हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 अगस्त, 2019
1. भारत के पहले प्रथम केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना किस राज्य में की जायेगी?
उत्तर – गुजरात
भारत के पहले केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना गुजरात में की जाएगी, इसका उद्देश्य रसायन उद्योग को बढ़ावा देना है। इसकी घोषणा राज्य रसायन व उर्वरक मंत्री द्वारा की गयी, उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन केंद्र की स्थापना की योजना बनायीं जा रही है।
केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान
केन्द्रीय केमिकल इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना सूरत अथवा अहमदाबाद में की जाएगी। इससे रसायन उद्योग में अनुसन्धान को बढ़ावा मिलेगा। इस संस्थान से गुजरात के वापी, अंकलेश्वर, वलसाड़, भरूच तथा अहमदाबाद में स्थित रसायन उद्योगों को विशेष लाभ होगा।
2. दामोदर गणेश बापट का हाल ही में निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – समाज सेवा
हाल ही में समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का निधन हुआ, उनका निधन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 17 अगस्त, 2019 को हुआ। उन्होंने अपना जीवन कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के उपचार व सेवा में समर्पित कर दिया, वे भारतीय कुष्ठ निवारक संघ (BKNS) द्वारा जांजगीर-चंपा जिले के सोठी गाँव चलाये जा रहे आश्रम में रोगियों की सेवा किया करते थे। उन्होंने राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में अवगत करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
3. किस देश की टीम ने 2019 टी-20 फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट वर्ल्ड कप सीरीज को जीता?
उत्तर – भारत
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2019 टी-20 फिजिकल डिसेबिलिटी क्रिकेट वर्ल्ड कप सीरीज को जीता। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराया। इस प्रतियोगिता में कुल 6 देशों ने हिस्सा लिया, इसका आयोजन इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया गया था।
4. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन के साथ सम्बंधित है?
उत्तर – संयुक्त राष्ट्र
भारत ने यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड में 1 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है। इससे संयुक्त राष्ट्र विकास प्रणाली में सुधार के प्रति भारत की रुचि प्रदर्शित होती है।
यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड क्या है?
यू.एन. स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के तहत एक विशिष्ट फण्ड है। इसका उद्देश्य “रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम” के वित्तीय लेनदेन का प्रभावशाली प्रबंधन करना है। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समूह (UNSDG) ने यू.एन. रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर के लिए एक डाटा पोर्टल लांच किया है। आज तक 38 सदस्य देशों ने रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड के लिए योगदान दिया है।
स्पेशल पर्पज ट्रस्ट फण्ड वेब पोर्टल में योगदान व व्यय से सम्बंधित रियल-टाइम डाटा प्रदर्शित किया जाता है। इसके लिए तीन प्रकार की फंडिंग प्रदान की जाती है : सदस्य देशों द्वारा स्वैच्छिक योगदान, संयुक्त राष्ट्र इकाइयों से कास्ट-शेयरिंग तथा संयुक्त राष्ट्र विकास सम्बंधित गतिविधियो के लिए योगदान पर 1% शुल्क।
संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम
संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर सिस्टम में सभी संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं। यह विकास सम्बन्धी गतिविधियों के लिए कार्य करता है। इसका उद्देश्य विभिन्न संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों को एकत्रित करके संचालन में सुधार करना है।
5. विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 अगस्त
19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य फोटोग्राफरों को प्रेरित करना है। 19 अगस्त को डेगुएरोटाइप के आविष्कार कारण विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। डेगुएरोटाइप एक फोटोग्राफिक प्रक्रिया है, इसका विकास लुइस डेगुएरो तथा जोसेफ नीसफॉर नीप्से द्वारा 1837 में किया गया था।
6. विश्व मानवता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 19 अगस्त
19 अगस्त को प्रत्येक वर्ष विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस उन लोगों के लिए समर्पित हैं जो मानवता के लिए कार्य करते हैं तथा इसके लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिवस के द्वारा विश्व में मानवता के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी जाती है। इस वर्ष के अभियान की थीम #WomenHumanitarians है।
पृष्ठभूमि
विश्व मानवता दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गयी थी इसके लिए वर्ष 2008 में A/46/L.49 प्रस्ताव पारित किया गया था। इस प्रस्ताव को स्वीडन ने प्रायोजित किया था। 19 अगस्त, 2003 को इराक में महासचिव के विशेष विशेष प्रतिनिधि सर्जियो विएरा डी मेलो की मृत्यु बम विस्फोट के कारण हुई थी। इस घटना में उनके 21 सहकर्मियों की मृत्यु भी हुई थी। 2009 से प्रतिवर्ष 19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसके द्वारा मानवता के लिए कार्य करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
7. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर “अटल चौक” कर दिया है, यह उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
उत्तर – लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के हजरतगंज चौराहा का नाम बदलकर “अटल चौक” रख दिया है, इसकी घोषणा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु की प्रथम वर्षगाँठ के बाद की गयी है। हजरतगंज शहर के केंद्र में विक्टोरियन स्टाइल शॉपिंग एरिया है। यहाँ पर शोरूम, शॉपिंग काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, होटल, थिएटर, दफ्तर इत्यादि हैं। हजरतगंज की नाज़ा मार्केट राज्य की सबसे बड़ी कंप्यूटर तथा आईटी उपकरणों की मार्केट है, यह भारत में दिल्ली के नेहरु प्लेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंप्यूटर/आईटी उपकरण मार्केट है।
8. राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया, यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति द्वारा लिया गया। उनकी नियुक्ति प्रत्यक्ष नियुक्ति के आधार पर पांच वर्ष के लिए की गयी है। इससे पहले वे टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज, मुंबई में प्रोफेसर थे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान (NIHFW)
यह केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन है। यह देश में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण को बढ़ावा देने के लिए देश का सर्वोच्च तकनीकी संस्थान व थिंक टैंक है। इसकी स्थापना 1977 में राष्ट्रीय परिवार नियोजन संस्थान (NIFP) तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रशासन व शिक्षा संस्थान (NIHAE) के विलय बाद की गयी थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। यह सामुदायिक स्वास्थ्य प्रशासन, संचार विभाग, शिक्षा व प्रशिक्षण, प्रबंधन, मेडिकल केयर तथा अस्पताल प्रशासन इत्यादि के माध्यम से स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के मुद्दों पर कार्य करता है।
9. किस वैज्ञानिक को जे.सी. बोस फ़ेलोशिप प्रदान की गयी?
उत्तर – डॉ. के. थंगराज
सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. के. थंगराज को जे. सी. बोस फ़ेलोशिप प्रदान की गयी, उन्हें यह फ़ेलोशिप जनसँख्या तथा मेडिकल जेनोमिक्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गयी है।
जे. सी. बोस फ़ेलोशिप किसी वैज्ञानिक को उत्कृष्ट कार्य के लिए साइंस व इंजीनियरिंग अनुसन्धान बोर्ड, विज्ञान व तकनीक विभाग द्वारा प्रदान की जाती है।
10. हाल ही में पत्रकार व स्तंभकार रंजीत गुरु का निधन हुआ, वे किस राज्य से थे?
उत्तर – ओडिशा
18 अगस्त, 2019 को रंजीत गुरु का निधन हुआ, वे एक पत्रकार व स्तंभकार थे। वे उड़िया समाचार पत्र “संबाद” के लिए कार्य करते थे। उन्होंने “आनंदबाजार पत्रिका” तथा “द एशियन ऐज” के लिए भी कार्य किया है।
Thanks sir then keep it up
very nice
nice
Thank you sir
Thnks sir