हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 सितम्बर, 2019

1. यशस्विनी सिंह देसवाल किस शहर से हैं?
उत्तर – दिल्ली
दिल्ली की यशस्विनी सिंह देसवाल ने हाल ही में ब्राज़ील के रिओ द जनेइरो में ISSF विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही उन्होंने ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है, यह 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारत को शूटिंग में प्राप्त होने वाला 9वां कोटा है।
2. केन्द्रीय आईटी मंत्रालय ने किस कंपनी के साथ मिलकर “बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया” नामक कार्यक्रम शुरू किया है?
उत्तर – गूगल
गूगल और केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय ने संयुक्त रूप से इंजीनियरिंग छात्रों के लिए “बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया” कार्यक्रम लांच किया।
“बिल्ड फॉर डिजिटल इंडिया”
इसके तहत इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान किया जायेगा जहाँ पर वे सामाजिक समस्याओं के लिए अपने टेक्नोलॉजी बेस्ड समाधान का विकास कर सकते हैं। आवेदकों को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम के द्वारा मशीन लर्निंग तथ एंड्राइड इत्यादि के बारे में सीखने का मौका मिलेगा। गूगल स्ट्रेटेजी, प्रोडक्ट डिजाईन तथा टेक्नोलॉजी पर मेंटरिंग सत्र भी प्रदान करेगा।
इस कार्यक्रम के लियें देश भर से इंजीनियरिंग छात्रों को आमंत्रित किया जायेगा, वे छात्र शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, अधोसंरचना, स्मार्ट सिटीज, स्मार्ट मोबिलिटी तथा परिवहन इत्यादि पर अपने आइडियाज प्रस्तुत करेंगे।
3. ‘नमस्ते पैसिफिक’ नामक सांस्कृतिक इवेंट का आयोजन किस शहर में किया गया?
उत्तर – नई दिल्ली
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने हाल ही में ‘सेफ सिटीज इंडेक्स’ जारी किया है, इस सूचकांक में टोक्यो पहले स्थान पर है। इस सूचकांक में 60 देशों के शहरों को शामिल किया गया है, इसमें शहरों का मूल्यांकन शहरी सुरक्षा, डिजिटल, अधोसंरचना, स्वास्थ्य तथा निजी सुरक्षित इत्यादि विभिन्न पहलुओं पर किया गया है। इस सूचकांक में मुंबई 45वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली 52वें स्थान पर है।
4. ‘नेशनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसोर्स पोर्टल’ के लिए अमेज़न वेब सर्विसेज ने किस IIT के साथ समझौता किया है?
उत्तर – IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर ने अमेज़न वेब सर्विसेज के साथ मिलकर ‘नेशनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसोर्स पोर्टल’ (NAIRP) लांच किया है। इसका उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अध्ययन तथा विकास को बढ़ावा देना है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धि) कंप्यूटर साइंस की वह शाखा है जिसके द्वारा मशीनों में इंसानों की तरह सोचने समझने की क्षमता विकसित की जाती है। AI मशीने वातावरण के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम होती हैं।
IIT खड़गपुर
IIT खड़गपुर की स्थापना – 1951 में की गयी थी, यह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में स्थित है। IIT खड़गपुर के चेयरमैन संजीव गोएंका हैं। IIT खड़गपुर का आदर्श वाक्य योगः कर्मसु कौशलम् है। IIT खड़गपुर के कुछ प्रमुख एलुमनाई सुन्दर पिचाई, अरविन्द केजरीवाल, डी. सुब्बाराव, के. राधाकृष्णन तथा अरुण सरीन इत्यादि हैं।
5. किस टीम ने नेहरु ट्राफी का 67वां संस्करण जीता?
उत्तर – नादुभागम चुन्दन
केरल के अलापुज़ा में पुन्नामाडा झील में आयोजित नेहरु ट्राफी के 67वें संस्करण को नादुभागम चुन्दन ने जीता।
6. मेघनाहाट में गैस बेस्ड प्लांट की स्थापना के लिए बांग्लादेश ने किस भारतीय कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
उत्तर – रिलायंस पॉवर
बांग्लादेश सरकार ने भारत की रिलायंस पॉवर के साथ गैस बेस्ड प्लांट की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। रिलायंस पॉवर ढाका के निकट मेघनाहाट में 750 मेगावाट की क्षमता वाले गैस बेस्ड पॉवर प्लांट की स्थापना का कार्य करेगा। यह निर्माण कार्य 2020 में पूरा किया जायेगा, इस परियोजना की निर्माण लागत लगभग एक अरब डॉलर आएगी। इस समझौते के तहत बांग्लादेश 22 वर्ष के लिए प्रोजेक्ट से बिजली खरीदेगा, इसकी कीमत 5.85 टका प्रति यूनिट होगी, इसकी कुल लागत 8 अरब डॉलर आएगी। इसके अतिरिक्त पेट्रो बांग्ला के साथ 500 मिलियन स्टैण्डर्ड क्यूबिक फीट प्रति दिन क्षमता वाले LNG टर्मिनल की स्थापना के लिए भी MoU पर हस्ताक्षर किये गये हैं, इसकी स्थापना बांग्लादेश में चटगाँव के निकट कुतुब्दिया आइलैंड में की जायेगी।
7. हाल ही में पहली प्लास्टिक मुक्त बॉलीवुड फिल्म कौन बनी?
उत्तर – कुली नंबर 1
वरुण धवन की आने वाली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ बॉलीवुड की पहली प्लास्टिक मुक्त फिल्म बन गयी है। इसके लिए फिल्म के निर्देशक डेविड धवन द्वारा पहल शुरू की गयी है। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के भाषण के बाद शुरू की गयी है, दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने देश से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का आग्रह किया था।
8. SAFF अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप किस देश ने जीती?
उत्तर – भारत
भारत ने SAFF अंडर-15 फुटबॉल चैंपियनशिप को अपने नाम किया, फाइनल में भारत ने नेपाल को 7-0 से पराजित किया। इस मैच का आयोजन पश्चिम बंगाल के कल्याणी में किया गया था।
9. हाल ही में किस राज्य में भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग का उद्घाटन किया गया?
उत्तर – आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश में उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत की सबसे लम्बी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग को राष्ट्र को समर्पित किया। यह सुरंग आंध्र प्रदेश में चेरलोपल्ली तथा रापुरु के बीच स्थित है। विद्युतीकृत रेलवे सुरंग की लम्बाई 6.6 किलोमीटर है। उन्होंने वेंकटाचलम से ओबुलावारिपल्ली के बीच 112 किलोमीटर लम्बी विद्युतीकृत रेल लाइन का उद्घाटन भी किया।
10. तेजिंदरपाल सिंह तूर किस खेल के साथ जुड़े हुए हैं?
उत्तर – शॉटपुट
भारत के तेजिंदरपाल सिंह ने चेक गणराज्य के डेसिन में पुरुषों की शोर्ट पुट प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता। इस दौरान उनके बेस्ट थ्रो 20.09 मीटर रहा।  गौरतलब है कि तेजिंदर को 2019 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

4 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 2 सितम्बर, 2019”

  1. Dilip Yadav says:

    Wonderful Gk today

  2. Aditya singh says:

    Nice gk today

  3. CHHOTU SHARMA says:

    nice sir

  4. Praveen kumar says:

    Nice sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *