मेड्रिड, इंटर मिलान, मुंबई सिटी जैसे फुटबॉल क्लब को अपनी सेवाएं दी।
डिएगो फोर्लान
डिएगो फोर्लान का जन्म उरुग्वे के मोंटेविडियो में 19 मई, 1979 को हुआ था। उन्होंने अपने प्रोफेशनल फुटबॉल करियर की शुरुआत अर्जेंटीना के क्लब इंडिपेंडेंएंटे के साथ की, वहां पर वे 1997 से लेकर 2002 तक रहे। इंडिपेंडेंएंटे के लिए उन्होंने 80 मैचों में 37 गोल किये। इसके बाद उन्होंने 2002 से 2004 के बीच इंलैंड में प्रीमियर लीग के मशहूर क्लब मेनचेस्टर यूनाइटेड को अपनी सेवाएं दी। मेनचेस्टर यूनाइटेड के लिए उन्होंने 63 मैचों में 10 गोल किये।
मेनचेस्टर यूनाइटेड के बाद उन्होंने 2004 से 2007 के बीच स्पेनिश क्लब विलारियाल को अपनी सेवाएं दी, वहां पर उन्होंने 106 मैचों में 54 गोल किये। इसके बाद 2007 से 2011 के बीच उन्होंने एटलेटिको मेड्रिड के लिए 134 मैचों में 74 गोल किये। इसके बाद उन्होंने इंटर मिलान, इंटरनासियोनेल, सरेजो ओसाका, पेनारोल, मुंबई सिटी तथा किची जैसे फुटबॉल क्लब्स को अपनी सेवाएं दी।
3. किस देश के वैज्ञानिकों ने सबसे बारीक सोने का निर्माण किया है?
उत्तर – ब्रिटेन
ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने हाल ही में विश्व के सबसे बारीक सोने का निर्माण किया है, इसकी मोटाई मात्र 0.47 नैनोमीटर है, यह इंसान के नाखून से एक मिलियन गुना पतला है। इसे “गोल्डन एलगी” नाम दिया गया है। इसका उपयोग मेडिकल डिवाइस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में किया जा सकता है।
4. पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के नए चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर कौन बने?
उत्तर – कान्दिकुप्पा श्रीकांत
कान्दिकुप्पा श्रीकांत ने हाल ही में पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के नए चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभाला। वे इस पद पर 31 दिसम्बर, 2023 तक बने रहेंगे। इससे पहले वे पॉवर ग्रिड में निदेशक (वित्त) थे।
पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया (पॉवरग्रिड)
पॉवरग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया एक नवरत्न केन्द्रीय पब्लिक सेक्टर उद्यम है। यह भारत की केन्द्रीय ट्रांसमिशन व्यवस्था का प्रबंधन करता है। पॉवरग्रिड देश का सबसे बड़ा उर्जा ट्रांसमिशन केंद्र है, यहाँ से भारत की कुल उत्पादित उर्जा का 50% हिस्सा ट्रांसमिट किया जाता है। यह 2007 से एक लिस्टिड कंपनी है, इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। पॉवरग्रिड में 56.91% हिस्सेदारी सरकारी है।
5. एथनोलोग (भाषा निर्देशिका) के अनुसार विश्व में किस देश में सर्वाधिक जीवित देशी भाषाएँ हैं?
उत्तर – पापुआ न्यू गिनी
एथनोलोग (भाषा निर्देशिका) के अनुसार विश्व में कुल 7,111 जीवित भाषाएँ (इसका उपयोग अभी भी किया जा रहा है) हैं। एथनोलोग के अनुसार प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश पापुआ न्यू गिनी में सर्वाधिक जीवित देशी भाषाएँ हैं, पापुआ न्यू गिनी में जीवित देशी भाषाओँ की संख्या 840 है। भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है, भारत जैसे विशाल देश में 453 जीवित देशी भाषाएँ मौजूद हैं। अमेरिका में 335 तथा ऑस्ट्रेलिया मे 319 भाषाएँ भोली जाती हैं। एशिया में 2303 तथा अफ्रीका में 2140 देशी भाषाएँ हैं। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2019 को देशी भाषाओँ का वर्ष घोषित किया है। इसका उद्देश्य स्थानीय भाषाओँ को बढ़ावा देना है।
6. किस भारतीय ग्रैंड मास्टर ने 2019 बेल्ट एंड रोड चाइना ह्यूमन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट को जीता?
उत्तर – सूर्य शेखर गांगुली
कलकत्ता के सूर्य शेखर गांगुली ने 2019 बेल्ट एंड रोड चाइना ह्यूमन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट को जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में पांच जीत तथा तीन ड्रा हासिल किये। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की।
7. भारतीय रिज़र्व बैंक ने तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति स्टेटमेंट में रेपो रेट में कितने बेसिस पॉइंट की कमी की है?
उत्तर – 35 बेसिस पॉइंट
आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट (अल्पकालिक उधार दर) में 35 बेसिस पॉइंट्स की कमी की है। यह निर्णय RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति द्वारा लिया गया है। इसी वर्ष भारतीय रिज़र्व बैंक ने फरवरी, अप्रैल और जून में भी रेपो रेट में कमी की थी।
रेपो दर
रेपो दर, वह दर है जिस पर आरबीआई छोटी समयावधि के लिए बैंकों को ऋण देता है। यह RBI द्वारा बैंकों से सरकारी बांड खरीदकर एक निश्चित दर पर उन्हें बेचने के लिए एक समझौते के साथ किया जाता है। जब भारतीय रिजर्व बैंक रेपो दर बढ़ाता है, तो बैंक को उच्च दरों पर ऋण देना पड़ता है। अत: कहा जा सकता है कि रेपो दर का बढ़ना बाजारों में ब्याज दरों में वृद्धि होने का एक कारण है।
रिवर्स रेपो दर
रिवर्स रेपो दर वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई अल्पकालिक समय के लिए अन्य बैंकों से ऋण लेता है। यह आरबीआई द्वारा सरकारी बॉन्ड / सिक्योरिटीज को बैंकों को भविष्य में वापस खरीदने की प्रतिबद्धता के साथ किया जाता है। बैंक रिवर्स रेपो सुविधा का उपयोग अपने अल्पकालिक अतिरिक्त धन को आरबीआई में जमा करके ब्याज अर्जित करने के लिए भी करते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है। यह भारत के सभी बैंकों का संचालक है। रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित करता है। 1 अप्रैल सन 1935 को इसकी स्थापना रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार हुई थी।
8. पर्यावरण व सामाजिक प्रबंधन फ्रेमवर्क (ESMF) की फंडिंग किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा की गयी है?
उत्तर – विश्व बैंक
हाल ही में एकीकृत तटीय जोन प्रबंधन (ICZM) के लिए केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु तथा परिवर्तन मंत्रालय ने पर्यावरण व सामाजिक प्रबंधन फ्रेमवर्क (ESMF) नामक ड्राफ्ट लांच किया है। इस ड्राफ्ट प्लान में तटीय क्षेत्रों में संभावित अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए क्लीयरेंस के लिए आवेदन करने से पहले के दिशानिर्देश हैं। इन दिशानिर्देशों का उपयोग करके तटीय राज्य विभिन्न परियोजनाओं को मंज़ूरी दे सकते हैं तथा उन्हें रेगुलेट कर सकते हैं। इस दस्तावेज़ को सोसाइटी फॉर इंटीग्रेटेड कोस्टल मैनेजमेंट द्वारा कियार किया गया है। अब तक केवल तीन राज्यों – गुजरात, ओडिशा और पश्चिम ने विश्व बैंक के सहयोग से एकीकृत तटीय जोन प्रबंधन (ICZM) के लिए योजनायें तैयार की है।
9. किस संगठन ने हाल ही में विक्रम साराभाई पत्रकारिता पुरस्कार की घोषणा की?
उत्तर – इसरो
इसरो ने अन्तरिक्ष विज्ञान, तकनीक तथा अनुसन्धान में विक्रम साराभाई पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की। यह पुरस्कार भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के पिता कहे जाने वाले डॉ. विक्रम साराभाई के जन्म की सौवीं वर्षगाँठ के उत्सव का हिस्सा है।
अन्तरिक्ष विज्ञान, तकनीक तथा अनुसन्धान में विक्रम साराभाई पत्रकारिता पुरस्कार
उद्देश्य : उन पत्रकारों को सम्मानित करना जिन्होंने अन्तरिक्ष विज्ञान, एप्लीकेशन व अनुसन्धान के क्षेत्र में योगदान दिया है।
योग्यता : इस पुरस्कार के लिए नामांकन सभी भारतीयों के लिए खुला है, जिन्होंने पत्रकारिता का अनुभव है, इस पुरस्कार के लिए 2019-20 की अवधि के दौरान लिखे गये लेख योग्य होंगे।
श्रेणी 1 : इस श्रेणी में तो पत्रकार अथवा प्रिंट मीडिया के फ्रीलांसर सम्मानित किये जायेंगे, इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये, पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। इस श्रेणी में अंग्रेजी, हिंदी अथवा किसी क्षेत्रीय भाषा में लिखे गये लेख का अवलोकन किया जायेगा। लेख की समय अवधि 2019-20 के दौरान होनी चाहिए।
श्रेणी 2 : इस पुरस्कार के विजेता को 3,00,000, 2,00,000 तथा 1,00,000 रुपये इनामस्वरुप प्रदान किये जायेंगे।
10. संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – विएना (ऑस्ट्रिया)
हाल ही में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये, इस समझौते के तहत सौर उर्जा क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर कौशल विकास को बढ़ावा दिया जायेगा।
nice very good
Thank you so much sir good content as a Gk
Thank you so much !
Thank you Sir ji