हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 सितम्बर, 2019

1. वैज्ञानिकों ने किस टेलिस्कोप की सहायता से सुपर अर्थ “K2-18b” नामक ग्रह पर जल वाष्प की खोज की है?
उत्तर – हबल स्पेस टेलिस्कोप
यूनिवर्सिटी कॉलेज लन्दन के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के अकार के एक ग्रह ‘K2-18b’ के वायुमंडल में जल वाष्प की खोज की है, इसके लिए नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप का उपयोग किया गया है। K2-18b का द्रव्यमान पृथ्वी के मुकाबले 8 गुना अधिक है, इसके सुपर-अर्थ कहा जा रहा है। यह एक लाल बौने तारे की परिक्रम कर रहा है जो कि पृथ्वी से 110 प्रकाश वर्ष दूर है। इस ग्रह को नासा के केप्लेर टेलिस्कोप ने 2015 में खोजा था।
2. किस भारतीय राजनयिक को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ‘फर्स्ट क्लास आर्डर ऑफ़ ज़ायेद II अवार्ड’ से सम्मानित किया गया?
उत्तर – नवदीप सिंह सूरी
संयुक्त अरब अमीरात में भारत के एम्बेसडर नवदीप सिंह पुरी को संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ‘फर्स्ट क्लास आर्डर ऑफ़ ज़ायेद II अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को मज़बूत बनाने के लिए दिया गया है।
3. प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – पी.के. सिन्हा
कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पी.के. सिन्हा को प्रधानमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किये जाने के लिए मंजूरी दे दी है। उनका कार्यकाल 11 सितम्बर, 2019 से शुरू हो गया है। वे वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के रूप में कार्यरत्त हैं।
पी.के. सिन्हा
पी.के. सिन्हा उत्तर प्रदेश कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने जौनपुर और आगरा में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने वाराणसी के कमिश्नर, सचिव (नियोजन) तथा प्रधान सचिव (सिंचाई) इत्यादि के लिए कार्य किया।
उन्होंने 13 जून, 2015 से 30 अगस्त, 2019 के बीच कैबिनेट सचिव के रूप में कार्य किया। इससे पहले उन्होंने उर्जा मंत्रालय में उर्जा व अधोसंरचना सेक्टर में कार्य किया, उन्होंने पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में विशेष सचिव के रूप में भी कार्य किया।
शिक्षा : उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में पोस्ट-ग्रेजुएशन की। सेवा के दौरान उन्होंने सार्वजनिक प्रशासन में मास्टर्स डिप्लोमा किया तथा सामाजिक विज्ञान में एम.फिल. की।
4. हाल ही में राजसेकर का निधन हुआ, वे किस क्षेत्रीय सिनेमा के अभिनेता-निर्देशक थे?
उत्तर – तमिल
राजसेकर एक तमिल अभिनेता, सिनेमेटोग्राफर तथा निर्देशक थे, उनका निधन चेन्नई में 61 वर्ष की आयु में हुआ। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में कार्य किया, इसमें ‘सरवनन मीनाची’ प्रमुख है।
5. भारत के दूसरे नदी मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किस नदी पर किया गया है?
उत्तर – गंगा
भारत के दूसरे नदी मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण गंगा नदी पर किया गया है। प्रधानमन्त्री मोदी ने रांची से गंगा नदी पर साहिबगंज में मल्टी-मोडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन ऑनलाइन किया। इसका निर्माण 290 करोड़ रुपये की लागत से 2 वर्ष में पूरा हुआ है।
6. ‘Savarkar: Echoes from a forgotten past, 1883-1924’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर – विक्रम संपत
हाल ही में ‘Savarkar: Echoes from a forgotten past, 1883-1924’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को इतिहासकार विक्रम संपत ने लिखा है। यह पुस्तक स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के जीवन पर आधारित है।
विनायक दामोदर सावरकर (1883-1966)
• विनायक दामोदर सावरकर को वीर सावरकर के नाम से जाना जाता था, उनका जन्म 28 मई, 1883 को महाराष्ट्र के नासिक में हुआ था।
• वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्होंने 1887 की क्रांति को स्वतंत्रता का प्रथम युद्ध कहा था।
• उन्होंने पुणे में अभिनव भारत सोसाइटी नामक संगठन की थी लन्दन में उन्होंने फ्री इंडिया सोसाइटी का गठन किया।
• विनायक दामोदर सावरकर ने “जोसफ मैजिनी – जीवन कथा व राजनीती” नामक पुस्तक लिखी। उन्होंने 1857 की क्रान्ति पर “द इंडियन वॉर ऑफ़ इंडिपेंडेंस” नामक पुस्तक का प्रकाशन किया था। इसके अलावा उन्होंने रत्नागिरी में कैद के दौरान “हिंदुत्व – हु इस हिन्दू” नामक पुस्तक भी लिखी।
• हालांकि वे हिन्दू महासभा के संस्थापक नही थे, परन्तु वे 1937 से 1943 के बीच हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रहे।
• वीर सावरकर ने भारत को “हिन्दू राष्ट्र” के रूप में एक निर्मित किये जाने का समर्थन किया, उन्होंने राष्ट्रवादी राजनीतिक विचारधारा “हिंदुत्व” के विकास किया।
• उनके सम्मान में अंडमान व निकोबार के पोर्ट ब्लेयर के हवाईअड्डे का नाम वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा रखा गया है ।
7. भारत के पहले डिजिटल कैपबिलिटी सेंटर की स्थापना के लिए नीति आयोग ने किस कम्पनी का चयन किया है?
उत्तर – मैकिंसे & कंपनी
नीति आयोग ने भारत के पहले डिजिटल कैपबिलिटी सेंटर की स्थापना के लिए मैकिंसे & कंपनी का चयन किया है। इस केंद्र में उभरती हुई तकनीकों का परीक्षण किया जायेगा। मैकिंसे आचेन, शिकागो, सिंगापुर, वेनिस तथा बीजिंग में पांच डिजिटल कैपबिलिटी केन्द्रों के साथ कार्य करती है।
8. हाल ही में किस शहर में भारतीय कौशल संस्थान की आधारशिला रखी गयी?
उत्तर – मुंबई
केन्द्रीय राज्य कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय ने मुंबई में भारतीय कौशल संस्थान (IIS) की आधारशिला रखी। भारतीय कौशल संस्थान की परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तैयार की गयी है, श्री मोदी सिंगापुर में व्यावसायिक शिक्षा व प्रशिक्षण केंद्र की यात्रा से बेहद प्रभावित हुए थे, इससे प्रेरणा लेकर ही भारतीय कौशल संस्थान का निर्माण किया जा रहा है।
केन्द्रीय कैबिनेट ने तीन शहरों (मुंबई, अहमदाबाद और कानपूर) में भारतीय कौशल संस्थान की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी है। इन तीनों संस्थानों का निर्माण व संचालन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत ‘नॉट-फॉर-प्रॉफिट’ (अलाभकारी) आधार पर किया जायेगा।
भारतीय कौशल संस्थान
भारतीय कौशल संस्थान का उद्देश्य छात्रों को 10वीं तथा 12वीं के बाद तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है, इससे वे आवश्यक कौशल भी सीखेंगे तथा उन्हें आसानी से रोज़गार प्राप्ति भी होगी।
भारतीय कौशल संस्थान का लक्ष्य प्रतिवर्ष 70% प्लेसमेंट के साथ 5,000 छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। भारतीय कौशल संस्थान का निर्माण IIT और आईआईएम की तर्ज पर किया जा रहा है। इस संस्थान में अधिक मांग वाले क्षेत्रों जैसे डीप टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस इत्यादि क्षेत्रों में छात्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
मुंबई के NSTI कैंपस में भारतीय कौशल संस्थान की स्थापना के लिए टाटा एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट को प्राइवेट पार्टनर चुना गया है, टाटा ग्रुप 4.5 एकड़ के कैंपस के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।
9. रोनाल्डो लाईतोंजम किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर – साइकिलिंग
भारत के रोनाल्डो लाइतोंजम ने 2019 ट्रैक एशिया कप प्रतिस्पर्धा में चौथा स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस प्रतिस्पर्धा में सर्वाधिक पदक जीते हैं, भारत ने 10 स्वर्ण, 8 रजत तथा 7 कांस्य पदक जीते हैं।
10. ट्रैफिक अपडेट्स के लिए गुरुग्राम पुलिस ने किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर – गूगल
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने टेक कंपनी गूगल के साथ समझौता किया है, इस समझौते के अंतर्गत गुरुग्राम ताफ्फिक पुलिस सड़क बंद होने, डायवर्जन, ट्रैफिक सूचना इत्यादि के बारे में गूगल मैप्स के साथ सूचना को साझा करेगा। इस जानकारी को बाद में गूगल मैप्स में अपडेट किया जायेगा, जिससे वाहन चालकों को उपयोगी सूचना प्राप्त हो सकेगी।
गूगल
गूगल एक अमेरिकी टेक कंपनी है। इसकी स्थापना 4 सितम्बर, 1998 को लैरी पेज तथा सेर्गे ब्रिन द्वारा की गयी थी। वर्तमान में गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई हैं। गूगल में एक लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। गूगल के मुख्य उत्पाद इस प्रकार हैं : यूट्यूब, गूगल सर्च इंजन, गूगल असिस्टेंट, गूगल ट्रांसलेट, गूगल एड्स, गूगल एडसेंस, ब्लॉगर, गूगल डॉक्स, गूगल हैंगआउट्स, गूगल ड्राइव, गूगल मैप्स, जीमेल, गूगल प्ले, एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम, गूगल पे, गूगल पिक्सल स्मार्टफ़ोन इत्यादि।

Advertisement

2 Comments on “हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 13 सितम्बर, 2019”

  1. ??? says:

    वेरी नाइस

  2. Jayant Kumar says:

    Thank you sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *