हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 10 सितम्बर, 2019
1. अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘आँगन’ का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – नई दिल्ली
9 सितम्बर को नई दिल्ली में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘आँगन’ शुरू हुआ, यह सम्मेलन भवनों में उर्जा दक्षता से सम्बंधित है। इस सम्मेलन का आयोजन उर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 16 देशों के विशेषज्ञ तथा नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं।
2. 2019 यू.एस. ओपन में पुरुष एकल वर्ग का खिताब किसने जीता?
उत्तर – राफेल नडाल
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने यू.एस. ओपन 2019 का ख़िताब जीत लिया है, उन्होंने फाइनल में डेनियल मेदवेदेव को 7-5,6-3,5-7,4-6,6-4 से पराजित किया। गौरतलब है कि यह राफेल नडाल का चौथा यू.एस. ओपन खिताब है, इसके साथ ही उनके कुल ग्रैंड स्लैम की संख्या 19 पहुँच गयी है।
3. विश्व उर्जा कांग्रेस 2019 का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है?
उत्तर – अबू धाबी
अबू धाबी में 9 सितम्बर से 12 सितम्बर के बीच 24वीं विश्व उर्जा कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है, इसकी थीम ‘समृद्धि के लिए उर्जा’ है।
4. एशिया के पहले 5वीं पीढ़ी के वी.आर. बेस्ड एडवांस्ड ड्राईवर ट्रेनिंग सिम्युलेटर सेंटर को किस शहर में लांच किया गया?
उत्तर – चेन्नई
एशिया के पहले 5वीं पीढ़ी के वी.आर. बेस्ड एडवांस्ड ड्राईवर ट्रेनिंग सिम्युलेटर सेंटर को चेन्नई में लांच किया गया है। पहले 6 माह के दौरान ‘सेफ ड्राइवर्स कैंपेन’ के तहत 200 एम्बुलेंस चालकों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस सिम्युलेटर का विकास चेन्नई बेस्ड रेड चेरियट्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
5. हाल ही में राम जेठमलानी का निधन हुआ, वे किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – वकालत
देश के जाने-माने वकीलों में से एक राम जेठमलानी का हाल ही में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इसके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
राम जेठमलानी
राम जेठमलानी वकील के साथ-साथ राजनेता थे। उनका जन्म 14 सितम्बर, 1923 को बॉम्बे प्रेसीडेंसी में हुआ था। वे भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए थे। वे 1977 से 1984 तक लोकसभा सदस्य भी रहे। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 16 मई, 1996 से 1 जून 1996 के बीच कानून व न्याय मंत्री रहे। 19 मार्च, 1998 से 14 जून, 1999 के बीच वे शहरी विकास मंत्री रहे। जून, 1999 से जुलाई 2000 के बीच वे पुनः कानून व न्याय मंत्री रहे। 8 जुलाई, 2016 से 8 सितम्बर, 2019 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे।
6. किस टेलिस्कोप टीम ने ‘ब्रेकथ्रू प्राइज’ जीता?
उत्तर – इवेंट होराइजन टेलिस्कोप टीम
ब्लैकहोल का पहला चित्र लेने वाली वैज्ञानिक टीम को ‘ब्रेकथ्रू प्राइज’ से सम्मानित किया जायेगा। ‘ब्रेकथ्रू प्राइज’ को विज्ञान का ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों की इस टीम को 3 मिलियन डॉलर की इनामी राशी भी दी जाएगी, इस इनामी राशी का वितरण 347 वैज्ञानिकों की टीम में किया जायेगा।
7. TSENTR 2019 नामक बहुराष्ट्रीय अभ्यास का आयोजन किस देश में किया जा रहा है?
उत्तर – रूस
TSENTR 2019 नामक बहुराष्ट्रीय युद्ध अभ्यास का आयोजन रूस द्वारा ओरेनबर्ग में किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन 9 सितम्बर से 23 सितम्बर के बीच किया जा रहा है। इस अभ्यास में चीन, कजाखस्तान, भारत, किर्गिजस्तान, ताजीकिस्तान, पाकिस्तान तथा उज्बेकिस्तान की सेनाएं हिस्सा ले रही हैं।
8. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 8 सितम्बर
प्रतिवर्ष 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य साक्षरता के महत्त्व पर बल देना है। इस दिवस की स्थापना 1966 में यूनेस्को द्वारा की गयी थी। इस वर्ष 54वां अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।
इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की थीम ‘साक्षरता और बहुभाषावाद’ है। इसका उद्देश्य शिक्षा में भाषाई विविधता को बढ़ावा देना है।
पृष्ठभूमि
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस की घोषणा आधिकारिक रूप से यूनेस्को द्वारा नवम्बर, 1966 में यूनेस्को के 14वें सत्र में की गयी थी। इसके बाद इस दिवस को यूनेस्को के सदस्य देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
8 सितम्बर ही क्यों? दरअसल 8 सितम्बर, 1965 को शिक्षा मंत्रियों की विश्व कांग्रेस की पहली बैठक का आयोजन ईरान के तेहरान में किया गया था, इसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की गयी।
9. हाल ही में संपन्न दलीप ट्रॉफी का खिताब किस टीम ने जीता?
उत्तर – इंडिया रेड
इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को हराकर दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को एक पारी तथा 38 रनों से पराजित किया। इंडिया रेड की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन ने 153 रनों की बेहतरीन पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
दलीप ट्राफी
दलीप ट्राफी भारत में खेली जाने वाली प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता है, इसका नाम नवानगर के कुमार श्री दलीपसिंहजी पर रखा गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत BCCI ने 1961-62 में की थी। आरम्भ में इसमें इंडिया रेड, इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन तीन टीमें हिस्सा लेती थीं। 2016-17 के बाद इसमें BCCI के सेलेक्टर्स द्वारा चुनी गयी टीमें हिस्सा लेती हैं। इस प्रतियोगिता को गुलाबी गेंद से डे/नाईट फॉर्मेट में खेला जाता है।
10. यू.एस. ओपन 2019 में महिला एकल वर्ग का ख़िताब किसने जीता?
उत्तर – बियांका अन्द्रीस्कू
कनाडा की बियांका अन्द्रीस्कू ने सेरेना विलियम्स को 6-3, 7-5 से पराजित किया। इसके साथ ही वे ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली कैनेडियन खिलाड़ी बन गयी हैं।
Thanks Gk today team
thank you sir aap ke vajah se meri sarkari nokari lag gai hai
Congratulations Jitendra! Best wishes for your bright future!
– Team GkToday
Nice
Good