हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 अगस्त, 2019

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रही अन्सुपा झील किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – ओडिशा
ओडिशा वेटलैंड अथॉरिटी ने हाल ही में चिल्का तथा अन्सुपा झील के लिए एकीकृत प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन को मंज़ूरी दे दी है। इसके लिए 180 करोड़ रुपये आबंटित किये गये हैं। झीलों के इस पांच वर्षीय प्रबंधन कक उद्देश्य हज़ारों मछुआरों की आजीविका को मज़बूत करना है। चिल्का झील 1100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैली हुई है, यहाँ प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। अन्सुपा झील 2 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है।
2. किस राज्य सरकार ने स्कूलों में अधोसंरचना को सुधारने के लिए “स्कूल फगदबा” लांच किया है?
उत्तर – मणिपुर
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने सरकारी स्कूलों में अधोसंरचना को सुधारने के लिए “स्कूल फगदबा” लांच किया है। इस योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की अधोसंरचना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा स्कूल में ओवरआल सुधार के लिए प्रयास करना है ताकि सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जा सके। इस योजना के पहले चरण में 60 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्कूल चुना जायेगा। इस योजना के तहत स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा करना तथा छात्रों के प्रवेश को बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
3. किस भारतीय को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” से सम्मानित किया जायेगा?
उत्तर – नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 23 और 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे, इस यात्रा के दौरान उन्हें संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च सम्मान “आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” से सम्मानित किया जायेगा। श्री मोदी को यह सम्मान भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिए गये योगदान के लिए दिया जा रहा है।
“आर्डर ऑफ़ ज़ायेद” सम्मान का नाम संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक शेख ज़ायेद बिन सुल्तान अल नाहयान के नाम पर रखा गया है।
भारत-संयुक्त अरब अमीरात सम्बन्ध
संयुक्त अरब भारत का पांचवा सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता है। भारत कुल तेल आयात का 8% हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात से आयात करता है। संयुक्त अरब अमीरात भारत और फ्रांस के नेतृत्व में शुरू किये गये अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का हिस्सा भी है। 2017 में भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच का व्यापार 50 अरब डॉलर पर पहुँच गया था। संयुक्त अरब अमीरात चीन और अमेरिका के बाद भारत के तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। भारत से संयुक्त अरब अमीरात को 2016-17 में 31 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था।
4. NCPCR ने किस IIT के साथ मिलकर यौन शोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किट का विकास किया है?
उत्तर – IIT कानपूर
राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग (NCPCR) ने IIT कानपूर के साथ मिलकर बच्चों में यौन शोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक इंटरैक्टिव किट का विकास किया है, यह व्यक्ति सुरक्षा की दृष्टि के काफी उपयोगी है। इस किट में कार्ड, पोस्टर, एनीमेशन क्लिप्स तथा गेम्स इत्यादि शामिल हैं। इस किट का उपयोग अध्यापकों तथा NGO द्वारा बच्चों को यौन शोषण के बारे में जागरूक करने के लिए किया जा सकता है।
5. हाल ही में मोहम्मद ज़हूर खय्याम हाश्मी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
उत्तर – संगीत
19 अगस्त, 2019 को जाने माने संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम हाश्मी का निधन हुआ। वे 92 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने तीन फिल्मफेयर अवार्ड, 2007 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड तथा 2011 में पद्म भूषण पुरस्कार जीता।
मोहम्मद ज़हूर खय्याम हाश्मी
खय्याम ने अपना करियर 1943 में 17 वर्ष की आयु में लुधियाना से शुरू किया था। बाद में उन्होंने संगीत निर्देशकों “शर्माजी-वर्माजी” के मिलकर “हीर रांझा” (1948) फिल्म के लिए काम किया। उन्होंने “फुटपाथ” (1953), “बीवी” तथा “फिर सुबह होगी” (1958) जैसी फिल्मों में भी कार्य किया। 1961 में आई “शोला और शबनम” फिल्म से संगीत निर्देशक के रूप में उनको काफी दृढ़ता मिली। इसके बाद उन्होंने “मोहब्बत इसको कहते हैं” (1965), “आखरी ख़त” (1966), “कभी कभी” (1976), “त्रिशूल” (1978), “नूरी” (1979), “थोड़ी सी बेवफाई” (1980), “दर्द” तथा “अहिस्ता” (1981), “दिल आखिर दिल है” तथा “बाज़ार” (1982) तथा “रज़िया सुल्तान” (1983) जैसी फिल्मों के लिए संगीत दिया। 1981 में उन्होंने उमराव जान फिल्म के लिए संगीत दिया, यह फिल्म उनकी सबसे सफल फिल्मों में से रही, इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार तथा फिल्मफेयर अवार्ड भी प्रदान किया गया।
6. हाल ही में डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का निधन हुआ, वे किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
उत्तर – बिहार
19 अगस्त, 2019 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हुआ। जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
जगन्नाथ मिश्रा
जगन्नाथ मिश्रा का जन्म 24 जून, 1937 को हुआ थे। जगन्नाथ मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के रूप में की, बाद में वे बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने। जगन्नाथ मिश्रा 11 अप्रैल, 1975 से 30 अप्रैल, 1977 के बीच वे बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वे 8 जून, 1980 से 14 अगस्त, 1983 के बीच दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वे 6 दिसम्बर, 1989 से 10 मार्च, 1990 बीच तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।
वे शुरू में कांगेस से जुड़े हुए थे। बाद में नेशनल कांग्रेस पार्टी से जुड़े, उसके बाद वे जनता दल (यूनाइटेड) से जुड़े। 30 सितम्बर, 2013 को रांची में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोर्ट ने में चारा घोटाले में उन्हें दोषी करार दिया था, उन्हें चार वर्ष कैद तथा 2 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया था।
7. “डायरेक्ट टैक्स कोड” पर गठित टास्क फ़ोर्स के प्रमुख कौन हैं?
उत्तर – अखिलेश रंजन
केंद्र सरकार ने नए प्रत्यक्ष कर कोड (DTC) के निर्माण के लिए केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के सदस्य अखिलेश रंजन की अध्यक्षता में एक टास्क फ़ोर्स का गठन किया था, इस टास्क फ़ोर्स ने अपनी रिपोर्ट केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को सौंप दी है। इस टास्क फ़ोर्स के गठन का उद्देश्य 6 दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को रीप्लेस करना है। माना जा रहा है कि टास्क फ़ोर्स ने व्यक्तिगत कर तथा कॉर्पोरेट कर के स्लैब में बदलाव करने की सिफारिश की है।
8. ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जक देश कौन है?
उत्तर – भारत
हाल ही में ग्रीनपीस इंडिया द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व में सबसे ज्यादा सल्फर डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करता है। यह रिपोर्ट नासा के ओजोन मॉनिटरिंग इंस्ट्रूमेंट (OMI) उपग्रह से प्राप्त डाटा पर आधारित है।
रिपोर्ट के मुख्य बिंदु
भारत के सन्दर्भ में : भारत विश्व में सल्फर डाइऑक्साइड का सबसे बड़ा उत्सर्जक देश है। नासा के OMI उपग्रह से प्राप्त डाटा के अनुसार भारत में बड़ी संख्या में सल्फर डाइऑक्साइड हॉटस्पॉट हैं, इसका प्रमुख कारण कोयला दोहन है। भारत में अधिकतर कोयले पर आधारित पॉवर प्लांट में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए डीसल्फराईजेशन तकनीक का उपयोग नही किया जाता है। भारत में सिंगरौली, नेवेली, झारसुगुड़ा, तालचर, कोरबा, चेन्नई, कच्छ, रामागुंदम, चंद्रपुर तथा कोरडी थर्मल पॉवर प्लांट/क्लस्टर प्रमुख उत्सर्जन हॉटस्पॉट हैं।
सरकार द्वारा उठाये गये कदम : केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिसम्बर, 2015 में कोयले से चलने वाले पॉवर प्लांट्स से सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने के लिए सीमा निश्चित की थी। परन्तु डीसल्फराईजेशन तकनीक की अंतिम समय सीमा को 2017 से बढ़ाकर 2022 कर दिया गया है।
वैश्विक परिदृश्य : विश्व में सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन के प्रमुख हॉटस्पॉट रूस, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, सऊदी अरब, भारत, मेक्सिको, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की तथा सर्बिआ में पाए गये हैं। चीन और अमेरिका ने स्वच्छ उर्जा संसाधनों का उपयोग करके सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी करने में सफलता प्राप्त की है।
9. किस राज्य सरकार ने निकोटीन को “श्रेणी A” विष में वर्गीकृत किया है?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने Karnataka Poisons (Possession and Sale) Rules 2015 में संशोधन करते हुए निकोटीन को “श्रेणी A” विष में वर्गीकृत किया है। इसका उद्देश्य निकोटीन कार्ट्रिज तथा ई-सिगरेट की अवैध बिक्री तथा तस्करी पर रोक लगाना है।
10. महाराष्ट्र के किस शहर में ब्रिटिश कालीन भूमिगत बंकर को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित किया गया?
उत्तर – मुंबई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुबई में राज भवन (महाराष्ट्र के राज्यपाल का आवास) में भूमिगत बंकर संग्रहालय का उद्घाटन किया है। यह संग्रहालय 15,000 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला हुआ है। इस संग्रहालय में वर्चुअल रियलिटी बूथ हैं, जिसके द्वारा लोग 19वीं सदी के बारे में देख सकते हैं। इस संग्रहालय इसी वर्ष ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के साथ आम लोगों के लिए खोल दिया जायेगा।

Advertisement

6 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 अगस्त, 2019”

  1. Dilip Yadav says:

    This site is recapitulates thanks sir

  2. Md Shadab says:

    More question plzz

  3. arti srivastava says:

    very helpfull thanks a lot sir

  4. pritam kumar says:

    Ye aapka 600 rs ka course hindi me milega kya?

    1. Hans Raj Thakur says:

      यह कोर्स हिंदी में उपलब्ध है, आप इस लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gktoday.academy&hl=en_US पर जाकर GKToday Academy App को डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *