हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 अगस्त, 2019
1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहीं ऐश्वर्या पिस्सई किस राज्य से हैं?
उत्तर – कर्नाटक
ऐश्वर्य पिस्सई मोटरस्पोर्ट्स में विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गयी हैं, उन्होंने महिला श्रेणी में FIM वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। यह खिताब उन्होंने हंगरी के वारपालोता में जीता। FIM जूनियर केटेगरी में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य बिंदु
23 वर्षीय ऐश्वर्या पिस्सई बंगलुरु से हैं। उन्होंने दुबई में पहला राउंड जीता था। फाइनल में उन्होंने कुल 65 अंक प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर पुर्तगाल की रीता विएरा रहीं।
जूनियर केटेगरी में 46 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर केटेगरी में पहला स्थान चिली की टोमास डी गावार्दो ने प्राप्त किया।
ऐश्वर्या पिस्सई
ऐश्वर्या पिस्सई का जन्म 14 अगस्त, 1995 को बंगलुरु में हुआ था। वे एक ऑफ-रोड रेसर हैं। उन्होंने 2018 में इंडियन नेशनल रैली चैंपियनशिप को जीता था। बाद में उन्होंने बाजा अरागोन रैली में हिस्सा लिया था, वे इस स्पर्धा में हिस्सा लेनी वाली पहली भारतीय महिला हैं।
2. जैव-इंधन पर राष्ट्रीय नीति को लागू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर – राजस्थान
विश्व जैव इंधन दिवस 2019 के अवसर पर राजस्थान सरकार ने जैव इंधन नियम – 2019 जारी किये और इस प्रकार राजस्थान राष्ट्रीय जैव इंधन नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। भारत सरकार ने जैव इंधन पर राष्ट्रीय नीति का अनवरण मई, 2019 में किया था। राजस्थान आयलसीड से जैव इंधन के उप्तादन पर बल देना तथा इंधन व उर्जा के विकल्प पर शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए उदयपुर में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की स्थापना करेगा। जैव इंधन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार विज्ञापन भी जारी करेगी। राज्य ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् द्वारा जैव इंधन को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का निर्माण किया जायेगा। भारतीय रेलवे की सहायता से राजस्थान में 8 टन उत्पादन की दैनिक क्षमता वाला बायोडीजल प्लांट पहले ही स्थापित किया जा चुका है। बायोडीजल का उपयोग जीवाश्म इंधन के स्थान पर किया जा सकता है। इसका निर्माण वनस्पति तेल, रीसायकल किये गये ग्रीज़, शवाल तथा जंतु वसा से किया जाता है।
3. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा होल्मबर्ग 15A किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – खगोलशास्त्र
जर्मनी के मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने होल्मबर्ग 15A नामक ब्लैकहोल की खोज है, यह पृथ्वी से 700 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है, यह एबल 85 गैलेक्सी क्लस्टर के मध्य में स्थित है। होल्मबर्ग 15A अब तक खोजे गये सबसे बाद ब्लैकहोल में से एक है।
4. किस राज्य ने एक दिन में 22 करोड़ पौधरोपण करके विश्व रिकॉर्ड बनाया?
उत्तर – उत्तर प्रदेश
भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगाँठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 22 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया, इसके लिए राज्य सरकार ने “वृक्षारोपण महाकुम्भ” नामक अभियान लांच किया था। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक वृक्षारोपण का रिकॉर्ड महाराष्ट्र की सावित्रीबाई फुले पुणे विश्विद्यालय के नाम था, जून 2019 में इस विश्वविद्यालय द्वारा 30,000 पौधे लगाए गये थे।
3. किस राज्य ने हाल ही में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लांच की?
उत्तर – झारखण्ड
उप-राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में झारखण्ड में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना लांच की। इस योजना के तहत राज्य के किसानों के खातों में सीधे धन का हस्तांतरण किया जायेगा। इस योजना लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास एक से पांच एकड़ तक की भूमि है। उन किसानों को 5000 रुपये से 25,000 रुपये तक प्रदान किये जायेंगे। इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय उत्थान है। इस योजना का लाभ 13.5 लाख किसानों को होगा। इस योजना के लिए 442 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। झारखण्ड में 83% किसानों के पास दो एकड़ या इससे कम भूमि है, इसमें 65% किसानों के पास एक एकड़ से कम भूमि है।
झारखण्ड
झारखण्ड का निर्माण 15 नवम्बर, 2000 को किया गया था। इसकी राजधानी रांची में स्थित है। झारखण्ड का क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किलोमीटर है। वर्तमान में झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुबर दास हैं, जबकि द्रौपदी मुर्मू राज्य की राज्यपाल हैं। झारखण्ड की सीमा उत्तर में बिहार, उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओडिशा तथा पूर्व में पश्चिम बंगाल से लगती है।
6. 2019 चार्ली चैपलिन अवार्ड से ब्रिटिश अकैडमी द्वारा किसे सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर – स्टीव कुगन
अभिनेता स्टीव कुगन को ब्रिटिश अकैडमी की लोस एंजेल्स शाखा द्वारा चार्ली चैपलिन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। उनके अलावा जेन फोंडा को स्टेनली कुब्रिक ब्रिटानिया अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फिल्म से सम्मानित किया जायेगा। जबकि जैकी चेन को अल्बर्ट आर. ब्रोक्कोली ब्रिटानिया अवार्ड फॉर वर्ल्डवाइड कॉन्ट्रिब्यूशन टू एंटरटेनमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार 25 अक्टूबर को प्रदान किये जायेंगे।
7. “श्रीदेवी : गर्ल वुमन सुपरस्टार” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – सत्यार्थ नायक
“श्रीदेवी: गर्ल वुमन सुपरस्टार” पुस्तक के लेखक सत्यार्थ नायक हैं, इस पुस्तक को श्रीदेवी की 56वीं वर्षगाँठ पर लांच किया जायेगा। इस पुस्तक में श्रीदेवी के जीवन का वर्णन किया गया है।
8. हाल ही में दूरदर्शन ने “वतन” नामक देशभक्ति गीत लांच किया है, इस गीत के गायक कौन हैं?
उत्तर – जावेद अली
स्वतंत्रता दिवस 2019 के लिए दूरदर्शन ने “वतन” नामक देशभक्ति गीत लांच किया है, इस गीत को केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में लांच किया। इस गीत का निर्माण दूरदर्शन ने किया गया है, इस गीत के द्वारा नये भारत पर प्रकाश डाला गया है। इस गीत में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, स्टेचू ऑफ़ यूनिटी तथा चंद्रयान-2 जैसी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया है। इस गीत में देश के वीर सैनिकों तथा शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया है। इस गीत को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जावेद अली द्वारा गया है। इस गीत के लिरिक्स आलोक श्रीवास्तव द्वारा लिखे गये है।
9. उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरने वाली पहली भारतीय एयरलाइन कौन बनेगी?
उत्तर – एयर इंडिया
73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एयर इंडिया उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ान भरने वाली पहली भारतीय एयरलाइन बन जाएगी। दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को की उड़ान के द्वारा 2000 से 7000 इंधन की बचत होगी। इससे प्रति उड़ान 6000 से 21,000 कार्बन उत्सर्जन में भी कमी जायेगी। यह उड़ान किर्गिजस्तान, कजाखस्तान, रूस, आर्कटिक महासागर, कनाडा से होते हुए अमेरिका में प्रवेश करेगी। इस नए मार्ग से दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को की यात्रा 12,000 किलोमीटर से कम होकर 8,000 किलोमीटर रह जाएगी। इससे यात्रा में लगने वाले समय में 30 मिनट की बचत होगी। उत्तरी ध्रुव के ऊपर से जाने वाली इस उड़ान के पायलट कैप्टेन रजनीश शर्मा तथा कैप्टेन दिग्विजय सिंह होंगे।
10. हाल ही में काजिन सारा झील की खोज किस देश में की गयी है?
उत्तर – नेपाल
हाल ही में नेपाल में काजिन सारा नामक झील की खोज हुई है, यह झील अब विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील बनेगी। यह नेपाल के मनांग जिले के चामे नामक क्षेत्र में सिंगारखड़का क्षेत्र में स्थित है।
काजिन सारा झील
इस झील का स्थानीय नाम सिंगार है। इस झील को कुछ महीने पहले पर्वतारोहियों द्वारा खोजा गया था। यह झील 5200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, परन्तु अभी इस ऊंचाई का सत्यापन किया जाना बाकी है। इस झील का अनुमानित लम्बाई 1500 मीटर तथा चौड़ाई 600 मीटर है।
इस झील का निर्माण हिमालय में बर्फ के पिघलने के कारण हुआ है। इसके उंचाई के सत्यापन के बाद यह विश्व की सबसे ऊँची झील बन जाएगी।
वर्तमान समय में विश्व की सबसे ऊँची झील तिलिचो है, यह नेपाल में 4,919 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी लम्बाई 4 किलोमीटर तथा चौड़ाई 1.2 किलोमीटर है। यह 200 मीटर गहरी है।
Nice
thnks
thanks for new current affairs
Thank you Sir ji please Hindi me app bhi provide karein
Thanks
Nice sir