हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 सितम्बर, 2019

1. UNCCD की कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – ग्रेटर नॉएडा
2 सितम्बर, 2019 को United Nations Convention to Combat Desertification (UNCCD) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP 14) ग्रेटर नॉएडा में शुरू हुई। इस इवेंट में 200 से अधिक देशों के 3000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं, इसमें लगभग 100 देशों के मंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन का फोकस मरुस्थलीकरण तथा भूमि का निम्नीकरण होगा।
UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय)
UNCCD (मरुस्थलीकरण से लड़ने के लिए सयुक्त राष्ट्र अभिसमय) की स्थापना 1994 में की गयी थी, इसके लिए समझौते पर 14 अक्टूबर, 1994 को हस्ताक्षर किये गये थे। इसका उद्देश्य मृदा की उत्पादकता को बनाये रखने के लिए कार्य करना है। इसके कुल 197 सदस्य हैं। इसके COP सत्र (कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज) का आयोजन प्रत्येक दो वर्ष बाद अलग-अलग स्थानों में किया जाता है, पहले COP का आयोजन 1997 में इटली के रोम में किया गया था।
2 . विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – सुनील अरोड़ा
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) के चेयरमैन बने, उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा। भारत को रोमानिया से दो वर्ष की अवधि के लिए अध्यक्ष का कार्यभार सौम्पा गया है।
मुख्य बिंदु
2017 में बुखारेस्ट (रोमानिया की राजधानी) में भारत को विश्व निर्वाचन निकाय संघ (AWEB) का उपाध्यक्ष चुना गया था।
AWEB का झंडा इसके नए चेयरमैन सुनील अरोड़ा को सौंपा गया है, यह झंडा दो वर्ष तक भारतीय चुनाव आयोग के पास रहेगा। नई दिल्ली में India International Institute of Democracy and Election Management (IIIDEM) में एक AWEB केंद्र की स्थापना की जायेगी, इसकी स्थापना डॉक्यूमेंटेशन, अनुसन्धान व प्रक्षिक्षण इत्यादि के लिए की जायेगी।
सुनील अरोड़ा
सुनील अरोड़ा मौजूदा समय में भारत क३ 23वें मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। सुनील अरोड़ा 1980 बैच के राजस्थान कैडर आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वे सितम्बर 2017 से चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत्त थे। केंद्र में वे कौशल विकास सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। इससे पहले वे सूचना व प्रसारण मंत्रालय में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे वित्त मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय तथा योजना आयोग में भी काम कर चुके हैं। वे पांच वर्षों तक एयर इंडिया के CMD भी रह चुके हैं। वर्ष 2016 में उन्हें प्रसार भारती का सलाहकार नियुक्त किया गया था, इसके बाद उन्हें भारतीय वित्त मामले संस्थान का सीईओ व निदेशक नियुक्त किया गया था।
3. ‘बेस्ट आइकोनिक स्वच्छ स्थान’ किसे चुना गया है?
उत्तर – माता वैष्णों देवी मंदिर
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल को देश में ‘बेस्ट स्वच्छ आइकोनिक प्लेस’ चुना गया है। राष्ट्रप्रति रामनाथ कोविंद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को ‘स्वच्छ महोत्सव’ के दौरान सम्मानित करेंगे। ‘स्वच्छ महोत्सव’ का आयोजन केन्द्रीय पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय द्वारा 6 सितम्बर, 2019 को किया जायेगा।
मुख्य बिंदु
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘स्वच्छ आइकोनिक प्लेसेस’ की रैंकिंग जारी की गयी। इससे पहले 2017 में पेयजल तथा स्वच्छता मंत्रालय ने माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल को सम्मानित किया था, इस वर्ष माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल दूसरे स्थान पर रहा था। 2018 में इंडिया टुडे समूह ने माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल को सबसे स्वच्छ धार्मिक स्थल घोषित किया था।
माता वैष्णों देवी मंदिर
माता वैष्णों देवी मंदिर जम्मू क्षेत्र के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत पर स्थित है। यह मंदिर माता आदि शक्ति वैष्णों देवी को समर्पित है। गौरतलब है कि 2019 में इस मंदिर में 86 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए जा चुके हैं।
‘बेस्ट स्वच्छ आइकोनिक प्लेस’ की दौड़ में माता वैष्णों देवी तीर्थस्थल के अतिरिक्त निम्नलिखित स्थान भी शामिल थे :
चर्च एंड कान्वेंट ऑफ़ सैंट फ्रांसिस ऑफ़ असीसी (गोवा), छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (महाराष्ट्र), तिरुपति मंदिर (आंध्र प्रदेश), ताज महल (उत्तर प्रदेश), स्वर्ण मंदिर (पंजाब), कामख्या मंदिर (असम), जगन्नाथ पुरी (ओडिशा), अजमेर शरीफ दरगाह (राजस्थान) इत्यादि।
4. ग्लोबल फण्ड फॉर एड्स, टीबी, मलेरिया का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – जिनेवा
केन्द्रीय स्वास्थ्य हर्षवर्धन ने हाल ही में घोषणा कि कि भारत ‘ग्लोबल फण्ड फॉर एड्स, टीबी, मलेरिया फॉर 2020-22’ के लिए 22 मिलियन डॉलर का योगदान देगा, भारत इन रोगों को मिटाने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्लोबल फण्ड फॉर एड्स, टीबी, मलेरिया का मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में स्थित है।
5. विश्व नारियल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 2 सितम्बर
प्रतिवर्ष 2 सितम्बर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य नारियल की कृषि तथा उत्पादकता को बढ़ावा देना है। इस दिवस को एशिया प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है। APCC 18 सदस्य देशों का अंतरसरकारी संगठन है जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नारियल की कृषि को बढ़ावा देना के लिए कार्य करता है।
6. ग्लोबल टाइगर फोरम का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने सिक्किम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल तथा अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बाघ की उपस्थिति की पुष्टि की है। इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है। इसके पश्चात् ग्लोबल टाइगर फोरम द्वारा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बाघ के प्राकृतिक आवास के सन्दर्भ में अध्ययन किया जायेगा। ग्लोबल टाइगर फोरम एक अंतरसरकारी संस्था है, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
7. प्रथम अमेरिका-आसियान समुद्री अभ्यास किस देश में शुरू हुआ?
उत्तर – थाईलैंड
थाईलैंड में प्रथम अमेरिका-आसियान समुद्री अभ्यास शुरू हुआ । इसका आयोजन चोन बुरी सत्ताहिप जिले में रॉयल थाई फ्लीट के मुख्यालय में किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्रीय नौसेनाओं को मानवीय सहायता तथा आपदा के प्रभाव को कम करने के लिए प्रशिक्षित करना है। इस अभ्यास के द्वारा क्षेत्र में साझा समुद्री सुरक्षा सम्बन्धी प्राथमिकताओं के लिए एकजुट होकर कार्य किया जायेगा। इस संयुक्त अह्यास में 1250 सैन्य कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास के तहत थाईलैंड की खाड़ी तथा दक्षिण चीन सागर में ड्रिल्स का आयोजन किया जायेगा। इस अभ्यास का समापन सिंगापुर में होगा।
8. हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी कौन बनी?
उत्तर – अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड हैवी ड्यूटी ट्रक के लिए BS-VI प्रमाणीकरण हासिल करने वाली पहली वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी बन गयी है। शुरुआत में इन ट्रकों को एनसीआर-राजस्थान जैसे क्षेत्रों में बेचा जायेगा, जहाँ पर बीएस-VI इंधन उपलब्ध है। BS-VI मानक 1 अप्रैल, 2020 से लागू होंगे। अशोक लेलैंड हिंदुजा ग्रुप की कम्पनी है।
BS-IV तथा BS-VI में क्या अंतर है?
• BS-IV तथा BS-VI में मुख्य अंतर सल्फर की मात्रा है।
• BS-IV इंधन में 50 पार्ट्स पैर मिलियन (ppm) सल्फर की मात्रा पायी जाती है, जबकि BS-VI इंधन में केवल 10 ppm सल्फर की मात्रा पायी जाती है।
• BS-VI से डीजल चारों में पार्टिकुलेट मैटर की मात्रा में 80% की कमी आएगी।
• BS-VI से डीजल कारों में नाइट्रोजन ऑक्साइड की मात्रा में 70% तथा पेट्रोल कारों में 25% की कमी आएगी।
भारत स्टेज उत्सर्जन मानक (Bharat Stage Emission Standards)
यह भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया उत्सर्जन मानक है, यह यूरोपियन रेगुलेशन पर आधारित है। इसका उद्देश्य वाहनों द्वारा उत्सर्जित किये जाने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करना है। भारत स्टेज के मानक व समय सीमा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा निश्चित की जाती है। यह मानक देश में पहली बार वर्ष 2000 में शुरू किये गए थे। देश में नए वाहनों का निर्माण इन मानकों के आधार पर ही किया जाता है। अक्टूबर 2010 में भारत स्टेज III मानक पूरे देश में लागू किये गए थे, अप्रैल 2017 से पूरे देश में BS-IV पूरे देश में लागू किया गया। 2016 में सरकार ने घोषणा की थी देश में BS-V लागू नहीं होगा, इसके स्थान पर BS-VI ही लागू किया जायेगा। भारत सरकार की योजना 2020 से BS-VI मानक लागू करने की है।
9. माउंट लियो पारग्यिल पर्वत किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – हिमाचल प्रदेश
भारतीय सेना की टीम ने हाल ही में लियो पारग्यिल के शिखर पर चढ़ाई की, यह पर्वत 6,773 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सेना की टीम ने शिखर पर चढ़ाई करके वहां पर राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित किया।
मुख्य बिंदु
माउंट लियो पारग्यिल के लिए अभियान की शुरुआत 10 अगस्त को हुई है। इस टीम में महार रेजिमेंट की 18वीं बटालियन के जवान शामिल थे।
माउंट लियो पारग्यिल
माउंट लियो पारग्यिल हिमाचल प्रदेश में स्थित है, यह 6,773 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिमाचल प्रदेश का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत हैं। यह पर्वत हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में जास्कर श्रेणी में स्थित है।
10. भारत-अमेरिका के बीच ‘युद्ध अभ्यास 2019’ का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – वाशिंगटन
भारत और अमेरिका के बीच “युद्ध अभ्यास 2019” नामक युद्ध अभ्यास अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में जॉइंट बेस लेविस मैक्कोर्ड में किया जेय्गा। यह युद्ध अभ्यास 5 सितम्बर से 18 सितम्बर के बीच किया जायेगा। यह ‘युद्ध अभ्यास’ का 15वां संस्करण है, इसकी शुरुआत 2004 में अमेरिकी सेना के प्रशांत पार्टनरशिप कार्यक्रम के तहत हुई थी। इस अभ्यास का उद्देशय दोनों देशों की सेनाओं के बीच आतंक विरोधी ऑपरेशन में दक्षता को वृद्धि करना है।

Advertisement

3 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 सितम्बर, 2019”

  1. Ankita Verma says:

    Thanks

  2. Pradeep patel says:

    Thanks a lot sir.

  3. Dilip Yadav says:

    Nic tittle sir thanks Gk today team

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *